उत्तर-पश्चिम से लेकर मध्य और दक्षिण भारत में बारिश का कहर जारी है। गुजरात में नदियां ऊफान पर हैं। हिमाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश की वजह से जगह-जगह भूस्खलन होने से 72 सड़कें बंद हैं। आंध्र प्रदेश में भूस्खलन और वर्षा जनित घटनाओं में आठ लोगों की मौत हो गई है। मौसम विभाग ने सितंबर महीने के लिए भी मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके मुताबिक सितंबर में उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र से सटे इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा, देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की जिला न्यायपालिका के 800 से अधिक प्रतिभागियों वाले जिला न्यायपालिका के राष्ट्रीय सम्मेलन में आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी शामिल होंगी। राष्ट्रपति सम्मेलन को संबोधित करने के अलावा सुप्रीम कोर्ट के ध्वज और प्रतीक चिह्न का अनावरण भी करेंगी। वहीं, दिल्ली में वाणिज्यिक गैस सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं। जानकारी के अनुसार तेल विपणन कंपनियों ने वाणिज्यिक एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में संशोधन किया है। 1 सितंबर से दिल्ली में 19 किलो वाले वाणिज्यिक एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 39 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
सितंबर में सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना
- फोटो : अमर उजाला
सितंबर में भी राहत के आसार नहीं, इन राज्यों में होगी बारिश
उत्तर-पश्चिम से लेकर मध्य और दक्षिण भारत में बारिश का कहर जारी है। गुजरात में नदियां ऊफान पर हैं। बांधों का जलस्तर बढ़ा हुआ है। वडोदरा और जामनगर समेत कई जिले जलमग्न हैं। अकेले जामनगर से पिछले दो-तीन दिन में बाढ़ग्रस्त इलाकों में फंसे 15,000-20,000 हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। हिमाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश की वजह से जगह-जगह भूस्खलन होने से 72 सड़कें बंद हैं। आंध्र प्रदेश में भूस्खलन और वर्षा जनित घटनाओं में आठ लोगों की मौत हो गई है। पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में बाढ़ के कारण अब तक 62 लोगों की मौत हो चुकी है।
पढ़ें पूरी खबर...
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (फाइल)
- फोटो : एएनआई
जिला न्यायपालिका राष्ट्रीय सम्मेलन: राष्ट्रपति आज करेंगी संबोधित
देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की जिला न्यायपालिका के 800 से अधिक प्रतिभागियों वाले जिला न्यायपालिका के राष्ट्रीय सम्मेलन में आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी शामिल होंगी। राष्ट्रपति सम्मेलन को संबोधित करने के अलावा सुप्रीम कोर्ट के ध्वज और प्रतीक चिह्न का अनावरण भी करेंगी। इससे एक दिन पहले सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया। पीएम मोदी के अलावा सीजेआई जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने भी सम्मेलन को संबोधित किया था।
पढ़ें पूरी खबर...
gas cylinder
- फोटो : Istock
दिल्ली में बढ़े वाणिज्यिक गैस सिलेंडर के दाम
दिल्ली में वाणिज्यिक गैस सिलेंडर के दाम बढ़ गये हैं। जानकारी के अनुसार तेल विपणन कंपनियों ने वाणिज्यिक एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में संशोधन किया है। 1 सितंबर से दिल्ली में 19 किलो वाले वाणिज्यिक एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 39 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
पढ़ें पूरी खबर...
योगी कैबिनेट की बैठक। (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
अब होर्डिंग गिरने से मौत पर कंपनियों को देना होगा मुआवजा
पिछले दिनों कई शहरों में होर्डिंग गिरने से हुई दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सरकार जल्द ही आउटडोर विज्ञापन नीति-2024 लाने जा रही है। इसके तहत सड़कों या छतों पर लगे हार्डिंग के गिरने से किसी की मौत या विकलांगता होने पर विज्ञापन लगाने वाली कंपनियों को मुआवजा देना होगा। लाइसेंस लेने वालों को तीसरे पक्षों के प्रति देनदारियों के लिए सार्वजनिक देयता बीमा पॉलिसी करना अनिवार्य होगा। इतना ही नहीं संपत्तियों की क्षति होने पर भी विज्ञापन एजेंसियों को पीड़ित पक्ष को मुआवजा देना होगा। मुआवजे की राशि बाद में तय की जाएगी।
पढ़ें पूरी खबर...
बाढड़ा में प्रवासी मजदूरों की झुग्गी।
- फोटो : संवाद
Haryana: संरक्षित पशु मांस के मामले में पीट-पीटकर हत्या के आरोपियों को आज दोबारा कोर्ट में पेशी
हरियाणा के चरखी दादरी के गांव हंसावास खुर्द के पास संरक्षित पशु मांस मिलने के मामले में साबिर की पीट-पीटकर हत्या करने के आरोपियों को पुलिस रिमांड के बाद रविवार को दोबारा अदालत में पेश किया जाएगा। आरोपियों में अभिषेक उर्फ शाका, रविंद्र उर्फ कालिया, मोहित, कमलजीत व साहिल उर्फ पप्पी के अलावा दो नाबालिग हैं। नाबालिग फरीदाबाद बाल सुधार गृह में हैं। दो नाबालिगों को छोड़कर बाकी पांचों आरोपियों को पुुलिस ने पूछताछ और साक्ष्य जुटाने के लिए रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान पुलिस को क्या मिला, इस संबंध में बताने से पुलिसकर्मियों ने इन्कार कर दिया है।
पढ़ें पूरी खबर...
ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय
- फोटो : एक्स@UniofOxford
शर्मनाक: भारतीय छात्रा से ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में नस्ली बर्ताव
ब्रिटेन के ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में नस्ली बर्ताव का शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। तमिलनाडु की लक्ष्मी बालाकृष्णन का आरोप है कि विश्वविद्यालय में की गई अपीलों और शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। लक्ष्मी ने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय की तरफ से पीएडी थीसिस रोकने पर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। खबरों के मुताबिक छात्रा ने नौकरी की उम्मीदें धूमिल होने का आरोप लगाते हुए कहा है कि दो श्वेत छात्रों को मंजूरी देने का फैसला नस्लीय पूर्वाग्रह से प्रेरित है। गौरतलब है कि लगभग एक साल पहले, सितंबर 2023 में भी तत्कालीन छात्र संघ अध्यक्ष रश्मि सामंत ने भी नस्ली बर्ताव के अनुभव साझा किए थे।
पढ़ें पूरी खबर...
झारखंड कॉन्स्टेबल भर्ती में अभ्यर्थियों की मौत मामले में भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने न्यायिक जांच की मांग की
- फोटो : एएनआई
झारखंड कॉन्स्टेबल भर्ती: शारीरिक परीक्षण के दौरान 10 अभ्यर्थियों की मौत का दावा
झारखंड भाजपा ने आबकारी विभाग की कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए शरीरिक परीक्षण के दौरान 10 उम्मीदवारों की मौत होने का दावा किया है। राज्य भाजपा ने आरोप लगाया है कि इसके पीछे का कारण अधिकारियों का कुप्रबंधन है। भाजपा ने मामले की न्यायिक जांच के साथ ही आश्रितों को नौकरी की मांग की है। वहीं, पुलिस ने शनिवार को शारीरिक परीक्षण के दौरान कुछ अभ्यर्थियों की मौत होना बताया है। हालांकि, पुलिस ने यह जानकारी नहीं दी कि कितने अभ्यर्थियों की मौत हुई है।
पढ़ें पूरी खबर...
मंकीपॉक्स
- फोटो : freepik.com
पाकिस्तान में एमपॉक्स का पांचवां केस
पाकिस्तान में एमपॉक्स का एक और मरीज पाया गया है। जिससे एमपॉक्स मरीजों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। अधिकारियों ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि कराची में एक हवाई यात्री में वायरस की पुष्टि हो हुई है। जबकि पेशावर में एक और संदिग्ध मरीज मिला है। उत्तर-पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा के सार्वजनिक स्वास्थ्य निदेशक डॉ. इरशाद अली ने कहा कि हवाई अड्डे पर चिकित्सा कर्मियों ने गुरुवार को जेद्दा से लौट रहे दो यात्रियों में एमपॉक्स के लक्षण पाए और उनमें से केवल एक के एमपॉक्स होने की पुष्टि की गई।
पढ़ें पूरी खबर...
डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस
- फोटो : एएनआई
अमेरिका को राष्ट्रपति के रूप में बेकार इन्सान की आवश्यकता नहीं: हैरिस
अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन प्रत्याशी डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी कमला हैरिस पर एक बार फिर नया व्यक्तिगत हमला करते हुए उन्हें बेकार बताया है। ट्रंप ने वार्षिक सभा में कहा, मुझे लगता है यदि हैरिस सिर्फ सीएनएन को इंटरव्यू देतीं तो बेहतर होता, क्योंकि अब हर कोई देख रहा है कि वह बेकार हैं और अमेरिका को राष्ट्रपति के रूप में किसी बेकार के इन्सान की जरूरत नहीं है।
पढ़ें पूरी खबर...
डूरंड कप फाइनल
- फोटो : अमर उजाला
मोहन बागान को पेनल्टी शूटआउट में 4-3 हराकर नॉर्थईस्ट यूनाइटेड बना चैंपियन
एक रोमांचक मैच में नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी ने मोहन बगान सुपर जाइंट्स के खिलाफ दो गोल से पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और पेनल्टी शूटआउट में जीत हासिल कर 133वें इंडियनऑयल दुरंड कप का खिताब अपने नाम किया। यह हाईलैंडर्स का पहला डूरंड कप खिताब है और भारतीय फुटबॉल में उनकी पहली ट्रॉफी है। फाइनल मैच शनिवार को विवेकानंद युवा भारती क्रीडांगन में खेला गया।
पढ़ें पूरी खबर...