फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: आज केरल में CM का शपथ ग्रहण; मानसून ने दी दस्तक; DMRC का पहला मेट्रो मंडे; लखनऊ में अमर उजाला संवाद

Mon, 18 May 2026 05:49 AM IST
हिमांशु सिंह चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
आज की प्रमुख खबरें राजनीति, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेल और मनोरंजन जगत से जुड़ी हैं। राजनीति के क्षेत्र में, केरल में आज वीडी सतीशन 20 अन्य मंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, जबकि उत्तर प्रदेश में नए मंत्रियों को विभागों का बंटवारा कर दिया गया है, जिसमें भूपेंद्र चौधरी को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) और मनोज पांडेय को खाद्य विभाग मिला है। इसके अलावा, लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में 'अमर उजाला संवाद 2026' का भव्य आगाज हो रहा है। राष्ट्रीय स्तर पर, वैश्विक ऊर्जा संकट और प्रधानमंत्री की अपील के बाद दिल्ली मेट्रो (DMRC) ने हर सोमवार छह अतिरिक्त ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। वहीं, नीट-यूजी पेपर लीक मामले में सीबीआई ने महाराष्ट्र के लातूर में रेणुका केमिस्ट्री क्लासेस पर छापेमारी की है और दिल्ली के भारत मंडपम में 150 व्यापारिक नेताओं का दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन भी शुरू हो रहा है। अंतरराष्ट्रीय मोर्चे पर, अमेरिका में एक एयर शो के दौरान दो लड़ाकू विमानों की हवा में भीषण टक्कर हो गई, हालांकि सभी पायलट सुरक्षित बच गए, और दूसरी ओर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूरेनियम के मुद्दे पर ईरान को नामोनिशान मिटाने की सख्त चेतावनी दी है। खेल और मनोरंजन जगत की बात करें तो आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से हराकर अपनी प्लेऑफ की उम्मीदें कायम रखी हैं, जबकि कान फिल्म फेस्टिवल में दिवंगत फिल्ममेकर जॉन अब्राहम की 40 साल पुरानी फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स और स्टैंडिंग ओवेशन मिला है। देश-दुनिया की ये तमाम बड़ी खबरें पढ़ें एक ही जगह पर...
विज्ञापन

Kerala CM VD Satheesan Oath: आज केरल के मुख्यमंत्री का पद संभालेंगे वीडी सतीशन, 20 मंत्रियों का भी शपथ ग्रहण

वीडी सतीशन, मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
केरल में आज नई सरकार का शपथ ग्रहण है। तिरुवनंतपुरम में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर मुख्यमंत्री वीडी सतीशन के साथ उनके मंत्रिपरिषद के 20 सहयोगियों को शपथ दिलाएंगे। खुद सतीशन ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा है कि वे सोमवार सुबह 10 बजे 20 मंत्रियों के साथ शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी भी शामिल होंगे। शपथ समारोह में विपक्ष के नेता पिनरई विजयन और भाजपा के राज्य अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर, भाकपा सचिव बिनॉय बिश्वम और आईयूएमएल अध्यक्ष पन्नाक्कड़ सादिक अली, कई यूडीएफ नेता, सांसद और विधायक भी मौजूद रहेंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर...

Delhi Metro: पीएम मोदी की अपील के बाद DMRC का फैसला, आज से हर सोमवार चलेंगी छह अतिरिक्त ट्रेनें, बढ़ेंगे फेरे

दिल्ली में अब दौड़ेंगी ज्यादा मेट्रो - फोटो : अमर उजाला
पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण पैदा हुए वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नागरिकों से ईंधन की खपत कम करने की अपील के बाद दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने 18 मई से प्रत्येक सोमवार को छह अतिरिक्त ट्रेनों के जरिए 24 अतिरिक्त ट्रेन फेरे चलाने की घोषणा की है। जरूरत पड़ने पर अन्य दिनों में भी अतिरिक्त सेवाएं संचालित की जाएंगी। यहां पढ़ें पूरी खबर...

अमर उजाला संवाद 2026: आज लखनऊ में जुटेंगे अध्यात्म-सियासत-सिनेमा और खेल जगत के दिग्गज, सीएम योगी मुख्य अतिथि

अमर उजाला संवाद - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
अमर उजाला समूह के दो दिवसीय वार्षिक आयोजन अमर उजाला संवाद उत्तर प्रदेश-2026 के लिए राजधानी लखनऊ में मंच सज गया है। आज और कल शहीद पथ स्थित होटल द सेंट्रम में होने वाले संवाद में अध्यात्म, सियासत, सिनेमा, कारोबार और खेल जगत समेत कई क्षेत्रों की दिग्गज हस्तियां शामिल होंगी। सोमवार को पहले दिन की शुरुआत आध्यात्मिक ऊर्जा से होगी। यहां पढ़ें पूरी खबर...

Monsoon Update: अंडमान में मानसून की समय से पहले एंट्री, वहीं दिल्ली-यूपी समेत उत्तर भारत में भीषण लू का कहर

केरल में समय से पहले पहुंचेगा मानसून - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
भारत में इस समय मौसम के दो बिल्कुल अलग-अलग रूप देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ जहां अंडमान सागर और निकोबार द्वीप समूह में मानसून ने अपने तय समय से पहले ही दस्तक दे दी है, वहीं दूसरी तरफ दिल्ली-एनसीआर समेत पूरा उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत भीषण लू की चपेट में है। इस मौसम ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। एक हिस्से में लोग बारिश का स्वागत कर रहे हैं, तो दूसरे हिस्से में लोग आसमान से बरस रही आग से बचने के तरीके ढूंढ रहे हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...

UP: यूपी में नए बने मंत्रियों को विभागों का बंटवारा, जानें- क्या मिला मनोज पांडेय व भूपेंद्र चौधरी को

यूपी में नए बने मंत्रियों को विभागों का बंटवारा - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार के तहत शपथ लेने वाले 8 मंत्रियों को विभाग बांट दिए गए हैं। कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी और मनोज पांडेय समेत सभी 8 मंत्रियों को विभाग दे दिए गए हैं। भूपेंद्र चौधरी को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग दिया गया है। अभी तक यह विभाग कैबिनेट मंत्री राकेश सचान के पास था। मनोज पांडेय को खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति विभाग की जिम्मेदारी मिली है। राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अजीत सिंह पाल को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग मिला है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

ट्रंप ने फिर दी धमकी: कहा- यूरेनियम पर जल्द फैसला ले ईरान, वरना दुनिया के नक्शे से मिट जाएगा नाम

डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को एक बार फिर चेतावनी दी है। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर लिखा कि ईरान के लिए अब समय हाथ से निकला जा रहा है। उसे बहुत तेजी से कदम उठाने होंगे। अगर उसने जल्द फैसला नहीं लिया, तो उसका नामोनिशान मिट जाएगा। अमेरिकी राष्ट्रपति ने साफ कहा कि इस समय वक्त की भारी कमी है। दोनों देशों के बीच महीनों से चल रहे भयंकर संघर्ष के बाद अब कूटनीतिक गतिरोध और ज्यादा गहरा गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

NEET Row: महाराष्ट्र के लातूर में CBI की छापेमारी, रेणुका केमिस्ट्री क्लासेस के मुख्य कार्यालय की जांच की

CBI - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने रविवार को नीट-यूजी पेपर लीक मामले की जांच तेज कर दी है। जांच एजेंसी ने महाराष्ट्र के लातूर शहर में रेणुका केमिस्ट्री क्लासेज (आरसीसी) के मुख्य कार्यालय पर छापेमारी की। सूत्रों ने यह जानकारी दी। यहां पढ़ें पूरी खबर...

National Business Conference: भारत मंडपम में आज से सम्मेलन का आगाज, देशभर के 150 व्यापारी नेता लेंगे भाग

भारत मंडपम - फोटो : अमर उजाला
देशभर के प्रमुख व्यापारिक नेता दो दिवसीय राष्ट्रीय व्यापारिक सम्मेलन के लिए सोमवार से भारत मंडपम में एकत्र होंगे। इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री द्वारा हाल ही में घोषित सात रणनीतिक आर्थिक कदमों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। यहां पढ़ें पूरी खबर...

DC vs RR: राजस्थान पर जीत से दिल्ली की प्लेऑफ की उम्मीदें जीवित, चेन्नई को भी हुआ फायदा; तालिका में बड़े बदलाव

दिल्ली ने राजस्थान को हराया - फोटो : IANS
मिचेल स्टार्क की अगुवाई में गेंदबाजों के घातक प्रदर्शन के बाद अभिषेक पोरेल और केएल राहुल की अर्धशतकीय पारियों की मदद से दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को पांच विकेट से हरा दिया। रविवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान ने ध्रुव जुरेल और रियान पराग की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में आठ विकेट पर 193 रन बनाए। जवाब में दिल्ली ने 19.2 ओवर में पांच विकेट पर 197 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। आखिर में आशुतोष शर्मा ने उपयोगी पारी खेली। वह पांच गेंदों में 18 रन बनाकर नाबाद रहे। अक्षर पटेल भी 18 गेंदों में 34 रन बनाकर अंत तक क्रीज पर डटे रहे। राजस्थान के लिए जोफ्रा आर्चर और बृजेश शर्मा ने दो-दो विकेट लिए जबकि दसुन शनाका ने एक सफलता अपने नाम की। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

Cannes 2026: जॉन अब्राहम की 40 साल पुरानी फिल्म ने मचाई धूम, मिला स्टैंडिंग ओवेशन; तालियों से गूंजा हॉल

'अम्मा अरियान' - फोटो : सोशल मीडिया
इन दिनों कान फिल्म फेस्टिवल चल रहा है। इसी बीच दिवंगत फिल्ममेकर जॉन अब्राहम की इस मशहूर फिल्म के 4K रिस्टोर्ड वर्जन की स्क्रीनिंग कान फिल्म फेस्टिवल 2026 में की गई, जहां इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें