फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: फीफा विश्वकप में इंग्लैंड को कांस्य; ईरान से बौखलाए अमेरिका का पलटवार, लॉर्ड्स में भारत-इंग्लैंड ODI

Sun, 19 Jul 2026 05:48 AM IST
राकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
देश-दुनिया की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आज रविवार, 19 जुलाई 2026 को देश-दुनिया की सबसे बड़ी, सबसे चर्चित और असरदार खबरों के साथ आपका अपना अमर उजाला फिर हाजिर है। वेस्ट एशिया में जंग की आग और भड़क गई है। सैनिकों की मौत से बौखलाए अमेरिका ने ईरान पर एक बार फिर भीषण हवाई हमले शुरू कर दिए हैं। परीक्षा विवाद भी गहराता जा रहा है। फर्जी ओएमआर शीट के खेल पर एनटीए ने सख्त रुख अपनाते हुए एआई से तैयार किए गए दस्तावेजों पर कानूनी कार्रवाई का एलान किया है। साथ ही छात्रों और अभिभावकों को किसी भी झांसे में न आने की चेतावनी दी गई है। अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। आरोपी टिन्नू ने जेल से सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा है कि इस पूरे मामले के लिए अनिल मिश्रा जिम्मेदार हैं। उसने सवाल उठाया कि जब हम जेल में हैं तो वह बाहर क्यों हैं? फुटबॉल के मैदान पर गोलों की ऐसी बारिश हुई कि इतिहास बन गया। फीफा विश्व कप के कांस्य पदक मुकाबले में इंग्लैंड ने फ्रांस को 6-4 से हराकर रोमांच की नई मिसाल पेश कर दी। देश की कूटनीति को नई मजबूती देने के लिए जांजीबार के राष्ट्रपति चार दिवसीय दौरे पर भारत पहुंच चुके हैं। इस यात्रा में दोनों देशों के बीच रणनीतिक और आर्थिक साझेदारी को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें आज लॉर्ड्स पर टिकी हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच करो या मरो का मुकाबला खेला जाएगा, जहां रोहित शर्मा की अग्निपरीक्षा होगी और हार-जीत से सीरीज की तस्वीर बदल सकती है। राजधानी दिल्ली में पुनर्वास के बाद हजारों परिवार एसआईआर प्रक्रिया के बीच उजड़े घर और उलझे वोटों की दोहरी मार झेल रहे हैं। अधूरी जानकारी ने उनकी परेशानियों को और बढ़ा दिया है। कनाडा में भारतीय मूल के एक ड्राइवर की संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस हत्या समेत सभी संभावित एंगल से मामले की जांच में जुटी है। भारत की कूटनीति को और गति देने के लिए पनामा के विदेश मंत्री जेवियर आज भारत दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान उनकी विदेश मंत्री एस. जयशंकर और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के साथ अहम मुद्दों पर बातचीत होगी। उधर, ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने अमेरिका को सीधी चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर हमले जारी रहे तो ऐसा जवाब मिलेगा, जिसे दुनिया कभी नहीं भूलेगी। पाकिस्तान की राजनीति में भी बड़ा सियासी बवाल शुरू हो गया है। इमरान खान की बहन ने दावा किया है कि पाकिस्तान और इस्राइल के बीच डील की तैयारी चल रही थी और मुनीर को फील्ड मार्शल बनाने के पीछे भी बड़ी साजिश रची गई। विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में भारत ने एक और बड़ी छलांग लगाई है। देश का अपना सुरक्षित राष्ट्रीय समय नेटवर्क तैयार हो गया है, जिससे विदेशी प्रणालियों पर निर्भरता कम होने का रास्ता खुल गया है। मनोरंजन जगत में 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की गूंज है। कार्तिक आर्यन और ममूटी ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीतकर इतिहास रच दिया, जबकि यामी गौतम ने भी अपने शानदार अभिनय से खास पहचान बनाई। देश-दुनिया की इन सभी बड़ी खबरों को विस्तार से पढ़िए...
विज्ञापन


 

West Asia Tension LIVE: सैनिकों की मौत से बौखलाया अमेरिका, ईरान को दंडित करने के लिए नए सिरे से हवाई हमले

पश्चिम एशिया तनाव - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

ईरान के हमले में अपने सैनिकों की मौत से बौखलाए अमेरिका ने नए सिरे से एयर स्ट्राइक की शुरुआत की है। अमेरिकी सेना के मुताबिक ईरान को दंडित करने के लिए नए सिरे से हवाई हमले किए जा रहे हैं। यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...

फर्जी OMR शीट पर NTA सख्त: AI दस्तावेजों पर होगी कानूनी कार्रवाई, छात्रों के माता-पिता के लिए क्या अहम सलाह?

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
देश की बड़ी परीक्षाओं में फर्जीवाड़े को रोकने के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने एक बेहद सख्त कदम उठाया है। परीक्षा सुधार के नाम पर जमा किए जा रहे दस्तावेजों में बड़े पैमाने पर हेरफेर का मामला सामने आया है। इसके बाद एनटीए ने छात्रों और अभिभावकों के लिए एक बेहद जरूरी और कड़क एडवाइजरी जारी की है। एजेंसी ने साफ किया है कि समीक्षा के लिए भेजे जा रहे दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है। यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...
 

Ram Mandir: आरोपी टिन्नू ने कहा- चढ़ावा चोरी के लिए अनिल मिश्रा जिम्मेदार, जब हम जेल में तो वो क्यों है बाहर

राम मंदिर - फोटो : अमर उजाला

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपी टिन्नू यादव ने पुलिस की पूछताछ में ट्रस्ट के पूर्व सदस्य अनिल मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए। उसने कहा, बैंक के साथ मिलकर गणना की प्रक्रिया को सही तरह से पूरा करवाना अनिल मिश्रा की जिम्मेदारी थी। कहा, अगर हम लोग जेल गए हैं तो वह कैसे बच गए? यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...

England vs France: फीफा विश्वकप इतिहास का सबसे रोमांचक मुकाबला? इंग्लैंड ने फ्रांस को 6-4 से हराकर जीता कांस्य

इंग्लैंड बनाम फ्रांस - फोटो : ANI
फीफा विश्व कप 2026 के तीसरे स्थान के मुकाबले में इंग्लैंड और फ्रांस के बीच ऐसा रोमांच देखने को मिला, जिसे विश्व कप इतिहास के सबसे यादगार मैचों में गिना जाएगा। कुल 10 गोल वाले इस मुकाबले में इंग्लैंड ने फ्रांस को 6-4 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया। यह 1982 के बाद विश्व कप के किसी मैच में सबसे अधिक 10 गोल होने का रिकॉर्ड भी बन गया। यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...
 

Zanzibar Prez India Visit: जांजीबार के राष्ट्रपति चार दिवसीय भारत दौरे पर, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर

भारत दौरे पर जांजीबार के राष्ट्रपति - फोटो : आईएएनएस-अमर उजाला ग्राफिक्स

जांजीबार के राष्ट्रपति और क्रांतिकारी परिषद के अध्यक्ष हुसैन अली म्विनी शनिवार देर रात नई दिल्ली पहुंचे। वह भारत की चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर आए हैं, जिसका उद्देश्य भारत-तंजानिया रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करना है। इस यात्रा से प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग का विस्तार होने की उम्मीद है। यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...

IND vs ENG: करो या मरो मैच में रोहित शर्मा की अग्निपरीक्षा, लॉर्ड्स में होगी निर्णायक जंग; संभावित प्लेइंग-11

भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : ANI
भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज अब अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला रविवार को ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। दोनों टीमों ने अब तक एक-एक मैच जीता है, ऐसे में यह मुकाबला तय करेगा कि सीरीज किसके नाम होगी। यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...

 

Delhi SIR: उजड़े घर और उलझे वोट, पुनर्वास के बाद एसआईआर में फंसे हजारों परिवार; अधूरी जानकारी से बढ़ी परेशानी

दिल्ली एसआईआर - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

राजधानी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बाद पुनर्वास कॉलोनियों में बसाए गए सैकड़ों परिवार अब मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान नई परेशानी का सामना कर रहे हैं। जिन लोगों के घर जून में ध्वस्तीकरण अभियान के दौरान टूट गए, उन्हें समझ नहीं आ रहा कि मतदाता सूची के लिए गणना फॉर्म पुराने पते से भरें या नए पते से। बूथ स्तर के अधिकारियों (बीएलओ) के अलग-अलग निर्देश और स्पष्ट जानकारी के अभाव ने उनकी दिक्कत और बढ़ा दी है। यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...

Indian Death in Canada: कनाडा में भारतीय मूल के ड्राइवर की संदिग्ध मौत, हत्या समेत किन पहलुओं पर हो रही जांच?

कनाडा में क्राइम - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

कनाडा से एक बेहद हैरान और परेशान करने वाली खबर सामने आई है। ओंटारियो प्रांत के हैमिल्टन शहर में एक भारतीय युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक का शव एक सीवेज कलवर्ट (नाले की पुलिया) से बरामद हुआ है। इस खौफनाक वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। कनाडाई पुलिस ने इसे सीधे तौर पर होमिसाइड यानी हत्या का मामला मानकर तफ्तीश शुरू कर दी है। यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...

आज दिल्ली पहुंचेंगे विदेश मंत्री जेवियर: जयशंकर और पीयूष गोयल से होगी मुलाकात, किन मुद्दों पर होगी बात?

पनामा के विदेश मंत्री जेवियर एडुआर्डो मार्टिनेज-आचा वास्केज - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
भारत और पनामा के बीच रणनीतिक और कूटनीतिक संबंधों को नया आयाम देने के लिए पनामा के विदेश मंत्री जेवियर एडुआर्डो मार्टिनेज-आचा वास्केज भारत के आधिकारिक दौरे पर आ रहे हैं। उनका यह दौरा 19 से 23 जुलाई तक चलेगा। भारतीय विदेश मंत्रालय ने इस महत्वपूर्ण यात्रा की आधिकारिक पुष्टि की है। यह दौरा दोनों देशों के बीच व्यापार, समुद्री सुरक्षा और आतंकवाद विरोधी मोर्चे पर बेहद अहम साबित होने वाला है। यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...
 

अमेरिका से शांति समझौता खत्म?: ईरानी सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की धमकी, कहा-सिखाएंगे कभी न भूलने वाला सबक

मोजतबा खामेनेई, ईरान के सर्वोच्च नेता - फोटो : @AI/अमर उजाला ग्राफिक्स
अमेरिका और ईरान के बीच की लड़ाई अब बहुत बढ़ गई है। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई ने शनिवार को अमेरिका को सीधी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर अमेरिकी हमले नहीं रुके, तो उसे कभी न भूलने वाला सबक सिखाया जाएगा। खामेनेई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दस्तखत को पूरी तरह बेकार और अमान्य बताया है। यह बयान तब आया है जब दोनों देशों ने एक बार फिर एक-दूसरे के सैन्य ठिकानों पर भारी बमबारी की है। ईरान का कहना है कि अब उसके साथ-साथ उसके साथी संगठन भी अमेरिका को मिलकर जवाब देंगे। यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...
 

'पाकिस्तान-इस्राइल में होने वाली थी डील': इमरान खान की बहन का दावा, क्या मुनीर को फील्ड मार्शल बनाने की साजिश?

नोरीन नियाजी का बड़ा दावा - फोटो : @AI/अमर उजाला ग्राफिक्स
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी ने एक बहुत बड़ा और चौंकाने वाला दावा किया है। उन्होंने कहा है कि मई 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुई जंग को भारत ने केवल इसलिए आगे नहीं बढ़ाया, क्योंकि पाकिस्तान इस्राइल को मान्यता देने की तैयारी कर रहा था। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक इंटरव्यू में उन्होंने ये गंभीर आरोप लगाए हैं। नोरीन के इस बयान के बाद पाकिस्तानी सेना और सरकार पर चौतरफा हमले शुरू हो गए हैं। यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...
 

डिजिटल आत्मनिर्भरता: भारत को मिला अपना सुरक्षित राष्ट्रीय समय नेटवर्क, विदेशी प्रणालियों से मिलेगी मुक्ति

वन नेशन, वन टाइम - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
सरकार ने देश में एक नया राष्ट्रीय समय नेटवर्क शुरू किया है, जो व्हाइट रैबिट तकनीक के जरिये बेहद सटीक और सुरक्षित भारतीय मानक समय (इंडियन स्टैंडर्ड टाइम) उपलब्ध कराएगा। इसका उद्देश्य बैंकिंग, दूरसंचार, बिजली, परिवहन और डिजिटल सेवाओं जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में विदेशी समय प्रणालियों पर निर्भरता कम करना है। यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

National Awards 2026: 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में कार्तिक आर्यन और ममूटी ने रचा इतिहास, यामी गौतम चमकीं

कार्तिक आर्यन, ममूटी, यामी गौतम - फोटो : अमर उजाला
साल 2024 के लिए 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा कर दी गई है। इसमें कई सितारों ने अवॉर्ड जीते हैं। नई दिल्ली में नेशनल मीडिया सेंटर में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में पुरस्कारों का ऐलान किया गया है। यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें