फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तक की बड़ी खबरें: मुंबई में हनुमान चालीसा पर 'महाभारत' तो 370 हटने के बाद पीएम ने बताया जम्मू-कश्मीर में क्या-क्या बदल डाला

Sun, 24 Apr 2022 03:24 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
Big Breaking News Today - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

मुंबई में हनुमान चालीसा और लाउडस्पीकर विवाद पर महाभारत जारी है। निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके पति को कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अनुच्छेद 370 हटने के बाद पहली बार जम्म-कश्मीर के दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने राज्य को कई सौगातें दीं। सियासी गलियारे में आजम खान आजकल प्रतिदिन सुर्खियों में रह रहे हैं। शिवपाल के मुलाकात के बाद सपा के कई नेता भी उनसे मिलने जेल पहुंचे लेकिन मामला उलट पड़ गया है। खेल और मनोरंजन जगत में आज जन्मदिन को लेकर सरगर्मी है। यहां पढ़ें अब तक की अहम खबरें...

विज्ञापन

सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा - फोटो : ANI
महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निवास मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा पाठ पढ़ने पर अड़ीं अमरावती की सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा को बांद्रा कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जमानत पर सुनवाई अब 29 अप्रैल को होगी।। यहा पढ़ें अब तक क्या-क्या हुआ...

जनसभा को संबोधित करते पीएम मोदी - फोटो : ट्विटर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले के चिल्ली ग्राम पंचायत में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने राष्ट्रीय पंचायत दिवस के अवसर पर देशभर की पंचायतों को संबोधित भी किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश को कई सौगातें दीं। अनुच्छेद 370 को हटाए जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह पहला जम्मू-कश्मीर दौरा था। यहां पढ़ें पूरी खबर...

आजम खां - फोटो : सोशल मीडिया
समाजवादी पार्टी के विधायक व प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव की मुलाकात के बाद रविवार को सपा नेता रविदास मेहरोत्रा सीतापुर जिला कारागार में बंद आजम खां से मिलने पहुंचे। हालांकि सपा नेता ने उनसे मिलने से इनकार कर दिया। यहां पढ़ें पूरी खबर...

सचिन तेंदुलकर लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/sachintendulkar
भारतीय क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर हुए 49 साल के हो चुके हैं। सोशल माीडिया पर खेल और सिनेमा जगत के कई दिग्गजों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। यहां जानिए किसने क्या कहा...
विज्ञापन

वरुण धवन, दिव्या भारती - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता  वरुण धवन अपना 35वां जन्मदिन रविवार को धूमधाम से मना रहे हैं। उनकी आने वाली फिल्म 'जुग जुग जियो' के साथी कलाकारों ने ऑनलाइन वीडियो के जरिये उनको जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दीं। ठीक दो महीने बाद 24 जून को उनकी यह फिल्म रिलीज होने जा रही है। पढ़िए अभिनेता के जन्मदिन पर एक दिलचस्प वाकया...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें