फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: CM योगी आज अमर उजाला के मंच पर करेंगे मेधावियों का सम्मान; भीषण गर्मी की जद में आधा भारत, सुर्खियां

Thu, 12 Jun 2025 07:07 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

अमर उजाला की ओर से आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावियों को सम्मानित करेंगे। मुख्यमंत्री गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होने वाले समारोह में यूपी बोर्ड और संस्कृत शिक्षा परिषद के मेधावियों से संवाद भी करेंगे। वहीं दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी की चपेट में है। आसमान से आग बरस रही है और राजस्थान के श्रीगंगानगर में पारा 48 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है जो देश में सर्वाधिक है। इस बीच, भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने भीषण गर्मी और लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। एक तरफ राजा रघुवंशी हत्याकांड से हर कोई स्तब्ध है। राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी को हत्या का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। इस खुलासे के बाद से दोनों परिवार सदमे में हैं। इस मामले में एक के बाद एक कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। मेघालय पुलिस ने बताया है कि, कैसे उन्हें इस मामले में सबसे बड़ा सुराग मिला और उनकी जांच सोनम पर फोकस हो गई। अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा,  मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें..

विज्ञापन

सीएम योगी आज अमर उजाला के मंच पर करेंगे मेधावियों का सम्मान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

अमर उजाला की ओर से आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावियों को सम्मानित करेंगे। मुख्यमंत्री गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होने वाले समारोह में यूपी बोर्ड और संस्कृत शिक्षा परिषद के मेधावियों से संवाद भी करेंगे। पढ़ें पूरी खबर..

दिल्ली NCR समेत आधा भारत भीषण गर्मी की चपेट में

बढ़ती गर्मी - फोटो : Adobe Stock
दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी की चपेट में है। आसमान से आग बरस रही है और राजस्थान के श्रीगंगानगर में पारा 48 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है जो देश में सर्वाधिक है। इस बीच, भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने भीषण गर्मी और लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। पढ़ें पूरी खबर..

सोनम की एक गलती बनी पुलिस के लिए अहम सुराग

सोनम को पुलिस हिरासत में लेकर जाती हुई मेघालय पुलिस - फोटो : पीटीआई
राजा रघुवंशी हत्याकांड से हर कोई स्तब्ध है। राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी को हत्या का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। इस खुलासे के बाद से दोनों परिवार सदमे में हैं। इस मामले में एक के बाद एक कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। मेघालय पुलिस ने बताया है कि, कैसे उन्हें इस मामले में सबसे बड़ा सुराग मिला और उनकी जांच सोनम पर फोकस हो गई। पढ़ें पूरी खबर..

विदेश भागने की फिराक में थे लॉरेंस के 40 गुर्गे

लॉरेंस बिश्नोई - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने खुलासा किया है कि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ में फैले लॉरेंस गैंग के करीब 40 गैंगस्टर विदेश भागने की फिराक में थे। ये सभी लॉरेंस के करीबी उत्तराखंड निवासी राहुल सरकार के संपर्क में थे। पढ़ें पूरी खबर...

गाजा में युद्ध से भयंकर तबाही: अबतक कुल 55,000 से ज्यादा मौतें

गाजा संघर्ष - फोटो : अमर उजाला प्रिंट / एजेंसी
इस्राइल और हमास के बीच जारी संघर्ष के लगभग 20 महीने होने जा रहे है। लंबे समय से चल रहे इस संघर्ष में इस्राइल ने गाजा में भयंकर तबाही मचाई है। गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, इस्राइल और हमास के बीच 20 महीने से जारी युद्ध में मरने वालों की संख्या अब 55,000 को पार कर चुकी है। पढ़ें पूरी खबर..

मस्क ने मांगी माफी तो ट्रंप ने की सराहना

एलन मस्क और डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : ANI
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अरबपति एलन मस्क की माफी की सराहना की है। व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कैरोलिन लेविट ने बुधवार को एक ब्रीफिंग में संवाददाताओं को यह जानकारी दी। यह भी कहा कि मस्क की कंपनियों के साथ सरकारी अनुबंधों की समीक्षा नहीं की जा रही। इससे पहले, मस्क ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, मैं पिछले सप्ताह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बारे में अपनी कुछ पोस्ट पर खेद जताता हूं। पढ़ें पूरी खबर...

लॉस एंजेलिस में तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान

डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लॉस एंजेलिस में जारी विरोध प्रदर्शनों और पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैन्य मौजूदगी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर उन्होंने समय पर कदम न उठाए होते, तो लॉस एंजेलिस पूरी तरह तबाह हो चुका होता। पढ़ें पूरी खबर..

अमर उजाला-माय ज्योतिष का ज्योतिष महाकुंभ 14 जून को

ज्योतिष महाकुंभ - फोटो : Amar Ujala

अमर उजाला और माय ज्योतिष की तरफ से एक बार फिर 'ज्योतिष महाकुंभ' का आयोजन किया जा रहा है। इस बार 'ज्योतिष महाकुंभ' का आयोजन 14 जून को दिल्ली में किया जा रहा है। इसमें देश के प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हिस्सा लेंगे। इस महाकुंभ में ज्योतिष शास्त्र के विभिन्न पहलुओं पर संवाद होगा। पढ़ें पूरी खबर..

2030 तक 80% जिलों में दोगुना होगा लू का प्रकोप

जलवायु परिवर्तन - फोटो : Freepic

भारत को जलवायु परिवर्तन के कारण आने वाले वर्षों में गर्मी और बारिश की दोहरी मार झेलनी पड़ सकती है। 2030 तक देश में लू (हीटवेव) वाले दिनों की संख्या ढाई गुना बढ़ सकती है, जबकि अत्यधिक बारिश की घटनाओं में 43 फीसदी की वृद्धि होगी। यह चेतावनी आईपीई ग्लोबल और ईएसआरआई इंडिया की ताजा रिपोर्ट वेदरिंग द स्टॉर्म : मैनेजिंग मानसून इन अ वार्मिंग क्लाइमेट में दी गई है। पढ़ें पूरी खबर..

विज्ञापन

प्रसिद्ध कश्मीरी गायक उस्ताद गुलाम नबी शाह का निधन

डल झील - फोटो : बासित जरगर

प्रसिद्ध कश्मीरी गायक उस्ताद गुलाम नबी शाह का बुधवार को निधन हो गया। शाह को हमले बुलबुल के नाम से भी जाना जाता था। स्थानीय संगीत को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाले शाह ने बारामूला के डांगीवाचा रफियाबाद में अपने पैतृक निवास पर अंतिम सांस ली। पढ़ें पूरी खबर..

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें