एक राष्ट्र-एक चुनाव पर संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की अहम बैठक 22 अप्रैल को यानी आज होगी। बैठक सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चलेगी। इस दौरान कई जाने-माने कानून विशेषज्ञों से बातचीत की जाएगी। बैठक कुल चार सत्रों में आयोजित की जाएगी। इसके अलावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22-23 अप्रैल को सऊदी अरब के जेद्दा शहर की यात्रा पर रहेंगे, जहां वे क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से द्विपक्षीय मुद्दों और रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा करेंगे। इस दौरान रूस-यूक्रेन युद्ध, पश्चिम एशिया की स्थिति और कई अहम समझौतों पर बातचीत होने की उम्मीद है। इसके अलावा, उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत के ज्यादातर इलाकों को अभी भीषण गर्मी और लू से राहत नहीं मिलने वाली है। पंजाब और हरियाणा से लेकर बंगाल और ओडिशा तक अगले चार से पांच दिन भीषण गर्मी के साथ ही तेज लू चलने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमोत्तर से पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में अलग-अलग स्थानों पर आंधी-तूफान और भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार की देर रात 33 आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया। इनमें वाराणसी, हापुड़, आजमगढ़, बरेली, अंबेडकरनगर, गाजीपुर, झांसी, महोबा, कुशीनगर, संतकबीरनगर व भदोही के जिलाधिकारी और वाराणसी के मंडलायुक्त बदले गए हैं। निदेशक सूचना शिशिर की भी जिम्मेदारी बदल दी गई है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
एक राष्ट्र-एक चुनाव पर JPC की बैठक आज, सात घंटे चलेगी
एक राष्ट्र-एक चुनाव पर संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की अहम बैठक 22 अप्रैल को यानी आज होगी। बैठक सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चलेगी। इस दौरान कई जाने-माने कानून विशेषज्ञों से बातचीत की जाएगी। बैठक कुल चार सत्रों में आयोजित की जाएगी। पहले सत्र में सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश हेमंत गुप्ता के साथ बातचीत होगी। दूसरा सत्र जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश एसएन झा के साथ होगा। तीसरे सत्र में सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश और भारत के 21वें विधि आयोग के अध्यक्ष डॉ. न्यायमूर्ति बीएस चौहान शामिल होंगे। अंतिम सत्र राज्यसभा सदस्य और वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. अभिषेक मनु सिंघवी के साथ होगा। पढ़ें पूरी खबर...
प्रधानमंत्री मोदी आज जाएंगे सऊदी अरब; कई समझौतों पर होंगे हस्ताक्षर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22-23 अप्रैल को सऊदी अरब के जेद्दा शहर की यात्रा पर रहेंगे, जहां वे क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से द्विपक्षीय मुद्दों और रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा करेंगे। इस दौरान रूस-यूक्रेन युद्ध, पश्चिम एशिया की स्थिति और कई अहम समझौतों पर बातचीत होने की उम्मीद है। पढ़ें पूरी खबर...
यूपी में देर रात दौड़ी तबादला एक्सप्रेस: 11 डीएम समेत 33 आईएएस बदले
प्रदेश सरकार ने सोमवार की देर रात 33 आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया। इनमें वाराणसी, हापुड़, आजमगढ़, बरेली, अंबेडकरनगर, गाजीपुर, झांसी, महोबा, कुशीनगर, संतकबीरनगर व भदोही के जिलाधिकारी और वाराणसी के मंडलायुक्त बदले गए हैं। निदेशक सूचना शिशिर की भी जिम्मेदारी बदल दी गई है। पढ़ें पूरी खबर...
US: ऑरलैंडो एयरपोर्ट पर डेल्टा विमान में लगी आग, बाल-बाल बचे 282 यात्री
अमेरिका के ऑरलैंडो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार (स्थानीय समयानुसार) को डेल्टा एयरलाइंस के एक विमान में आग लग गई। हालांकि समय रहते आग के बारे में जानकारी मिलने पर विमान में सवार 282 यात्री बाल-बाल बच गए। यात्रियों को आपातकालीन स्लाइड्स के जरिये विमान से बाहर निकाला गया। पढ़ें पूरी खबर...
Pope Francis: प्रधानमंत्री मोदी ने दिया था पोप फ्रांसिस को भारत आने का न्योता
वेटिकन के पहले लैटिन अमेरिकी पादरी पोप फ्रांसिस का निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे। उनके निधन पर भारत सरकार ने उनके सम्मान में तीन दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की है। वहीं, पोप फ्रांसिस के अगले साल भारत आने की संभावना थी लेकिन उनके निधन के बाद यात्रा का कार्यक्रम अपूर्ण रह गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पोप फ्रांसिस से 2021 और 2024 में दो बार मुलाकात की थी और उन्हें भारत आने का निमंत्रण दिया था। पोप ने इसे स्वीकार भी कर लिया था। पढ़ें पूरी खबर...
पीएम मोदी से मिलना मेरे लिए सम्मान, वे महान नेता: जेडी वेंस
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अपनी पहली आधिकारिक भारत यात्रा पर हैं। यहां आज उन्होंने सबसे पहले अक्षरधाम मंदिर में जाकर दर्शन किए। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी उषा चिलुकुरी और तीनों बच्चे भी थे। वहीं, बाद में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते (बीटीए) में हुई प्रगति का स्वागत किया और ऊर्जा, रक्षा व तकनीकी क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। वहीं, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने पीएम मोदी की तारीफ की है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें महान नेता बताया। पढ़ें पूरी खबर...
Maharashtra: 'पिता की तरह ही तुम्हारी भी हत्या होगी', जीशान सिद्दीकी से मांगे 10 करोड़
दिवंगत एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी के बेटे और एनसीपी नेता जीशान सिद्दीकी को ईमेल के जरिए जान से मारने की धमकी मिली है। जानकारी के मुताबिक, ईमेल में कहा गया है कि उनके पिता की तरह ही उन्हें भी जान से मार दिया जाएगा। इसके साथ ही ईमेल में जीशान सिद्दीकी से 10 करोड़ रुपए की मांग की गई है। वहीं ईमेल भेजने वाले ने आगे कहा कि वह हर छह घंटे में ऐसे ईमेल भेजेगा। फिलहाल मुंबई पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। पढ़ें पूरी खबर...
KKR vs GT: केकेआर को मिली लगातार दूसरी हार, गुजरात टाइटंस तालिका में शीर्ष पर बरकरार
गुजरात टाइटंस ने गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 39 रनों से हराया और शीर्ष पर अपना दबदबा मजबूत किया। गुजरात ने शुभमन गिल और साई सुदर्शन के अर्धशतकों से 20 ओवर में तीन विकेट पर 198 रन बनाए थे, जवाब में केकेआर की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 159 रन ही बना सकी। इस सीजन यह पहली बार है जब केकेआर ने लगातार दो मैच गंवाए हैं। पढ़ें पूरी खबर...
Bengal: योग्य उम्मीदवारों की सूची जारी न होने से भड़के शिक्षक, WBSSC मुख्यालय घेरा
पश्चिम बंगाल के हजारों आंदोलनकारी शिक्षक सोमवार रात को पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग (डब्ल्यूबीएसएससी) मुख्यालय आचार्य सदन के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। आंदोलनकारियों की मांग है कि एसएससी 2016 की भर्ती परीक्षा में पास हुए योग्य उम्मीदवारों की सूची जारी करे, लेकिन भर्ती निकाय ने शाम छह बजे तक एसएससी क्वालीफायर की सूची जारी नहीं की। पढ़ें पूरी खबर...
नौ दिन शोक: फिर दुनियाभर के कार्डिनल मिलकर चुनेंगे नया पोप
पोप की मृत्यु के साथ ही सदियों पुरानी रस्म शुरू हो जाती है, जिसमें कार्डिनल कॉलेज की तरफ से उत्तराधिकारी का चुनाव करने के लिए पवित्र शपथ लेना, मतपत्रों की गिनती के बाद उन्हें सुई और धागे से छेदना और फिर जलाकर सफेद या काला धुआं निकालना शामिल है, ताकि यह संकेत मिल सके कि दुनिया के 1.2 अरब कैथोलिकों के लिए कोई नया नेता चुन लिया गया है। पढ़ें पूरी खबर...