फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TOP News: चुनाव आयोग की आज SIR पर अहम बैठक; उत्तर भारत में ठंड ने पकड़ी रफ्तार; IND Vs SA का आज दूसरा टी20

Thu, 11 Dec 2025 06:47 AM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

चुनाव आयोग आज विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर अहम बैठक करने जा रहा है। बता दें कि उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल समेत 12 राज्यों में मतदाता सूची पुनरीक्षण का काम तय समय से पीछे चल रहा है। चुनाव आयोग इन राज्यों के लिए एसआईआर समयसीमा बढ़ा सकता है। उधर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने वेनेजुएला के तट के पास एक बड़े तेल टैंकर को जब्त किया है। इसे वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो पर दबाव बढ़ाने की अमेरिकी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। अमेरिकी कोस्ट गार्ड ने नौसेना की मदद से यह कार्रवाई की। वहीं दिसंबर का दूसरा सप्ताह उत्तर भारत के लिए कड़ाके की ठंड लेकर आया है। जम्मू–कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी शुरू होने के साथ कई शहरों में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है। गोवा के अरपोरा में नाइटक्लब में हादसे के आरोपी अजय गुप्ता की 36 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूरी के बाद उसे गोवा लाया गया है। 10 दिसंबर को साकेत कोर्ट ने ट्रांजिट रिमांड मंजूर की थी। इधर, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में आज भारत न्यू चंडीगढ़ में अपने जीत का क्रम जारी रखना चाहेगा। एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें...

विज्ञापन

ठंड ने पकड़ी रफ्तार - फोटो : ANI

Weather: उत्तर भारत में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, पहाड़ों में बर्फबारी; पंजाब-हरियाणा और दिल्ली में शीतलहर जारी


दिसंबर का दूसरा सप्ताह उत्तर भारत के लिए कड़ाके की ठंड लेकर आया है। जम्मू–कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी शुरू होने के साथ कई शहरों में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है। राजधानी दिल्ली से लेकर पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ तक शीतलहर और घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। पढ़ें पूरी खबर...

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : ANI Photos

Donald Trump: अमेरिका ने वेनेजुएला तट के पास जब्त किया तेल टैंकर; 'ट्रंप गोल्ड कार्ड' योजना की भी घोषणा


अमेरिका और वेनेजुएला के बीच बढ़ते तनाव के बीच, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को बताया कि अमेरिकी बलों ने वेनेजुएला के तट के पास एक बड़ा तेल टैंकर जब्त किया है। ट्रंप के मुताबिक, यह अब तक का सबसे बड़ा टैंकर है जिसे अमेरिका ने कब्जे में लिया है। यह कदम वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो पर दबाव बढ़ाने की अमेरिकी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI

NATO: यूक्रेन शांति के प्रयास तेज, अमेरिकी राष्ट्रपति संग यूरोपीय नेताओं ने की चर्चा; लेकिन ट्रंप ने चौंकाया

यूक्रेन में शांति को लेकर दुनिया के बड़े नेता एकजुट हुए हैं। इस कड़ी में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज, ब्रिटेन कीएर स्टार्मर ने फोन पर अहम बातचीत की है। पढ़ें पूरी खबर...

गोवा लाया गया नाइटक्लब घटना का आरोपी अजय गुप्ता - फोटो : ANI

नाइटक्लब हादसा: अजय गुप्ता की 36 घंटे की ट्रांजिट रिमांड, लाया गया गोवा; लूथरा भाइयों को अंतरिम राहत नहीं

गोवा के अरपोरा में नाइटक्लब में हादसे के आरोपी अजय गुप्ता की 36 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूरी के बाद उसे गोवा लाया गया है। 10 दिसंबर को साकेत कोर्ट ने ट्रांजिट रिमांड मंजूर की थी। वहीं अन्य आरोपियों में शामिल लूथरा भाइयों को अंतरिम राहत नहीं मिली है। पढ़ें पूरी खबर...

पीके मिश्रा, प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव - फोटो : ANI

PMO: 'UNHRC भारत का चुना जाना वैश्विक भरोसे का प्रमाण', पीके मिश्रा ने कहा- लोकतांत्रिक ताकत पर दुनिया की मुहर

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) में भारत के चुनाव को प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के वरिष्ठ अधिकारी ने भारत की लोकतांत्रिक संस्थाओं और समावेशी विकास मॉडल पर वैश्विक विश्वास का प्रतीक बताया। पीएम के प्रधान सचिव पीके मिश्रा ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की जनभागीदारी की सोच ने शासन के स्वरूप को बदल दिया है। पढ़ें पूरी खबर...

खालिदा जिया - फोटो : ANI

Khaleda Zia Health Update: बांग्लादेश की पूर्व PM जिया पर दिख रहा इलाज का असर, विदेश ले जाने पर अभी फैसला नहीं

बांग्लादेश की गंभीर रूप से बीमार पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया इलाज का 'सकारात्मक' रूप से जवाब दे रही हैं, लेकिन उन्हें विदेश ले जाकर उपचार देने पर अभी कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है। यह जानकारी उनकी निजी चिकित्सा टीम के प्रमुख डॉक्टर ने बुधवार (10 दिसंबर) को दी है। पढ़ें पूरी खबर...

संपत्ति जब्त करने पहुंची एसआईए की टीम - फोटो : पुलिस

Jammu: पाकिस्तान में छिपे हिजबुल कमांडर की डोडा में संपत्ति कुर्क, SIA ने कहा- आतंकी तंत्र खत्म करने का अभियान

जम्मू-कश्मीर पुलिस की प्रदेश जांच एजेंसी (एसआईए) ने बुधवार को डोडा जिले में आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के स्वयंभू कमांडर की संपत्ति जब्त कर ली। एसआई के प्रवक्ता ने बताया कि हिजबुल आतंकवादी जाहिद हुसैन की डोडा के मंगोटा गांव में 1.16 कनाल पैतृक भूमि की पहचान की गई। पढ़ें पूरी खबर...

शरद पवार के घर पर रात्रिभोज में शामिल राहुल-प्रियंका और रेवंत रेड्डी - फोटो : ANI+PTI

Sharad Pawar Birthday: शरद पवार के घर खास रात्रिभोज, राहुल-प्रियंका, रेवंत रेड्डी और अजित पवार समेत कई शामिल

एनसीपी-एसपी प्रमुख शरद पवार ने अपने 85वें जन्मदिन से पहले बुधवार को दिल्ली में मौजूद आवास पर रात्रिभोज का आयोजन किया। इसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, उद्योगपति गौतम अडानी और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी समेत कई लोग शामिल हुए। पढ़ें पूरी खबर...

समुद्र-स्तर बढ़ने की वैश्विक चिंता और गहरी - फोटो : अमर उजाला प्रिंट

अध्ययन: अंटार्कटिका के नीचे रोबोटिक मिशन ने गर्म धाराओं का रहस्य किया उजागर, वैश्विक जलवायु चिंताओं को बढ़ाया

अंटार्कटिका की डॉटसन आइस शेल्फ के नीचे पहली बार किए गए रोबोटिक सर्वे ने यह चौंकाने वाला खुलासा किया है कि गर्म और खारा गहरा समुद्री जल बर्फ के बिल्कुल निचले हिस्सों तक बिना किसी बड़े मिश्रण के क्षैतिज रूप से बहते हुए सीधे ग्राउंडिंग लाइन तक पहुंच रहा है। वह संवेदनशील इलाका है जहां ग्लेशियर समुद्र तल को छोड़कर तैरना शुरू करता है।  पढ़ें पूरी खबर...

संजू सैमसन और जितेश शर्मा - फोटो : BCCI/PTI

IND vs SA: प्लेइंग-11 में फिट बैठने के लिए सैमसन को करना पड़ रहा संघर्ष, अर्शदीप-कुलदीप का साथ खेलना मुश्किल?

भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 में विकेटकीपर के तौर पर संजू सैमसन की जगह जितेश शर्मा को मौका दिया। इसके बाद से ही यह कयास लगाए जा रहे हैं कि दूसरे टी-20 मुकाबले में भी संजू सैमसन के लिए एकादश में जगह बना पाना मुश्किल होता जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

दिल्ली हाई कोर्ट - फोटो : ANI

Dog Attacks: पिटबुल हमले पर हाईकोर्ट सख्त, केंद्र और दिल्ली सरकार को नोटिस; चार सप्ताह में जवाब तलब

दिल्ली हाईकोर्ट ने 23 नवंबर को पिटबुल कुत्ते के हमले में 6 साल के मासूम के घायल होने पर सख्त रवैया अपनाया है। कोर्ट ने केंद्र सरकार, दिल्ली सरकार, दिल्ली पुलिस और दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) को नोटिस जारी कर चार सप्ताह में जवाब मांगा है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें