सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा
- फोटो : ANI
महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निवास मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा पाठ पढ़ने पर अड़ीं अमरावती की सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा को बांद्रा कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जमानत पर सुनवाई अब 29 अप्रैल को होगी।।
यहा पढ़ें अब तक क्या-क्या हुआ...
जनसभा को संबोधित करते पीएम मोदी
- फोटो : ट्विटर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले के चिल्ली ग्राम पंचायत में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने राष्ट्रीय पंचायत दिवस के अवसर पर देशभर की पंचायतों को संबोधित भी किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश को कई सौगातें दीं। अनुच्छेद 370 को हटाए जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह पहला जम्मू-कश्मीर दौरा था।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
समाजवादी पार्टी के विधायक व प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव की मुलाकात के बाद रविवार को सपा नेता रविदास मेहरोत्रा सीतापुर जिला कारागार में बंद आजम खां से मिलने पहुंचे। हालांकि सपा नेता ने उनसे मिलने से इनकार कर दिया।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
सचिन तेंदुलकर लाइफस्टाइल
- फोटो : instagram/sachintendulkar
भारतीय क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर हुए 49 साल के हो चुके हैं। सोशल माीडिया पर खेल और सिनेमा जगत के कई दिग्गजों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
यहां जानिए किसने क्या कहा...
वरुण धवन, दिव्या भारती
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता वरुण धवन अपना 35वां जन्मदिन रविवार को धूमधाम से मना रहे हैं। उनकी आने वाली फिल्म 'जुग जुग जियो' के साथी कलाकारों ने ऑनलाइन वीडियो के जरिये उनको जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दीं। ठीक दो महीने बाद 24 जून को उनकी यह फिल्म रिलीज होने जा रही है।
पढ़िए अभिनेता के जन्मदिन पर एक दिलचस्प वाकया...