फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Top News: आज सुप्रीम फैसलों का दिन तो एक ऑटो में 27 सवारी का वीडियो हुआ वायरल; पढ़ें बड़ी खबरें

Mon, 11 Jul 2022 03:22 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
विज्ञापन
Big Breaking News Today - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

देश के कई राज्यों में बारिश के कारण हाहाकार मचा हुआ है। गुजरात में बाढ़ के कारण बुरा हाल है, तो वहीं सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र में सियासी उठापटक, विजय माल्या और गैंगेस्टर अबू सलेम मामले में तीन अहम फैसले सुनाए। वहीं उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक ऑटो में 27 लोगों के बैठने का मामला भी दिन भर चर्चा में रहा। खेल व मनोरंजन जगत के साथ देश-दुनिया की ऐसी ही अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर पढ़ें...

विज्ञापन

गुजरात में सड़क को बहा ले गई भारी बारिश - फोटो : Social media
देश के कई राज्यों में आसमान जमकर बरस रहा है। भारी बारिश के चलते गुजरात, महाराष्ट्र, असम समेत कई राज्यों में तबाही का मंजर है। असम में बाढ़ ने तो सैकड़ों जिंदगी लील ली है। गुजरात में भारी बारिश की धार में कई सड़कें और पुल बह गए। कई राज्यों में लोग बेघर हो गए।  आगे तस्वीरों में देखें बाढ़ और बारिश से तबाही का मंजर...

विजय माल्या
सुप्रीम कोर्ट ने भगोड़े व्यवसायी विजय माल्या को अवमानना मामले में चार महीने की सजा सुनाई है। इसके साथ दो हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। कोर्ट ने जुर्माना न चुकाने पर दो महीने की अतिरिक्त कैद की सजा भी सुनाई है। यहां पढ़ें क्या था पूरा मामला...

महाराष्ट्र में सियासी घमासान - फोटो : अमर उजाला
महाराष्ट्र में सियासी उठापटक के बीच शिंदे गुट को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने शिंदे गुट के 16 विधायकों की अयोग्यता मामले में सुनवाई को फिलहाल टाल दिया है। कोर्ट ने कहा है कि इस मामले में बेंच गठित की जाएगी। इस प्रक्रिया में समय लगेगा। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट ने उद्धव गुट को भी राहत देते हुए महाराष्ट्र विधानसभा स्पीकर को आदेश दिया है कि जब तक मामले में सुनवाई पूरी नहीं हो जाती। यहां पढ़ें पूरी खबर...

ओवरलोड ऑटो को खाली करवाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले के बिंदकी में लोग उस समय दंग रह गए जब एक ऑटो रिक्शा में 27 लोगों को बैठे देखा। ऑटो में सवारियों की ओवरलोडिंग देख पुलिस भी हैरान रह गई।  आगे फिर क्या हुआ पढ़ें विस्तृत रिपोर्ट...

विराट कोहली, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टी-20 में हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में सूर्यकुमार यादव को छोड़कर बाकी सभी बल्लेबाज फ्लॉप रहे। रोहित शर्मा और विराट कोहली सिर्फ 11-11 रन बनाकर आउट हुए। इन दोनों को चेज मास्टर माना जाता है, लेकिन बड़े लक्ष्य के आगे दोनों ही खिलाड़ी फिसड्डी साबित हुए और जल्दी अपना विकेट गंवा बैठे। यहां पढ़ें विस्तृत रिपोर्ट...
विज्ञापन

पठान, तेहरान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इन दिनों वह फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' का प्रमोशन कर रहे हैं, जिसमें उनके साथ अर्जुन कपूर, तारा सुतारिया और दिशा पाटनी नजर आएंगी। वहीं, अब जॉन अब्राहम ने अपनी अगली फिल्म की तैयारी भी शुरू कर दी। जॉन एक्शन थ्रिलर फिल्म 'तेहरान' में दिखाई देंगे। उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी और अब इस फिल्म से जॉन का पहला लुक भी सामने आ गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें