वायुसेना देश में विकसित हल्के लड़ाकू हेलिकॉप्टर (एलसीएच) को आज औपचारिक रूप से अपने बेड़े में शामिल करेगी। इससे वायुसेना की ताकत में और इजाफा होगा। यह बहुपयोगी हेलिकॉप्टर कई मिसाइल दागने और अन्य हथियारों के इस्तेमाल करने में सक्षम है। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन दिवसीय दौरे पर आज शाम जम्मू पहुंचेंगे। अपने दौरे में वह विकास की कई सौगात देंगे। जम्मू पहुंचने के बाद राजभवन में सिविल सोसाइटी, कारोबारी तथा विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात का कार्यक्रम है। साथ ही भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 16 रन से अपने नाम कर लिया है। इस जीत के साथ ही भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 237 रन का बड़ा स्कोर बनाया था। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन
2 of 12
देश में विकसित हल्के लड़ाकू हेलिकॉप्टर।
- फोटो : सोशल मीडिया
आज वायुसेना में शामिल होगा स्वदेशी लड़ाकू हेलिकॉप्टर
वायुसेना देश में विकसित हल्के लड़ाकू हेलिकॉप्टर (एलसीएच) को आज औपचारिक रूप से अपने बेड़े में शामिल करेगी। इससे वायुसेना की ताकत में और इजाफा होगा। यह बहुपयोगी हेलिकॉप्टर कई मिसाइल दागने और अन्य हथियारों के इस्तेमाल करने में सक्षम है। एलसीएच को सार्वजनिक उपक्रम हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने विकसित किया है। इसे ऊंचाई वाले इलाकों में तैनात करने के लिए प्राथमिक रूप से डिजाइन किया गया है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
3 of 12
अमित शाह (फाइल फोटो)।
- फोटो : PTI
गृह मंत्री शाह तीन दिवसीय दौरे पर आज पहुंचेंगे जम्मू
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन दिवसीय दौरे पर आज शाम जम्मू पहुंचेंगे। अपने दौरे में वह विकास की कई सौगात देंगे। जम्मू पहुंचने के बाद राजभवन में सिविल सोसाइटी, कारोबारी तथा विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात का कार्यक्रम है। अगले दिन चार अक्तूबर को वे मां वैष्णो के दरबार में माथा टेकने के बाद राजोरी बस स्टैंड में रैली को संबोधित करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
4 of 12
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
- फोटो : अमर उजाला
भारत ने पहली बार दक्षिण अफ्रीका से घरेलू टी20 सीरीज जीती
भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 16 रन से अपने नाम कर लिया है। इस जीत के साथ ही भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 237 रन का बड़ा स्कोर बनाया था। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 221 रन ही बना पाई और टीम इंडिया ने मैच के साथ सीरीज भी अपने नाम कर ली। यह पहला मौका है, जब भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोई टी20 सीरीज अपने घर में जीती है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
5 of 12
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Social media
जैक दिल्ली : सामान्य श्रेणी के विद्यार्थियों का दाखिला आज से
दिल्ली के पांच तकनीकी विश्वविद्यालयों में आज से सामान्य श्रेणी के छात्रों को दाखिला मिलेगा। छात्रों को संबंधित कॉलेजों में पहुंचकर रिपोर्ट करना होगा। दस्तावेज सत्यापन के बाद दाखिला दिया जाएगा। जैक ने पहले चरण के लिए 28 सितंबर को सीट आवंटित किया था। 29 सितंबर से दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया को शुरू किया गया था। शुरुआत के तीन दिनों में दिल्ली के आरक्षित व बाहरी राज्यों के आरक्षित और सामान्य छात्रों को दाखिला दिया गया। ऐसे में अब पहले चरण के तहत दिल्ली के सामान्य श्रेणी के लिए छात्रों को पहली बार सीट आवंटन हो रहा है। इसके बाद पहले चरण की दाखिला प्रक्रिया खत्म हो जाएगी। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
6 of 12
भदोही में दुर्गा पंडाल में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
भदोही अग्निकांड : आयोजन समिति और अफसरों की लापरवाही से हुआ हादसा
भदोही- औराई मार्ग पर स्थित दुर्गा पंडाल में भीषण आग ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया। घटना में आयोजन समिति की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। पंडाल स्थल पर चलने वाले शो में प्रोजेक्टर के माध्यम से धार्मिक कार्यक्रम दिखाए जा रहे थे। गुफानुमा बने स्थल में आने-जाने का सिर्फ एक ही रास्ता है। आग लगने के बाद अंदर भगदड़ मच गई। इससे कई महिलाएं और बच्चे गिर गए। आग तेजी से फैली और उसके चपेट में सभी आ गए। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
7 of 12
गांव में जमा किसान।
- फोटो : अमर उजाला
लखीमपुर खीरी के तिकुनिया कांड की बरसी आज
आज तिकुनिया कांड की पहली बरसी मनाई जाएगी। पिछले वर्ष तिकुनिया में हुए खूनी संघर्ष में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी। आयोजन को लेकर कौड़ियाला गुरुद्वारे में किसानों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तराखंड से किसान तिकुनिया पहुंचे भी हैं। आज गुरुद्वारा के बड़े हॉल में बरसी का कार्यक्रम होगा। इस दौरान केंद्रीय गृह राज्यमंत्री टेनी की बर्खास्तगी और जेल में बंद किसानों की रिहाई का प्रमुख मुद्दा उठेगा। पढ़ें पूरी खबर...
8 of 12
कैंसर (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : सोशल मीडिया
नई चालबाजी से प्रतिरक्षा को गच्चा देने लगा कैंसर
शरीर में कैंसर का प्रसार रोकने के लिए प्रतिरक्षा तंत्र के मजबूत हमले की जरूरत पड़ती है लेकिन अब इस रोग की कोशिकाओं ने खुद को बचाने की तरकीब ढूंढ ली है, जिसने वैज्ञानिकों को हैरान कर दिया हैं। हाल ही में हुए एक शोध में विशेषज्ञों ने पाया है कि कुछ कैंसर कोशिकाएं टी सेल्स (प्रतिरक्षा) के प्रहार से नष्ट न हो पाएं, इसके लिए वह दूसरी बड़ी कैंसर कोशिकाओं के भीतर छिप जाती हैं। पढ़ें पूरी खबर...
9 of 12
दिल्ली विवि में दाखिले का दूसरा चरण आज से शुरू।
- फोटो : PTI
DU Admission: दाखिले की दौड़ का दूसरा चरण आज से
दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में दाखिले की दौड़ के लिए दूसरा चरण आज से शुरू हो रहा है। इसके तहत छात्र कोर्स व कॉलेज की वरीयता भर सकेंगे। यह प्रक्रिया 10 अक्तूबर तक चलेगी। इसके बाद सीट आवंटन शुरू किया जाएगा। डीयू की छात्रों को सलाह है कि छात्र अधिक से अधिक कोर्स व कॉलेज का चयन करें, इससे छात्रों के दाखिले की संभावना बढ़ेगी। पढ़ें पूरी खबर...
10 of 12
Medical Equipment
- फोटो : freepik.com
अब बगैर लाइसेंस नहीं बेच सकेंगे चिकित्सा उपकरण
देश में चिकित्सा उपकरणों की गुणवत्ता और सुरक्षा को लेकर सरकार ने औषधि व प्रसाधन सामग्री अधिनियम को पूरी तरह से लागू कर दिया है। अब बगैर किसी लाइसेंस निर्माता कंपनी बाजार में उपकरण की बिक्री नहीं कर सकेगी। बीते एक अक्तूबर से लागू इस नियम के तहत उपकरणों के सभी निर्माताओं और आयातकों को सामान्य नाम, ब्रांड नाम, उपयोग, निर्माण सामग्री और उत्पाद की एक्सपायरी अवधि इत्यादि को प्रदर्शित करना पड़ेगा। पढ़ें पूरी खबर...
11 of 12
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
ब्याज दरें बढ़ने के दौर में कराएं होम लोन रिफाइनेंसिंग
महंगाई पर काबू पाने के लिए दुनियाभर के केंद्रीय बैंकों की तरह आरबीआई भी नीतिगत दर में लगातार बढ़ोतरी कर रहा है। इस साल मई से अब तक रेपो दर में लगातार चार बार बढ़ोतरी हो चुकी है। तब से अब तक रेपो दर 4 फीसदी से बढ़कर तीन साल के उच्च स्तर 5.90 फीसदी पर पहुंच गई है। यही वह दर है, जिसपर आरबीआई केंद्रीय बैंकों को कर्ज देता है। ऐसे में अगर केंद्रीय बैंक रेपो दर में इजाफा करता है तो बैंक भी होम लोन, ऑटो लोन और पर्सनल लोन जैसे विभिन्न तरह के कर्ज महंगा कर देते हैं। पढ़ें पूरी खबर...
बाकर नमाजी और उनके बेटे सियामक नमाजिक
- फोटो : ANI
ईरान में 6 साल से अधिक समय कैद रहे UN के पूर्व अधिकारी को मिली रिहाई
देश के बाहर चिकित्सा उपचार जारी रखने के अनुरोध के बाद जासूसी और अमेरिकी सरकार के साथ सहयोग करने के आरोप में ईरान में कैद ईरानी-अमेरिकी और संयुक्त राष्ट्र के पूर्व अधिकारी बाकर नमाजी (Baquer Namazi) को रिहा कर दिया गया है। स्थानीय मीडिया ने अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी है। पढ़ें पूरी खबर...