हरिद्वार में दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा के दौरान लागू किया जाने वाला यातायात प्लान जारी कर दिया गया है। आज सुबह से कार्यक्रम खत्म होने तक देहरादून-हरिद्वार के बीच भारी वाहन नहीं दौड़ेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल में बाढ़ की विभीषिका की समीक्षा करने के बाद केरल को तत्काल 500 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की है। पीएमओ ने एक बयान में बताया कि मोदी ने सभी मृतकों के परिजन को दो-दो लाख रुपये की सहायता राशि और गंभीर रूप से घायल लोगों को 50-50 हजार रुपये प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से भी देने की घोषणा की है।
पढ़ें पूरी खबर-
कॉमनवेल्थ गेम्स में मिली सफलता के बाद भारतीय खिलाड़ियों के सामने 18वें एशियाई खेलों में अपने प्रदर्शन को बेहतर करने की चुनौती है। पूरे देश को उम्मीद है कि चार साल में एक बार होने वाले इन एशियाई खेलों में उतरने वाले भारत के 572 खिलाड़ी उस सफलता को दोहराएंगे और इन खेलें में अब तक का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देंगे।
पढ़ें पूरी खबर-
ENGvIND: पहले दिन का खेल खत्म, टीम इंडिया का स्कोर 307/6, विराट-रहाणे ने खेली शानदार पारी
इंग्लैंड और टीम इंडिया के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म हुआ। नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रीज स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने स्टंप्स तक 87 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 307 रन बनाए।
पढ़ें पूरी खबर-