फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तक की बड़ी खबरें: दिल्ली-एनसीआर में आफत की बारिश तो ज्ञानवापी पर एक और याचिका, यहां जानें ताजा अपडेट

Mon, 23 May 2022 03:27 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
Big Breaking News Today - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

ज्ञानवापी मामले पर अब मंगलवार को जिला अदालत का फैसला आ सकता है तो वहीं सुप्रीम कोर्ट में एक और याचिका दायर की गई है। उधर सोमवार की सुबह दिल्ली-एनसीआर में बारिश ने लोगों की जिंदगी को बेहाल कर दिया। गर्मी से राहत तो मिली लेकिन तेज आंधी की वजह से सैकड़ों पेड़ गिर गए। दुनिया जगत की बात करें तो आज सबकी नजर पीएम मोदी के जापान दौरे पर टिकी हुई है। देश-दुनिया, राजनीति, खेल और मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें यहां पढ़ें एक क्लिक पर...

विज्ञापन

ज्ञानवापी मस्जिद - फोटो : अमर उजाला
ज्ञानवापी मामले में वाराणसी जिला जज की अदालत में आज सुनवाई हुई। मामले में कल (मंगलवार) अदालत का आदेश आ सकता है। यहां पढ़ें पूरी खबर..

सुप्रीम कोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया
सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर कर ज्ञानवापी परिसर में नियमित पूजा करने का अधिकार मांगा गया है। याचिका में कहा गया है कि इस्लाम धर्म के अनुसार भी ज्ञानवापी को मस्जिद नहीं कहा जा सकता। याचिका में उपासना स्थल कानून 1991 को भी ज्ञानवापी मामले में लागू न होने की बात कही गई है। यहां पढ़ें याचिका में क्या कहा गया है...

बारिश - फोटो : अमर उजाला
प्रचंड गर्मी की आग में धधक रहे दिल्ली एनसीआर पर सोमवार को कुदरत को तरस आ गया। तड़के तेज आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश ने फिजा में ठंडक घोल दी। बिगड़े मौसम से सैकड़ों हवाई यात्रियों व अन्य लोगों को परेशानी भी झेलना पड़ी, लेकिन वर्षा से मिले सुकून ने इसे भुला दिया। सवाल यह है कि आखिर दिल्ली एनसीआर में गर्मी से झुलसाने वाले दिनों में अचानक बारिश हुई कैसे? यहां पढ़ें विस्तृत रिपोर्ट..

मुख्यमंत्री नीतीश कुमा मगध महिला कॉलेज परिसर में एक नए छात्रावास का उद्घाटन करने के बाद एक जिम का दौरा करते हुए। - फोटो : PTI
बिहार में जारी सियासी उठापटक के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 27 मई को जाति आधारित जनगणना पर सर्वदलीय बैठक बुलाई है। उन्होंने बताया कि बैठक में सभी से राय ली जाएगी। इसके बाद प्रस्ताव को राज्य मंत्रिमंडल के समक्ष पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 27 मई को होने वाली बैठक पर कुछ दलों के साथ बातचीत हुई है। वहीं अन्य दलों की प्रतिक्रिया का इंतजार है। आखिर क्या है बिहार में सियासी समीकरण पर ताजा अपडेट, यहां पढ़़े...

हिंद-प्रशांत व्यापार समझौता कार्यक्रम - फोटो : ANI
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन इन दिनों जापान में हैं। वह कल होने वाले क्वाड शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए यहां पहुंचे हैं। बाइडन के अलावा भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस भी टोक्यो पहुंच चुके हैं। मंगलवार को जापान के प्रधानमंत्री के अलावा तीनों नेताओं की मुलाकात होगी, लेकिन इससे पहले जो बाइडन ने ताइवान के समर्थन में अब तक का सबसे बड़ा बयान दिया है। यहां पढ़ें हर अपडेट...

महेंद्र सिंह धोनी और हार्दिक पांड्या - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2022 के लीग मैच खत्म हो चुके हैं और अब चार मैच के बाद इस सीजन का चैंपियन मिल जाएगा। इस बार या तो कोई टीम पहली बार ट्रॉफी उठाएगी या फिर राजस्थान की टीम 14 साल बाद इतिहास दोहराएगी। इस टूर्नामेंट के 70 लीग मैच पूरे हो चुके हैं। इसके बाद अंक तालिका में गुजरात की टीम पहले स्थान पर रही है। वहीं, मुंबई की टीम सबसे नीचे रही। आईपीएल के इतिहास में यह पहला मौका था, जब अंक तालिका में मुंबई की टीम सबसे नीचे रही। यहां पढ़ें विस्तृत रिपोर्ट...
विज्ञापन

कान फिल्म फेस्टिवल - फोटो : सोशल मीडिया
दुनिया में महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों का असर 75वें कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर भी देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को जहां कान के रेड कार्पेट पर महिला द्वारा कपड़े उतारकर 'स्टॉप रेपिंग अस' के नारे लगाने की घटना सामने आई थी, वहीं अब फ्रांस में महिलाओं के खिलाफ हो रहे जुर्म के विरोध में स्मोक ग्रेनेड्स फेंकने की जानकारी मिल रही है। जी हां, रविवार को कान फिल्म फेस्टिवल में महिलाओं ने अचानक रेड कार्पेट पर धुएं के गोले फेंकना शुरू कर दिया। जिसके तुरंत बाद रेड कार्पेट इवेंट को रोक दिया गया। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें