पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है। तापमान गिरने के साथ ही कोहरे छा रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज सुबह से कुछ स्थानों पर कोहरा है और शाम व रात में स्मॉग-धुंध का अनुमान है। मौसम विभाग ने कल के लिए भी कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आज सुबह का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया है। इसके अलावा, मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया के पास नौसेना जहाज के एलीफेंटा द्वीप जा रहे नीलकमल नामक एक यात्री जहाज से टकराने से बड़ा हादसा हो गया। अधिकारियों ने बताया कि अभी तक इस हादसे में तीन नौसेने के जवान समेत कुल 13 लोगों की मौत होने की खबर सामने आ रही है। वहीं 99 अन्य यात्रियों को बचाए जाने की बात कही जा रही है। जबकि कई लोगों की तलाश अभी भी जारी है। दूसरी तरफ, टिहरी झील किनारे कोटीकॉलोनी में आज बृहस्पतिवार से पांच दिन तक शुरू होने जा रही वर्ल्ड एक्रो चैंपियनशिप का उत्साह चरम पर है। इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन के लिए देश-विदेश से खिलाड़ियों का यहां पहुंचना शुरू हो गया है। प्रतियोगिता में लगभग 10 देशों के पायलट और भारत के 75 पायलट हिस्सा लेंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
पहाड़ों पर बर्फबारी से दिल्ली में बढ़ी ठंड, आज कई जगह कोहरा
पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है। तापमान गिरने के साथ ही कोहरे छा रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज सुबह से कुछ स्थानों पर कोहरा है और शाम व रात में स्मॉग-धुंध का अनुमान है। मौसम विभाग ने कल के लिए भी कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आज सुबह का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया है। पढ़ें पूरी खबर...
टिहरी में आज से दिखेगा देश-विदेश के पैराग्लाइडर्स का रोमांच
टिहरी झील किनारे कोटीकॉलोनी में आज बृहस्पतिवार से पांच दिन तक शुरू होने जा रही वर्ल्ड एक्रो चैंपियनशिप का उत्साह चरम पर है। इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन के लिए देश-विदेश से खिलाड़ियों का यहां पहुंचना शुरू हो गया है। प्रतियोगिता में लगभग 10 देशों के पायलट और भारत के 75 पायलट हिस्सा लेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
कैलाश मानसरोवर यात्रा और नाथुला से व्यापार फिर शुरू होगा
भारत और चीन के विशेष प्रतिनिधियों (एसआर) की 23वीं बैठक, क्रमशः भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (सीपीसी) केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के सदस्य और विदेश मंत्री वांग यी, 18 दिसंबर 2024 को बीजिंग में आयोजित की गई। इसमें विशेष प्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच रूस के कजान में हाल ही में हुई बैठक के दौरान लिए गए निर्णय के अनुसार बैठक की, जिसमें सीमा क्षेत्रों में शांति और स्थिरता के प्रबंधन की देखरेख करने और सीमा प्रश्न का निष्पक्ष, उचित और पारस्परिक रूप से स्वीकार्य समाधान तलाशने के लिए जल्द से जल्द बैठक करने का निर्णय लिया गया। पढ़ें पूरी खबर...
Supreme Court: बेटियों के जन्म पर पेड़ लगाने वाला राजस्थान का गांव मिसाल
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (एमओईएफसीसी) को देशभर में वनों के प्रशासन और प्रबंधन के लिए एक व्यापक नीति बनाने, इनके संरक्षण में स्थानीय समुदायों को शामिल करने और उनके अधिकारों की रक्षा वाली नीतियां और कार्यक्रम बनाने की सलाह दी। कोर्ट ने इस दौरान राजस्थान के पिपलांत्री को एक मिसाल बताया, जहां बेटी के जन्म पर 111 पेड़ लगाने की परंपरा है। पढ़ें पूरी खबर...
भारतवंशी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की वापसी में और देरी
नासा के दो अंतरिक्ष यात्रियों सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की अंतरिक्ष से वापसी फिर टल गई है। अब दोनों फरवरी की जगह मार्च 2025 के आखिर या अप्रैल तक धरती पर लौटेंगे। इससे बोइंग के स्टारलाइनर कैप्सूल से अंतरिक्ष में पहुंचने के 10 महीने बाद ही दोनों की वापसी संभव हो पाएगी। नासा ने मंगलवार को उनकी देरी से घर वापसी का एलान किया है। पढ़ें पूरी खबर...
एक देश एक चुनाव: पीपी चौधरी 31 सदस्यीय JPC के अध्यक्ष बने
एक देश एक चुनाव के लिए बुधवार को 31 सदस्यीय संयुक्त संसदीय समिति गठित की गई। समिति की अध्यक्षता भाजपा के वरिष्ठ सांसद पीपी चौधरी करेंगे। समिति अपनी रिपोर्ट संसद के अगले सत्र के आखिरी सप्ताह के पहले दिन लोकसभा में सौंपेगी। समिति में कांग्रेस की प्रियंका गांधी, भाजपा के अनुराग ठाकुर समेत लोकसभा के 21 और राज्यसभा के 10 सदस्यों को जगह दी गई है। पढ़ें पूरी खबर...
21 से पीएम मोदी का दो दिवसीय कुवैत दौरा, रिश्ते होंगे और मजबूत
कुवैत के अमीर शेख मिशाल अल-अहमद अल-जबर अल-सबा के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 और 22 दिसंबर को कुवैत दौरे पर रहेंगे। विदेश मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि यह 43 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की कुवैत की पहली यात्रा होगी। यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री पीएम मोदी कुवैत के नेतृत्व के साथ चर्चा करेंगे और भारतीय समुदाय के साथ भी बातचीत करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
Bangladesh: भारत विरोधी उल्फा नेता बरुआ का मृत्युदंड उम्रकैद में बदला
बांग्लादेश में लगातार भारत विरोधी हरकतें सामने आ रही हैं। एक हाईकोर्ट ने उल्फा नेता परेश बरुआ की मौत की सजा को उम्रकैद में बदला और पूर्वोत्तर भारत में उल्फा को हथियारों की तस्करी के प्रयास संबंधी 2004 के एक मामले में पूर्व कनिष्ठ मंत्री लुत्फुज्जमां बाबर व पांच अन्य को भी मृत्युदंड से बरी कर दिया। पढ़ें पूरी खबर...
Report: कोरोना काल के बाद तेजी से बढ़ी भविष्य के लिए बचत की प्रवृत्ति
कोरोना महामारी के दौर में लगे झटकों के बाद लोगों में बचत करने की प्रवृत्ति तेजी से बढ़ी है और खासकर आपातकालीन खर्चों के लिए। अब आलम यह है कि सबसे ज्यादा 61 फीसदी लोग संकट के समय में घर के जरूरी खर्चे चलाने के लिए बचत कर रहे हैं। इसके बाद 48 फीसदी लोग बच्चों की बेहतर परवरिश के लिए पैसा बचा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...
हिंदी सिनेमा को अलग मुकाम पर ले जाने वाले देव आनंद और उनके भाइयों की कहानी
नवकेतन फिल्म्स के 75 साल पूरे होने का जश्न: सिनेमाई प्रतिभा, भाइयों के बीच का बंधन और रचनात्मक प्रतिद्वंद्विता की विरासत जिसने 1950 से 1970 के दशक तक भारतीय सिनेमा के स्वर्ण युग को आकार दिया। पढ़िए देव आनंद साहब की भांजी और फिल्ममेकर शेखर कपूर की बहन सोहैला कपूर का यह आलेख… पढ़ें पूरी खबर...