प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से शनिवार को ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर चादर चढ़ाई जाएगी। अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू और भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी चादर लेकर अजमेर जाएंगे। आज शाम 6 बजे पीएम मोदी उन्हें चादर सौंपेंगे। इसके अलावा, उत्तर पश्चिम की दिशा से चली बर्फीली हवाओं ने नए साल के पहले दिन उत्तर भारत में ठिठुरन बढ़ा दी। अभी फिलहाल सर्दी के सितम से राहत मिलने की कोई उम्मीद भी नहीं है। एक हफ्ते के भीतर दो-दो पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पश्चिमी हिमालयी राज्यों में बर्फबारी होगी। हिमाचल प्रदेश में 7 जनवरी तक बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब में भी 12 जिलों में तीन दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इससे आने वाले दिनों में दुश्वारियां और बढ़ेंगी। दूसरी तरफ, जामा मस्जिद कमेटी बृहस्पतिवार को हाईकोर्ट में अपनी याचिका दायर कर सकती है। यह बात जामा मस्जिद कमेटी के सदर जफर अली एडवोकेट ने बताई है। उन्होंने बताया है कि वह जामा मस्जिद कमेटी की ओर से दायर होने वाली याचिका को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है। जिससे हम अपना पक्ष मजबूती से रख सकें। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
पीएम मोदी अजमेर दरगाह के लिए आज भेजेंगे चादर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से शनिवार को ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर चादर चढ़ाई जाएगी। अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू और भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी चादर लेकर अजमेर जाएंगे। आज शाम 6 बजे पीएम मोदी उन्हें चादर सौंपेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
कई राज्यों में आज और कल हल्की बारिश-बर्फबारी का अनुमान
उत्तर पश्चिम की दिशा से चली बर्फीली हवाओं ने नए साल के पहले दिन उत्तर भारत में ठिठुरन बढ़ा दी। अभी फिलहाल सर्दी के सितम से राहत मिलने की कोई उम्मीद भी नहीं है। एक हफ्ते के भीतर दो-दो पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पश्चिमी हिमालयी राज्यों में बर्फबारी होगी। हिमाचल प्रदेश में 7 जनवरी तक बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब में भी 12 जिलों में तीन दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इससे आने वाले दिनों में दुश्वारियां और बढ़ेंगी। पढ़ें पूरी खबर...
Sambhal: जामा मस्जिद कमेटी आज हाईकोर्ट में कर सकती है याचिका दायर
जामा मस्जिद कमेटी बृहस्पतिवार को हाईकोर्ट में अपनी याचिका दायर कर सकती है। यह बात जामा मस्जिद कमेटी के सदर जफर अली एडवोकेट ने बताई है। उन्होंने बताया है कि वह जामा मस्जिद कमेटी की ओर से दायर होने वाली याचिका को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है। जिससे हम अपना पक्ष मजबूती से रख सकें। पढ़ें पूरी खबर...
चीनी हैकर्स ने लगाई यूएस वित्त विभाग में सेंध
अमेरिकी वित्त मंत्रालय की ओर से चीन प्रायोजित साइबर हमलों के दावों के मुताबिक चीनी हैकर्स ने वित्त विभाग (ट्रेजरी डिपार्टमेंट) ऑफिस को तकनीकी मदद देने वाली क्लाड आधारित सेवाओं तक सेंध लगा दी थी। कोषागार विभाग के सांसदों को लिखे पत्र के मुताबिक, हैकरों के हाथ वह की (विशेष कोड) लग गया जिसका इस्तेमाल क्लाउड आधारित सेवाओं को सुरक्षित रखने के लिए किया जाता था। इस सुरक्षा प्रणाली का नाम गार्डरेल है। पढ़ें पूरी खबर...
दिल्ली में कल प्रधानमंत्री मोदी फूंकेंगे चुनावी बिगुल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली विधानसभा चुनाव का बिगुल शुक्रवार को फूंकेंगे। रोहिणी के जापानी पार्क में पीएम रैली को संबोधित करेंगे और दिल्ली के विकास की कार्ययोजना पेश करते हुए 4500 करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं की सौगात देंगे। वहीं, प्रधानमंत्री की दूसरी रैली पांच जनवरी को पूर्वी दिल्ली के सीबीडी ग्राउंड में प्रस्तावित है। पढ़ें पूरी खबर...
ट्रंप टॉवर में टेस्ला साइबर ट्रक में विस्फोट, एक व्यक्ति की मौत
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लास वेगास स्थित ट्रंप इंटरनेशनल होटल के बाहर टेस्ला के साइबर ट्रक में विस्फोट और आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में एक व्यक्ति के मारे जाने और सात अन्य लोगों के घायल होने की भी खबर है। इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। वहीं, लास वेगास पुलिस विभाग ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है। वहीं, टेस्ला के मालिक एलन मस्क ने वाहन में आग लगने की घटना को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि अभी तक उन्होंने कभी ऐसा नहीं देखा है। पढ़ें पूरी खबर...
Sambhal Stepwell: बावड़ी में 30 फीट तक हो चुकी है खोदाई
मोहल्ला लक्ष्मणगंज में बावड़ी की पूरी इमारत तलाशने के लिए बुधवार को भी खोदाई का काम जारी रहा। करीब 30 फीट नीचे तक खोदाई हो चुकी है। वहीं, बावड़ी में सीढि़यों के सामने से कुएं की तलाश में चल रहा खोदाई का काम गैस निकलने पर दोपहर के समय रोक दिया गया। दूसरी ओर से कुएं की तलाश में चल रही खोदाई शाम पांच बजे तक जारी रही। पढ़ें पूरी खबर...
New Orleans: आतंकी हमले की जांच कर रही FBI
नए साल के पहले ही दिन अमेरिका को बड़ा हादसा झेलना पड़ा। सुबह-सुबह न्यू ऑर्लियंस में बोरबन स्ट्रीट पर एक शख्स ने भीड़ के बीच अपना ट्रक घुसा दिया और फिर गोलीबारी शुरू कर दी। घटना में 15 लोग मारे गए और 35 घायल हुए हैं। यह वारदात सुबह 3:15 बजे के आसपास हुई। इस हमले के बारे में संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) ने कहा कि वह अमेरिका के न्यू ऑर्लियंस में हुई ट्रक दुर्घटना की जांच कर रही है। यह एक आतंकी हमला है। पढ़ें पूरी खबर...
पुनीत मामले में नया खुलासा: मनिका ने अंतिम बातचीत में आप से की शुरुआत...
पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या करने वाले पुनीत खुराना के मामले में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। दांपत्य जीवन कितना खराब चल रहा था, इसका अंदाजा दोनों के बीच हुई अंतिम बातचीत से लगाया जा सकता है। पत्नी ने पहले आप बोल कर बातचीत की शुरुआत की, फिर तू और फिर गालियों में बात होने लगी। दोनों के बीच मोबाइल पर हुई बातचीत की ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। इसमें दोनों एक दूसरे पर कई गंभीर आरोप लगा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...
Maharashtra: नक्सलियों के गढ़ में 77 साल में पहली बार बस सेवा शुरू
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में माओवादियों के गढ़ कहे जाने वाले अहेरी और गार्डेवाड़ा में 77 साल में पहली बार राज्य परिवहन की बस सेवा शुरू की गई। गढ़चिरौली में ही बुधवार को कुख्यात नक्सली विमला चंद्र सिदाम उर्फ तारक्का समेत 1.03 करोड़ रुपये के इनामी 11 नक्सलियों ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सामने आत्मसमर्पण किया। इस दौरान फडणवीस ने कहा, महाराष्ट्र जल्दी ही नक्सल समस्या से मुक्त हो जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...