पुणे का यवत गांव
- फोटो : एएनआई/वीडियो ग्रैब
महाराष्ट्र के यवत गांव में एक युवक द्वारा सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट डालने के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने गांव में धारा 144 लागू कर दी है, जिससे किसी भी प्रकार की भीड़ जुटने पर रोक लगाई गई है। बता दें कि गांव में एक सप्ताह पहले ही एक घटना हो चुकी थी, इसलिए वहां पहले से ही माहौल तनावपूर्ण था। पुलिस के मुताबिक, गांव के लोग सड़कों पर उतर आए और कुछ युवाओं ने एक संरचना को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। हालांकि, इस घटना में किसी के भी घायल होने की खबर नहीं है। पुलिस की टीम क्षेत्र में मौजूद है और स्थिति पर नजर रखे हुए है। पढ़ें पूरी खबर..