फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा: मुठभेड़ में शीर्ष माओवादी नेता मारा गया, एक जवान शहीद

Thu, 29 Aug 2019 12:41 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मलकानगिरि/भुवनेश्वर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ओडिशा के मलकानगिरि जिला स्थित जंगल में बुधवार को हुई मुठभेड़ में डीवीएफ का एक जवान शहीद हो गया, जबकि एक शीर्ष माओवादी नेता मारा गया। यह जानकारी पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने दी।

विज्ञापन


पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) बीके शर्मा ने बताया कि विशेष अभियान समूह (एसओजी) और जिला स्वयंसेवी बल (डीवीएफ) के एक संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान हुई मुठभेड़ में एक अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। मुठभेड़ में मारे गए माओवादी की पहचान राकेश सोढ़ी के रूप में हुई है और उस पर आठ लाख रुपये का इनाम था।

उन्होंने बताया कि सोढ़ी बोंडा घाट क्षेत्र के पकनगुडा के जंगल में वामपंथी नक्सलियों के एक समूह के साथ था, जहां यह मुठभेड़ हुई। 

दक्षिण पश्चिमी रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (डीआईजी) शफीन अहमद ने बताया कि सोढ़ी पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले का रहने वाला था और माओवादियों के आंध्र-ओडिशा बॉर्डर स्पेशल जोनल कमेटी का शीर्ष नेता और प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) का स्वयंभू कमांडर था।
विज्ञापन


अहमद ने बताया कि अभियान का नेतृत्व मलकानगिरि के पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश डी खिलारी द्वारा किया गया। यह अभियान जंगल में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना के बाद मुदुलिपाड़ा पुलिस थानाक्षेत्र में चलाया गया।

डीआईजी ने बताया कि नक्सलियों ने एसओजी और डीवीएफ के जवानों को देखते ही गोलीबारी शुरू कर दी जिस पर सुरक्षाकर्मियों ने जवाबी कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि मुठभेड़ के दौरान डीवीएफ का एक जवान शहीद हो गया और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें