पूर्ण राज्य के हक में आप का मार्च आज, दस लाख पत्रों के साथ पीएम आवास कूच करेंगे कार्यकर्ता
आम आदमी पार्टी (आप) सोमवार को पूर्ण राज्य के हक में प्रधानमंत्री आवास की तरफ कूच करेगी। प्रदेश अध्यक्ष गोपाल राय की अगुवाई में होने वाले मार्च में दिल्लीवालों के करीब दस लाख समर्थन पत्र भी होंगे। डीडीयू मार्ग स्थित पार्टी कार्यालय से दोपहर करीब 12 बजे आप विधायक व कार्यकर्ता प्रधानमंत्री आवास की तरफ कूच करेंगे।
पढ़ें पूरी खबर
38 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट पेश करेगी योगी सरकार, अटल के नाम कई योजनाओं का होगा ऐलान
उत्तर प्रदेश सरकार वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिए पहला अनुपूरक बजट और इससे जुड़े विनियोग विधेयक को सोमवार को सदन में पेश करेगी। 38 हजार करोड़ से अधिक के अनुपूरक प्रस्तावों में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से जुड़ी योजनाएं व आयुष्मान भारत योजना मुख्य आकर्षण होंगी।
पढ़ें पूरी खबर
माल्या के खिलाफ भगोड़ा आर्थिक अपराध कानून के तहत कार्रवाई, नए कानून के तहत आज पेशी
शराब कारोबारी विजय माल्या को हाल ही में बने भगोड़ा आर्थिक अपराध कानून के तहत मुंबई की विशेष अदालत में सोमवार को पेशी के लिए सूचीबद्ध किया गया है। नए कानून के तहत किसी भगोड़े अपराधी के खिलाफ यह पहली कार्रवाई है। हालांकि सूत्रों का कहना है कि माल्या निजी तौर पर पेश न हों क्योंकि वह लंदन में प्रत्यर्पण के लिए दायर मुकदमा लड़ रहे हैं।
पढ़ें पूरी खबर
बिहार में फिर बदलेगी फिजा, कुशवाहा ने दिया संकेत आरजेडी के साथ कर सकते हैं गठबंधन
बिहार में ‘खीर’ से सियासत का स्वाद बदलने की कोशिश हो रही है। राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रमुख एवं केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने बीपी मंडल की 100वीं जयंती के मौके पर रविवार को कहा कि यदि यदुवंशियों (यादव) का दूध और कुशवंशियों (कोइरी) का चावल मिल जाए तो बढ़िया खीर बनेगी।
पढ़ें पूरी खबर
Asian Games 2018: भारत के लिए शानदार रहा रविवार का दिन, खिलाड़ियों ने जीते इतने मेडल
इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेमबंग में चल रहे एशियाई खेलों का आठवां दिन खत्म हो गया। रविवार के दिन का खेल खत्म होने के बाद भारत 7 गोल्ड, 10 सिल्वर और 19 ब्रॉन्ज के साथ भारत कुल 36 पदक लेते हुए मेडल टेली में 9वें पायदान पर है।
पढ़ें पूरी खबर