संसद का शीतकालीन सत्र मंगलवार से शुरू हो रहा है। सत्र शुरू होने से पहले पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे, राम मंदिर और तीन तलाक पर छाई सियासी गर्मी पर सबकी निगाहें सरकार के भावी रुख पर टिकी हुई है।
विस्तार से पढ़ें
आज बाजार में हो सकता है ‘आर्थिक रक्तपात’ : विशेषज्ञ
उर्जित पटेल के इस्तीफे के बाद विशेषज्ञों ने बाजार में ‘आर्थिक रक्तपात’ की चेतावनी दी है। उनका कहना है कि यह निवेशकों के लिए बड़ा झटका है। इससे उनका विश्वास डगमगाएगा। निवेश प्रबंधन फर्म के निदेशक अनुराग भाटिया ने कहा कि यह आरबीआई, सरकार और अर्थव्यवस्था के लिए ठीक नहीं है।
विस्तार से पढ़ें
विधानसभा चुनाव 2018: आज आएगा सबसे बड़ा जनादेश, किसे मिलेगी सत्ता?
पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के लिए हुए मतदान के बाद अब जनादेश का वक्त आ गया है। 11 दिसंबर को मतगणना के बाद तय होगा कि मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में किसकी सरकार बनने जा रही है। मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी और दिन बढ़ने के साथ रुझान और नतीजों का दौर शुरू होगा। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती होगी। करीब 8.30 बजे से ईवीएम के मतों की गिनती शुरू होगी। मतगणना के लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।
विस्तार से पढ़ें
एनएस विश्वनाथन हो सकते हैं आरबीआई के अंतरिम प्रमुख, चार डिप्टी गवर्नर में हैं सबसे वरिष्ठ
सूत्रों के मुताबिक, आरबीआई के वरिष्ठतम डिप्टी गवर्नर एनएस विश्वनाथन को केंद्रीय बैंक का अंतरिम प्रमुख बनाया जा सकता है। विश्वनाथन को 4 जुलाई, 2016 को केंद्रीय बैंक में तीन साल के लिए डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया गया था।
विस्तार से पढ़ें
उर्जित पटेल के इस्तीफे से रेटिंग घट सकती है, महंगाई बढ़ेगी
मुकेश अंबानी की स्वामित्व वाली रिलायंस जियो इंफोकॉम लिमिटेड राजस्व के मामले में 2021 तक व सब्सक्राइबर्स के मामले में 2022 तक देश की शीर्ष टेलीकॉम कंपनी बन सकती है। यह बात सैनफोर्ड सी बर्नस्टीन एंड कंपनी ने अपनी रिपोर्ट में कही।
विस्तार से पढ़ें