फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Top News: गिर जाएगी उद्धव सरकार? अफगानिस्तान में भारी तबाही; यहां पढ़ें अब तक की बड़ी खबरें

Wed, 22 Jun 2022 03:26 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
Big Breaking News Today - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन
महाराष्ट्र में सियासी उठापटक जारी है। उद्धव सरकार रहेगी या नहीं, सस्पेंस बरकरार है। वहीं अफगानिस्तान में भूकंप ने भारी तबाही मचा दी है। अब तक 900 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ईडी की पूछताछ के बीच आज खुलकर बोले तो विजय माल्या और क्रिस गेल की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। देश-दुनिया, राजनीति, खेल और मनोरंजन जगत की अब तक की अहम खबरें एक क्लिक पर यहां पढ़ें: 
विज्ञापन

उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे - फोटो : अमर उजाला
महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच उद्धव कैबिनेट की बैठक हुई जिसमें आठ मंत्री गायब रहे। वहीं शिवसेना ने व्हिप जारी किया है जिसमें पार्टी के सभी विधायकों को शाम पांच बजे सीएम आवासा पहुंचने का फरमान जारी किया गया है। उधर असम पहुंचे बागी एकनाथ शिंदे ने बड़ा दावा किया है। यहां पढ़ें पल-पल का अपडेट...

भूकंप के बाद अफगानिस्तान में बचाव अभियान - फोटो : AFGHAN GOVERNMENT NEWS AGENCY
अफगानिस्तान में आए भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। यहां 6.1 तीव्रता का भूकंप आया। इसके बाद चारों तरफ बर्बादी और तबाही का ही आलम दिखाई दिया। अफगानिस्तान के एक अधिकारी के मुताबिक, इस भूकंप में अब तक करीब 920 लोगों की मौत हो चुकी है। यह आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

राहुल गांधी - फोटो : ANI
नेशनल हेराल्ड केस में ईडी की जांच सामना कर रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को कहा, ईडी और ऐसी एजेंसियां मुझ पर दबाव नहीं बना सकतीं। उन्होंने कहा, मुझसे पूछताछ करने वाले अधिकारी भी समझ गए होंगे कि कांग्रेस नेता को डराकर धमकाया नहीं जा सकता है। कांग्रेस नेता ने कहा, भाजपा देश की सेना को कमजोर कर रही है। यहां पढ़ें कांग्रेस नेता ने और क्या-क्या आरोप लगाए...

द्रोपदी मुर्मू-यशवंत सिन्हा - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रपति चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ती जा रही है। भारतीय जनता पार्टी ने एनडीए की ओर से ओडिशा की आदिवासी नेता द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया है। उधर, विपक्ष ने पूर्व वित्तमंत्री और पुराने भाजपाई नेता यशवंत सिन्हा पर दांव खेला है। ऐसे में एक बार फिर से यह देखना दिलचस्प होगा कि विपक्षी एकता भाजपा के सामने कितनी मजबूत दिखती है। आइए समझते हैं आंकड़ों में...

हरियाणा निकाय चुनाव परिणाम - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा निकाय चुनाव की मतगणना जारी है। सोनीपत की तीनों सीटों पर कमल खिला है। वहीं करनाल में भाजपा को झटका लगा है। यहां पार्टी को सिर्फ एक सीट मिली है। हिसार में हांसी और बरवाला सीट पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। जानें- कौन-कहां से जीता। यहां पढ़ें ताजा अपडेट...

विजय माल्या और क्रिस गेल - फोटो : सोशल मीडिया
वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर और 'यूनिवर्स बॉस' के नाम से मशहूर क्रिस गेल सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। दरअसल, आईपीएल की फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के पूर्व मालिक और भगोड़े व्यवसायी विजय माल्या ने गेल के साथ सोशल मीडिया हैंडल ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की है। इसके बाद माल्या और गेल दोनों ट्रोल हो गए। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

निकम्मा, विक्रम, भूल भुलैया 2 - फोटो : सोशल मीडिया
बीते कई हफ्तों से सिनेमाघरों में अलग-अलग फिल्में लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। साउथ और बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक विभिन्न फिल्में बॉक्स ऑफिस पर एक-दूसरे को टक्कर देती दिख रही है। एक ओर जहां भूल भुलैया 2 का जादू बढ़ता ही जा रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ बड़े पर्दे पर शिल्पा शेट्टी की वापसी की कोशिश एक बार फिर नाकाम होती दिख रही है। सभी फिल्मों का प्रदर्शन उनकी कमाई पर निर्भर करता है। आइए जानते हैं मंगलवार को हुए सभी फिल्मों के कारोबार के बारे में- 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें