फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन प्रमुख खबरों पर आज रहेगी नजर, अपडेट मिलेगा अमर उजाला डॉट कॉम पर

Thu, 16 Aug 2018 04:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

अटल बिहारी वाजपेयी की तबीयत बेहद नाजुक, लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तबीयत पिछले 24 घंटों में ज्यादा बिगड़ गई है और उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है। दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने एक बयान जारी कर यह जानकारी दी। वाजपेयी को गुर्दा (किडनी) नली में संक्रमण, छाती में जकड़न, मूत्रनली में संक्रमण आदि के बाद 11 जून को एम्स में भर्ती कराया गया था।  पढ़ें पूरी खबर

आज से जाट आंदोलन, सीएम और वित्तमंत्री की बढ़ाई गई सुरक्षा, पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द

16 अगस्त से हरियाणा के विभिन्न जिलों में जाट आंदोलन के मद्देनजर पुलिस और सरकार अलर्ट हो गई है। अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष यशपाल मलिक ने 16 अगस्त से जिलों में धरना-प्रदर्शन का आह्वान किया है। इसी को देखते हुए जहां सरकार और पुलिस ने अपनी तैयारियां मुक्कमल कर ली हैं, वहीं सीएम मनोहर लाल व वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।  विस्तार से पढ़ें 

शिवपुरी हादसाः झरने में बह गए सभी 45 लोगों को सुरक्षित बचाया गया, 10 घंटे चला बचाव अभियान

शिवपुरी से लगभग 55 किलोमीटर दूर सुभाषपुरा थाना क्षेत्र में सुल्तानगढ़ के पास एक प्राकृतिक झरने में कल दोपहर अचानक पानी का बहाव तेज होने से बह गये सभी 45 लोगों को बचा लिया गया है। शिवपुरी के एसपी राजेश हिंगणकर के अनुसार सभी सुरक्षित हैं। बताया जाता है कि राहत और बचाव कार्य 10 घंटे तक चला।   विस्तार से पढ़ें 

केरल: तेज बारिश के बाद कोच्चि एयरपोर्ट शनिवार तक बंद, अब तक 67 की मौत

केरल के कई क्षेत्रों में बाढ़ का पानी भर जाने से स्थिति और गंभीर हो गयी है। कोच्चि हवाई अड्डा पर शनिवार तक विमानों का परिचालन रोक दिया गया है। इस बीच, राज्य में 25 लोगों की मौत होने के साथ बारिश और बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़ कर 67 पहुंच गयी है। अधिकारियों ने बताया कि राज्य के सभी 14 जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है।  विस्तार से पढ़ें

आज से शुरू होगी जियो फोन 2 की सेल 

रिलायंस जियो ने अपनी वार्षिक आम बैठक में जियो फोन 2 को पेश किया था। जियो फोन 2 पिछले साल लांच जियो फोन का अपग्रेडेड वर्जन है। जियो ने अपनी आम बैठक में कहा था कि 15 अगस्त से जियो फोन 2 की बिक्री देशभर में होगी लेकिन अब खबर है कि 15 अगस्त से नहीं बल्कि 16 अगस्त से जियो फोन 2 की फ्लैश सेल का आयोजन कर रही है।  पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें