फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज इन प्रमुख खबरों पर रहेगी नजर, अमर उजाला डॉट कॉम पर मिलेगा पूरा अपडेट

Sun, 02 Sep 2018 03:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

जमीन अधिग्रहण को लेकर हुड्डा और रॉबर्ट वाड्रा फिर फंसे, गुरुग्राम में एक और केस दर्ज

विज्ञापन


नियमों को ताक पर रखकर जमीन आवंटन करने व कॉलोनी विकसित करने के लिए लाइसेंस देने के दस साल पुराने मामले में खेड़कीदौला थाना पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, रॉबर्ट वाड्रा और  डीएलएफ व मैसर्स ओंकेश्वर प्रॉपर्टीज के खिलाफ शनिवार को मामला दर्ज किया है। हुड्डा और वाड्रा के खिलाफ भू्मि घोटाले में यह पहला मामला बताया जा रहा है। 

पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


सीएम योगी आज पीएम मोदी के गोद लिए गांव का करेंगे भ्रमण, अलकनंदा क्रूज का भी करेंगे उद्घाटन 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वाराणसी दौरे का आज दूसरा दिन है। यहां वो आज अलकनंदा क्रूज का उद्घाटन करेंगे। उसके बाद सीएम योगी प्रधानमंत्री मोदी के गोद लिए गांव डोमरी का भ्रमण करेंगे। इसके बाद वो दीनदयाल हस्तकला संकुल में प्रवासी भारतीय सम्मेलन के मद्देनजर संभ्रांत लोगों से मुलाकात करेंगे। 

पढ़ें पूरी खबर

खुलासा: गिरफ्तार वामपंथी विचारकों की कई शिक्षण संस्थानों में माओवादी विचारधारा फैलाने की थी योजना 

पुणे पुलिस के हाथों गिरफ्तार माओवाद समर्थक कार्यकर्ताओं और उनकी संस्थाओं की जांच में एक नया खुलासा हुआ है। मामले की जांच कर रही खुफिया एजेंसियों को पता चला है कि इन लोगों की योजना देश के  करीब 35 शिक्षक संस्थाओं और विश्वविद्यालयों से नए छात्र छात्राओं को माओवादी विचारधारा के लिए तैयार करना है। 
विज्ञापन


पढ़ें पूरी खबर

एशियाड में भारत ने 69 पदकों के साथ किया अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, तोड़ा अपना पिछला रिकॉर्ड 

इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेमबांग में चल रहे 18वें एशियाई खेल में शनिवार का दिन आखिरी था। 14 दिन तक चले इस इवेंट में भारत ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। एशियाई खेलों में भारत का यह अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। भारत के खाते में कुल 69 मेडल आए हैं, जिनमें 15 गोल्ड, 24 सिल्वर और 30 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। 

पढ़ें पूरी खबर

तीसरे दिन का खेल खत्म, इंग्लैंड ने बढ़ाई टीम इंडिया की मुश्किलें, हासिल की 233 रन की विशाल बढ़त 

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच साउथहैम्पटन में खेले जा रहे चौथे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने अपनी पहली पारी में 246 रन बनाई थी। जिसके जवाब में टीम इंडिया की पहली पारी 273 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह पहली पारी के आधार पर टीम इंडिया को 27 रन की बढ़त हासिल हुई। 

पढ़ें पूरी खबर

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें