फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तक की बड़ी खबरें: यूपी के कई इलाकों में मास्क पहनना अनिवार्य, जहांगीरपुरी में फिर बढ़ा तनाव, यहां एक क्लिक पर पढ़ें और भी अहम खबरें

Mon, 18 Apr 2022 03:19 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Big Breaking News Today - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

यूपी के कई इलाकों में मास्क पहनना अनिवार्य, दिल्ली के जहांगीरपुरी में फिर बढ़ा तनाव, नड्डा का सोनियो को जवाब, महाराष्ट्र में मस्जिद के 100 मीटर के दायरे में नहीं बजा सकेंगे भजन व हनुमान चालीसा। ऐसी ही देश-दुनिया, राजनीति, खेल और मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें पढ़िए यहां एक क्लिक पर...

विज्ञापन

जहांगीरपुरी में फिर बढ़ा तनाव

आरएएफ की टीम इलाके में तैनात - फोटो : एएनआई
सोमवार को जब पुलिस की टीम गोली चलाने वाले शख्स सोनू चिकना की पत्नी से पूछताछ और हिरासत के लिए जहांगीरपुरी पहुंची तो कुछ घरों से टीम पर पथराव कर दिया गया। इसके बाद से इलाके में एक बार फिर तनाव का माहौल बना हुआ था। पुलिस सोनू को गिरफ्तार करने के लिए भी पहुंची है। हालांकि आरएएफ की अतिरिक्त तैनाती के बाद अब हालात नियंत्रण में हैं। यहां पढ़ें ताजा अपडेट...

यूपी के कई इलाकों में मास्क पहनना अनिवार्य,

मास्क में ड्राइवर फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे कुछ राज्यों में कोविड के केस में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इसे ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एनसीआर के जिलों और लखनऊ में मास्क पहनना जरूरी करने के निर्देश दिए हैं। यहां जानें किन-किन जिलों में मास्क पहनना हुआ अनिवार्य...

लाउडस्पीकर विवाद के बीच नासिक प्रशासन ने बड़ा फैसला किया

लाउडस्पीकर - फोटो : amar ujala
लाउडस्पीकर विवाद के बीच नासिक प्रशासन ने बड़ा फैसला किया है। अब यहां लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा या भजन बजाने के लिए अनुमति लेनी होगी। क्या है फैसला यहां पढ़ें पूरी खबर...

रूस-यूक्रेन के बीच जंग का आज 54वां दिन

राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की यूक्रेनी सैनिक से हाथ मिलाते हुए - फोटो : Agency
रूस-यूक्रेन के बीच जंग का आज 54वां दिन है। इन 54 दिनों में रूस ने यूक्रेन के लगभग हर शहर पर हमला किया है। दहशत का आलम यह है कि, अपनी जान बचाने के लिए लाखों यूक्रेनी नागरिक देश छोड़कर जा चुके हैं। यहां पढ़ें युद्ध से जुड़े हर अपडेट...

आईपीएल 2022 में कोरोना का दूसरा मामला सामने आया

दिल्ली कैपिटल्स की टीम - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2022 में कोरोना का दूसरा मामला सामने आया है। दोनों मामले दिल्ली कैपिटल्स की टीम में हैं। पहले दिल्ली के फिजियो पैट्रिक फरहात कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद टीम के एक खिलाड़ी और एक सपोर्ट स्टाफ की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। अब दिल्ली कैपिटल्स की टीम के सभी सदस्यों को होटल में क्वारंटीन कर दिया गया है। यहां पढ़ें पूरी जानकारी...

देश की जनता को महंगाई का करारा झटका

WPI Rate
खुदरा महंगाई के बाद अब थोक महंगाई के मोर्चे पर भी देश की जनता को करारा झटका लगा है। मार्च महीने में थोक महंगाई दर 14.55 फीसदी के स्तर पर पहुंच चुकी है। सरकार ने बढ़ती महंगाई के लिए कारण क्या बताया है यहां जानें....
विज्ञापन

सोनम कपूर इन दिनों अपना प्रेग्नेंसी फेज एन्जॉय कर रही

sonam kapoor - फोटो : instagram
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर इन दिनों अपना प्रेग्नेंसी फेज एन्जॉय कर रही हैं। बीते महीने ही अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा करने वाली अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें