फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरी चरण में पहुंचा पूर्वी लद्दाख में सेनाओं के पीछे हटने का सिलसिला, शीर्ष सैन्य अधिकारियों ने संसदीय समिति को दी जानकारी

Fri, 19 Feb 2021 02:29 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली

सार

  • राहुल गांधी और भाजपा सांसद ओरम के बीच झड़प के दौरान शीर्ष सैन्य अधिकारियों ने दी संसदीय समिति को जानकारी।
विज्ञापन
भारत-चीन (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन की सेनाओं के पीछे हटने की प्रक्रिया का निर्णायक चरण चल रहा है और जल्द ही पूरा होने के करीब है। यह जानकारी देश के शीर्ष सैन्य अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को एक संसदीय समिति को एक हंगामेदार बैठक के दौरान दी।

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत कई विपक्षी सदस्यों की तरफ से तीखे सवाल पूछे जाने का भाजपा सांसदों द्वारा विरोध करने के चलते यह बैठक बेहद हंगामेदार रही।

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत के साथ तीनों सेनाओं के शीर्ष अधिकारी और रक्षा सचिव अजय कुमार बृहस्पतिवार को भाजपा सांसद जुआल ओरम की अध्यक्षता वाली संसदीय स्थायी समिति के सामने पेश हुए। सूत्रों का कहना है कि बैठक के दौरान ओरम और राहुल गांधी उस समय आपस में भिड़ गए, जब पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने सैन्य अधिकारियों को समिति के सामने कुछ खास सवालों का जवाब देने के लिए कहा।
विज्ञापन


हालांकि ओरम का मानना था कि ये सवाल बैठक के एजेंडे में शामिल नहीं थे। बैठक के एजेंडे में रक्षा मंत्रालय की तरफ से इस साल के बजट में मांगे गए अनुदान का परीक्षण करने का मुद्दा रखा गया था। सूत्रों के मुताबिक, सैन्य अधिकारियों ने समिति को बताया कि भारतीय वायुसेना ने इस साल हल्के लड़ाकू हेलिकॉप्टर, नए एवरो परिवहन विमान, अपग्रेड यूएवी सिस्टम, हैरॉप (पी-4), आईएल-76, आईएल-78 का अपग्रेड संस्करण खरीदने की योजना बनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें