फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: पीएम मोदी काशी को देंगे 28 परियोजनाओं की सौगात, कांग्रेस आज राष्ट्रपति से करेगी मुलाकात

Fri, 24 Mar 2023 07:22 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 11
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को काशीवासियों को विकास की 28 परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसमें नौ परियोजनाएं की शामिल हैं। 19 परियोजनाओं का लोकार्पण होगा। वहीं, कांग्रेस ने मानहानि के एक मामले में सूरत की अदालत द्वारा राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाए जाने पर कानूनी लड़ाई लड़ने के साथ ही इसे बड़ा राजनीतिक मुद्दा बनाने के लिए विपक्षी दलों को साथ लाने और जनता के बीच जाने का फैसला किया है। साथ ही रमजान का पवित्र महिना आज से शुरू हो गया है। आज पहला रोजा है। रमजान के प्रारंभ होते ही मुस्लिम लोग रोजा रखना शुरू कर देते हैं। रमजान में हर मुसलमान के लिए रोजा रखना अनिवार्य माना गया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : सोशल मीडिया
प्रधानमंत्री मोदी आज काशी को देंगे विकास की 28 परियोजनाओं की सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को काशीवासियों को विकास की 28 परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसमें नौ परियोजनाएं की शामिल हैं। 19 परियोजनाओं का लोकार्पण होगा। इसमें बाबतपुर एयरपोर्ट पर एटीसी भवन, सारनाथ में नई सीएचसी, राजघाट प्राथमिक विद्यालय, पीएसी में मल्टीपरपज हॉल सहित अन्य  परियोजनाएं शामिल हैं। लोकार्पण के साथ ही अगले दिन यानी शनिवार से ही सुविधाएं जनता को मिलने लगेंगी।
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 11
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश। - फोटो : ANI
राहुल गांधी की सजा पर कांग्रेस आज राष्ट्रपति से करेगी मुलाकात
कांग्रेस ने मानहानि के एक मामले में सूरत की अदालत द्वारा राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाए जाने पर कानूनी लड़ाई लड़ने के साथ ही इसे बड़ा राजनीतिक मुद्दा बनाने के लिए विपक्षी दलों को साथ लाने और जनता के बीच जाने का फैसला किया है। राहुल गांधी की सजा के खिलाफ कांग्रेस ने सड़कों पर उतरने और अन्य दलों के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने का भी फैसला किया है।
पढ़ें पूरी खबर...

4 of 11
Ramadan 2023 - फोटो : अमर उजाला
रमजान का पवित्र महिना शुरू, पहला रोजा आज, जानें सहरी और इफ्तार का समय
मुस्लिम समुदाय रमजान के महीने को परम पवित्र मानता है। इस पवित्र महीने की शुरुआत चांद देखने के बाद से होती है। रमजान का महीना कभी 29 दिन का तो कभी 30 दिन का होता है। रमजान के प्रारंभ होते ही मुस्लिम लोग रोजा रखना शुरू कर देते हैं। इस साल ये पाक महीना 24 मार्च से शुरू हो रहा है। रमजान में हर मुसलमान के लिए रोजा रखना अनिवार्य माना गया है। रोजा की शुरुआत सुबह सहरी के साथ होती है और फिर शाम में इफ्तार करके रोजा खोला जाता है।
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 11
सुप्रीम कोर्ट। - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज
प्रदेश में निकाय चुनाव कराने के मुद्दे पर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। माना जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट से यदि अनुमति मिली तो नगर विकास विभाग तत्काल चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर देगा। मेयर और अध्यक्ष की सीटों का नए सिरे से आरक्षण निर्धारित करने का काम भी शुरू हो जाएगा। 
पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन

6 of 11
लंदन में खालिस्तान समर्थकों का प्रदर्शन। - फोटो : एएनआई
ब्रिटिश संसद में उठा भारतीय उच्चायोग में तोड़फोड़ का मुद्दा
ब्रिटेन की संसद के निचले सदन हाउस ऑफ कॉमन्स में गुरुवार को लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग में खालिस्तान समर्थक चरमपंथियों द्वारा की गई तोड़फोड़ का मुद्दा उठाया गया। इस दौरान ब्रिटिश सांसदों ने ‘खालिस्तानी चरमपंथियों’ के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने और भारतीय राजनयिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 11
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock
नौकरी के लिए आवेदन कर सकेंगे पर्यटन-व्यापार वीजाधारक
हर साल विदेशों से अमेरिका जाकर नौकरी करने वाले लोगों को बड़ी राहत मिली है। अमेरिका ने घोषणा की है कि व्यापार या पर्यटन वीजा (बी-1 और बी-2) पर देश की यात्रा करने वाले लोग अमेरिका में न सिर्फ नई नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं, बल्कि साक्षात्कार में भी शामिल हो सकते हैं। हालांकि, ऐसे वीजा धारकों को नई नौकरी शुरू करने से पहले अपना वीजा बदलवाना जरूरी होगा।
पढ़ें पूरी खबर...

8 of 11
अजय बंगा। - फोटो : Amar Ujala
भारत दौरे पर आए अजय बंगा परीक्षण के दौरान पाए गए कोरोना पॉजिटिव
विश्व बैंक के अध्यक्ष पद के लिए नामित अजय बंगा अपने विश्व दौरे के अंतिम चरण में दो दिवसीय दौरे पर भारत पहुंच गए हैं, लेकिन नई दिल्ली में नियमित परीक्षण के दौरान बंगा कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और फिलहाल वह आइसोलेशन में हैं। यह जानकारी अमेरिकी वित्त विभाग ने गुरुवार को दी।
पढ़ें पूरी खबर...

9 of 11
अमित शाह-बसवराज बोम्मई - फोटो : ANI
बेंगलुरु में ड्रग्स तस्करी और राष्ट्रीय सुरक्षा पर क्षेत्रीय सम्मेलन आज, अमित शाह लेंगे भाग
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह देर रात बेंगलुरु पहुंचे। शाह आज बेंगलुरु में दक्षिणी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 'मादक पदार्थों की तस्करी और राष्ट्रीय सुरक्षा' पर क्षेत्रीय सम्मेलन में भाग लेंगे। बेंगलुरु में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड हवाई अड्डे पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने गृह मंत्री का स्वागत किया। 
पढ़ें पूरी खबर...

10 of 11
अमृतपाल सिंह। - फोटो : एएनआई
आठ जिलों के 3200 पुलिसकर्मी, दो कपंनियों के 1400 जवान, 50 नाके... फिर भी भाग निकला अमृतपाल
'वारिस पंजाब दे' का प्रमुख अमृतपाल सिंह आखिरकार पंजाब से बाहर भागने में कामयाब हो गया। वह आठ जिलों की पुलिस पर भारी पड़ा। हरियाणा में अमृतपाल को पनाह देने वाली महिला की गिरफ्तारी के बाद साफ हो गया है कि वह 19 मार्च को ही पंजाब छोड़ हरियाणा में प्रवेश कर गया था, जबकि पुलिस पंजाब के गांवों में ही खाक छानती रही। 
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

11 of 11
तेलंगाना पुलिस - फोटो : Social Media
16.8 करोड़ लोगों का डाटा चोरी कर बेचा, साइबराबाद पुलिस ने किया गिरोह का भंडाफोड़
तेलंगाना की साइबराबाद पुलिस ने बड़े पैमाने पर डाटा लीक किए जाने का खुलासा किया है। पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार कर इस गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इन लोगों ने देश के 16.8 करोड़ लोगों का निजी और गोपनीय डाटा चुराकर बेच दिया। इतना ही नहीं, इस गिरोह ने 2.55 लाख रक्षा कर्मियों के साथ ही सरकार और महत्वपूर्ण संगठनों के संवेदनशील डाटा को भी चुराया और बिक्री की जोकि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरनाक हो सकता है।
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें