फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Defence: तीनों सेनाओं के शीर्ष अधिकारियों की बैठक आज, सशस्त्र बलों की वित्तीय योजनाओं में तालमेल पर चर्चा

Mon, 05 Aug 2024 01:09 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

थियेटराइजेशन योजना के मुताबिक, प्रत्येक थियेटर कमान की थलसेना, नौसेना और वायुसेना की इकाइयां होंगी। वे सभी एकल इकाई के रूप में काम करेंगी, जो एक विशेष भौगोलिक क्षेत्र में सुरक्षा चुनौतियों से निपटेंगी। थियेटर कमान की योजना सेना के तीनों अंगों को एकीकृत करने और उनके संसाधनों का सर्वोत्तम उपयोग करने के लिए बनाई जा रही है।
विज्ञापन
सीडीएस अनिल चौहान - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेना के तीनों अंगों के अधिकारी आज वित्तीय योजनाओं को लेकर एक अहम बैठक की। बैठक का उद्देश्य तीनों सेनाओं के बीच एकीकरण सुनिश्चित करना है। इस शीर्ष स्तरीय बैठक की अध्यक्षता सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने की। मानेकशॉ सेंटर में बैठक आयोजित की गई है। इस दौरान थल सेना, वायुसेना और नौसेना के शीर्ष अधिकारी भी मौजूद हैं।

विज्ञापन


नौसेना स्टाफ के उप-प्रमुख कृष्णा स्वामीनाथन ने कहा, भू-राजनीतिक, भू-आर्थिक और तकनीकी रूप से पूरी दुनिया संक्रमण की स्थिति में है। इसकी वजह से देश आज जिन सुरक्षा चुनौतियों का सामना कर रहा है, भविष्य में भी इसी चुनौतियों का सामना करना जारी रहेगा। ये और भी अधिक जटिल होने वाले हैं। सशस्त्र बलों को इन सभी चुनौतियों का सामना करने के लिए क्षमताएं विकसित करने की जरूरत है। इस तरह का सम्मेलन सेवा मुख्यालय और रक्षा वित्त से जुड़े लोगों को आपसी समझ बढ़ाने, एक-दूसरे की चिंताओं को समझने, अपनाई जाने वाली प्रक्रिया के बारे में एक-दूसरे से बात करने के लिए एक मंच देता है। यह बेहतर तालमेल, बेहतर समन्वय, बेहतर समझ लाता है, जिससे हम सभी देश के लिए बेहतर क्षमताएं ला सकें। 

वित्तीय योजना पर सशस्त्र बलों में तालमेल सुनिश्चित करने पर चर्चा थियेटर कमान शुरू करने की सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के बीच होने की संभावना है। थियेटराइजेशन योजना के मुताबिक, प्रत्येक थियेटर कमान की थलसेना, नौसेना और वायुसेना की इकाइयां होंगी। वे सभी एकल इकाई के रूप में काम करेंगी, जो एक विशेष भौगोलिक क्षेत्र में सुरक्षा चुनौतियों से निपटेंगी। थियेटर कमान की योजना सेना के तीनों अंगों को एकीकृत करने और उनके संसाधनों का सर्वोत्तम उपयोग करने के लिए बनाई जा रही है। वर्तमान में थलसेना, नौसेना और वायुसेना के अलग-अलग कमांडो हैं। 
विज्ञापन


आधिकारिक बयान के अनुसार, बैठक का लक्ष्य सशस्त्र बलों के बीच वित्तीय मुद्दों पर तालमेल बढ़ाना है। बैठक में रक्षा मंत्रालय, रक्षा लेखा महानियंत्रक और सेना मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों की भागीदारी देखने को मिलेगी।

रक्षा मंत्रालय के बयान में कहा गया कि रक्षा वित्त में विभिन्न हितधारकों से जुड़े पहलुओं पर चर्चा किए जाने का कार्यक्रम है। साथ ही, रक्षा खरीद में सामने आ रहीं चुनौतियों का समाधान तलाशना है। संभावना है कि वित्तीय सलाहकार (रक्षा सेवाएं) और महानिदेशक (खरीद) शीघ्रता से रक्षा खरीद किए जाने में अपने संगठनों की भूमिकाओं पर भी विशेष रूप से बातचीत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें