फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Top News: आलाकमान तय करेगा हिमाचल का सीएम, गुजरात भाजपा विधायक दल की बैठक आज, पढ़ें अहम खबरें

Sat, 10 Dec 2022 06:59 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 12
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की नवनिर्वाचित सरकार में मुख्यमंत्री कौन बनेगा, इसका फैसला पार्टी आलाकमान लेगा। आज रिपोर्ट आलाकमान को भेजी जाएगी। वहीं, गुजरात में भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनने जा रही है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को गुजरात भाजपा विधायक दल के नेता हेतु केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। गुजरात भाजपा आज गांधीनगर में अपने नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक करेगी। साथ ही राजस्थान में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अनूपगढ़ सेक्टर में पाक रेंजर्स ने फायरिंग की। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। फायरिंग में भारत की तरफ से किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 12
शिमला में कांग्रेस विधायक दल की बैठक। - फोटो : अमर उजाला

कौन होगा हिमाचल का मुख्यमंत्री, कांग्रेस आलाकमान करेगा तय, आज सौंपी जाएगी रिपोर्ट
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की नवनिर्वाचित सरकार में मुख्यमंत्री कौन बनेगा, इसका फैसला पार्टी आलाकमान लेगा। पार्टी मुख्यालय राजीव भवन शिमला में हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक में यह सिंगल लाइन प्रस्ताव पारित किया गया। यह प्रस्ताव कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भेजा गया है। आज रिपोर्ट आलाकमान को भेजी जाएगी।     पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

3 of 12
गुजरात चुनाव परिणाम 2022 - फोटो : Amar Ujala

गुजरात भाजपा विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त, बैठक आज
गुजरात में भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनने जा रही है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को गुजरात भाजपा विधायक दल के नेता हेतु केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। गुजरात भाजपा आज गांधीनगर में श्री कमलम पार्टी कार्यालय में अपने नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक करेगी।      पढ़ें पूरी खबर...

4 of 12
बीएसएफ (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : Social Media

राजस्थान में पाक रेंजर्स की फायरिंग का BSF ने दिया मुंहतोड़ जवाब, कोई हताहत नहींं
राजस्थान में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अनूपगढ़ सेक्टर में पाक रेंजर्स ने फायरिंग की। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। फायरिंग में भारत की तरफ से किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय पक्ष के सैनिकों या किसानों में से किसी के हताहत या घायल होने की सूचना नहीं है।      पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 12
गोल के बाद जश्न मनाते अर्जेंटीना के खिलाड़ी - फोटो : FIFA World Cup/Twitter
मेसी की अर्जेंटीना ने आठ साल में दूसरी बार तोड़ा नीदरलैंड का सपना
कतर में फुटबॉल विश्व कप के दूसरे क्वार्टर फाइनल में अर्जेंटीना ने नीदरलैंड को पेनल्टी शूटआउट में हरा दिया। निर्धारित मिनट में 2-2 की बराबरी के बाद मुकाबला एक्स्ट्रा टाइम में पहुंचा। एक्स्ट्रा टाइम में किसी टीम ने गोल नहीं किया और मुकाबले का फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ। वहां अर्जेंटीना ने मैच को 4-3 से जीत लिया।
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 12
भारत बनाम बांग्लादेश। - फोटो : सोशल मीडिया

IND vs BAN ODI: लगातार तीसरी हार से बचने उतरेगी टीम इंडिया
भारत और बांग्लादेश के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज चटगांव में खेला जाएगा। टीम इंडिया सीरीज में 0-2 से पीछे चल रही है। बांग्लादेश ने अजेय बढ़त हासिल कर ली है। ऐसे में भारतीय टीम की नजर जीत के साथ सीरीज का अंत करने पर होगी।    पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

7 of 12
चक्रवात तूफान। - फोटो : सोशल मीडिया
Cyclone Mandous: मामल्लापुरम तट से टकराया मैंडूस, बारिश-आंधी में गिरे कई पेड़
चक्रवाती तूफान मैंडूस शुक्रवार देर रात मामल्लापुरम से टकराया जिसके बाद तटीय तमिलनाडु में मध्यम से भारी बारिश हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार को कहा कि चक्रवात मैंडूस के लैंडफॉल की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। चक्रवाती मैंडूस के कारण शुक्रवार शाम मामल्लापुरम से तटीय तमिलनाडु में मध्यम से भारी वर्षा हुई। लैंडफॉल के बाद शनिवार को एक गहरे अवसाद के बाद यह कमजोर हो जाएगा।     पढ़ें पूरी खबर...

8 of 12
सुप्रीम कोर्ट। - फोटो : सोशल मीडिया

सुप्रीम कोर्ट की खरी-खरी: महिला अफसरों से भेदभाव, अपना घर दुरुस्त करे सेना
सुप्रीम कोर्ट ने सेना को महिला अधिकारियों के प्रति भेदभाव करने वाला बताते हुए उसे ‘अपना घर’ दुरुस्त करने की सलाह दी है। जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस पीएस नरसिम्हा की पीठ ने 34 महिला अधिकारियों की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह टिप्पणी की। इन महिला अफसरों का आरोप है कि शीर्ष कोर्ट के आदेश पर स्थायी कमीशन मिलने के बावजूद उनकी पदोन्नति में देरी की जा रही है।     पढ़ें पूरी खबर...

9 of 12
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Pixabay

देश में हर घंटे कैंसर से 159 मौत, भारत में 20 फीसदी मरीज
भारत में कैंसर बहुत तेजी से अपने पांव पसार रहा है। इस बीमारी के कारण देश में हर घंटे में 159 लोगों की मौत हो रही है। हालात कितने खराब हैं, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कैंसर जांच केंद्रों के जरिये बीते आठ साल में इस बीमारी से जुड़े लगभग 30 करोड़ गंभीर मामले सामने आए हैं।      पढ़ें पूरी खबर...

10 of 12
खुदरा महंगाई (सांकेतिर तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला

Retail Inflation: नौ माह के निचले स्तर पर आ सकती है खुदरा महंगाई
देश की खुदरा महंगाई नवंबर महीने में 6.40 फीसदी पर आ सकती है। अगर ऐसा होता है तो यह पिछले 9 महीने का निचला स्तर होगा। इससे पहले फरवरी में यह 7.9 फीसदी थी।शुक्रवार को अर्थशास्त्रियों के सर्वे में दावा किया गया कि मुख्य रूप से खाने-पीने की वस्तुओं की कीमतों में नरमी के कारण महंगाई दर में कमी आएगी।    पढ़ें पूरी खबर...

11 of 12
पीएम मोदी (फाइल फोटो)। - फोटो : सोशल मीडिया

11 दिसंबर को महाराष्ट्र और गोवा जाएंगे पीएम मोदी, 75 हजार करोड़ रुपये की देंगे सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को महाराष्ट्र और गोवा का दौरा करेंगे। वह नागपुर में वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे, नागपुर मेट्रो के पहले चरण का शुभारंभ करेंगे और गोवा में मोपा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे। महाराष्ट्र में मोदी 75,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की आधारशिला और उद्घाटन करेंगे। यह जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय ने दी।    पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

12 of 12
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की। - फोटो : ANI

अमेरिका ने यूक्रेन के लिए 275 मिलियन अमेरिकी डॉलर के एक और सैन्य सहायता पैकेज की घोषणा की
अमेरिकी रक्षा विभाग ने शुक्रवार को यूक्रेन के लिए 275 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 22.66 अरब रुपये) के एक और सैन्य सहायता पैकेज की घोषणा की। पैकेज में हाई मोबिलिटी आर्टिलरी रॉकेट सिस्टम (HIMARS) के लिए अतिरिक्त गोला-बारूद, 80,000 155 मिमी आर्टिलरी राउंड और काउंटर-अनमैन्ड एरियल सिस्टम उपकरण शामिल हैं।      पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें