फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TOP News: CEC के खिलाफ आज महाभियोग प्रस्ताव ला सकता है विपक्ष, होर्मुज में ईरानी सेना पर अमेरिका के हमले जारी

Thu, 12 Mar 2026 06:40 AM IST
Himanshu Singh Chandel न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और देश की राजनीति समेत कई बड़े मुद्दे आज सुर्खियों में हैं। संसद में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाअभियोग प्रस्ताव को लेकर विपक्ष एकजुट नजर आ रहा है। तृणमूल कांग्रेस की अगुवाई में विपक्षी दल आज महाभियोग प्रस्ताव का नोटिस दे सकते हैं। बताया जा रहा है कि नोटिस पर लोकसभा और राज्यसभा के कई सांसदों के हस्ताक्षर हैं और इसे पश्चिम बंगाल की मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के मुद्दे से भी जोड़ा जा रहा है। इसी बीच पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। मौजूदा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिकी सेना ने होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरान की नौसेना को भारी नुकसान पहुंचाया है। उनके मुताबिक कार्रवाई में कई जहाज और बारूदी सुरंग बिछाने वाली नावें नष्ट की गई हैं। ट्रंप ने यह भी कहा कि वह जब चाहेंगे तब ईरान के साथ युद्ध समाप्त हो सकता है। युद्ध का असर ऊर्जा बाजार और भारत पर भी दिखाई देने लगा है। बढ़ती कीमतों के बीच ट्रंप ने संकेत दिया है कि अमेरिका रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार से तेल जारी कर सकता है ताकि बाजार में आपूर्ति बढ़े और कीमतें नियंत्रित रहें। इसी संकट के बीच भारत सरकार ईरान में फंसे अपने नागरिकों को सुरक्षित वापस लाने के प्रयास में जुटी है। इसके लिए आर्मेनिया और अजरबैजान के रास्ते निकासी की व्यवस्था की जा रही है। वहीं, पश्चिम एशिया के तनाव का असर दिल्ली तक पहुंच गया है। राजधानी में वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की कमी देखी जा रही है, जिससे होटल और ढाबा कारोबार प्रभावित हुआ है। इसके अलावा ओमान के सलालाह बंदरगाह पर तेल भंडारण केंद्रों पर ईरानी ड्रोन हमले की खबर से क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है। दूसरी ओर मौसम में बदलाव के कारण पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी हुई है, जबकि कई मैदानी इलाकों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। साथ ही आधार प्रणाली की सुरक्षा मजबूत करने के लिए यूआईडीएआई ने 20 एथिकल हैकरों का पैनल तैयार किया है। यहां पढ़ें देश-विदेश की सभी अहम खबरें...
विज्ञापन

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार - फोटो : एएनआई (फाइल)
CEC: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ विपक्ष एकजुट, आज महाभियोग प्रस्ताव का नोटिस देने की तैयारी
संसद में लोकसभा स्पीकर पद से हटाने संबंधी प्रस्ताव पर चर्चा के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर चर्चा हो सकती है। संभावना है कि तृणमूल कांग्रेस की अगुवाई में एकजुट विपक्ष गुरुवार को सीईसी के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव का नोटिस देगा। नोटिस पर लोकसभा के 120 और राज्यसभा के 60 सदस्यों के हस्ताक्षर हैं। तृणमूल की रणनीति मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को प. बंगाल विधानसभा चुनाव में बड़ा मुद्दा बनाने की है। पूरी खबर यहां पढ़ें... 
 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : ANI
Trump: 'होर्मुज में ईरान की नौसेना पर अमेरिका का वार जारी', ट्रंप बोले- 58 जहाज और बारूदी नावों को किया नष्ट
पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी बीच मौजूदा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिकी सेना ने ईरान की नौसैनिक ताकत पर बड़ा हमला किया है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी कार्रवाई में ईरान के कई जहाज और बारूदी सुरंग बिछाने वाली नावों को नष्ट कर दिया गया है। उनका कहना है कि यह कदम वैश्विक समुद्री व्यापार और तेल आपूर्ति की सुरक्षा के लिए उठाया गया है। पूरी खबर यहां पढ़ें... 
 

डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : ANI
US: ईरान युद्ध के बीच हांफने लगा अमेरिका, तेल पर मंडराते संकट को दूर करने के लिए ट्रंप ने उठाया ये बड़ा कदम
पश्चिम एशिया में ईरान के साथ जारी युद्ध का असर अब सीधे अमेरिका की ऊर्जा व्यवस्था पर दिखाई देने लगा है। बढ़ती तेल कीमतों और गैसोलीन की महंगाई के बीच मौजूदा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि उनकी सरकार रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार से तेल निकाल सकती है। ट्रंप का कहना है कि इससे बाजार में आपूर्ति बढ़ेगी और पेट्रोल की कीमतों को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। पूरी खबर यहां पढ़ें... 
 

विदेश मंत्रालय (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI
ईरान से भारतीयों लाने में जुटी भारत सरकार: ये दो देश कर रहे मदद; जानें सुरक्षा के बीच कैसे हो रही घर वापसी
पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच भारत सरकार अपने नागरिकों की सुरक्षा को लेकर लगातार सक्रिय है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि ईरान में मौजूद भारतीयों की सुरक्षित वापसी के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। सरकार उन भारतीयों की मदद कर रही है जो ईरान से बाहर निकलना चाहते हैं। इसके लिए आर्मेनिया और अजरबैजान के रास्ते लोगों को सुरक्षित बाहर लाने की व्यवस्था की जा रही है। पूरी खबर यहां पढ़ें... 
 

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज। संवाद
Lucknow: शंकराचार्य बनाएंगे चतुरंगिणी सेना, शस्त्र उठाने से परहेज नहीं; गोरखपुर से शुरू होगी गविष्ठि यात्रा
गो प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध का शंखनाद करते हुए शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने घोषणा की कि वे धर्म की रक्षा के लिए शंकराचार्य चतुरंगिणी सेना बनाएंगे जो संत समाज में व्याप्त अशास्त्रीयता और अधर्म को दूर करने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि धार्मिक समाज में धर्मनिरपेक्ष शपथ नहीं, बल्कि धर्म की शपथ ही चलेगी और अगर परिस्थितियां बनीं तो फिर शस्त्र उठाने से भी परहेज नहीं करेंगे। पूरी खबर यहां पढ़ें... 
 

एलपीजी

गहराया एलपीजी संकट, कालाबाजारी शुरू - फोटो : अमर उजाला
Cylinder Crisis: पश्चिम एशिया में जंग की आग दिल्ली की रसोइयों तक पहुंची, सिलेंडर की कमी से जूझने लगी राजधानी
पश्चिम एशिया में छिड़ी जंग का असर दिल्ली में भी दिखने लगा है। पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति शृंखला बाधित होने से राजधानी के ज्यादातर इलाकों में वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की किल्लत रही। इससे शहर के छोटे-छोटे ढाबे की भट्ठियां बंद रहीं और कुछ रेस्टोरेंट के शटर डाउन हुए। खाद्य पदार्थों के ऑनलाइन डिलिवरी प्लेटफार्म से भी ग्राहकों को बुकिंग नहीं ली जा रही है। घरेलू उपभोक्ताओं को भी समस्या का सामना करना पड़ा। बुकिंग नहीं होने के साथ सिलेंडर की सप्लाई की वेटिंग भी बढ़ गई है। ज्यादा दिक्कत शादी वाले घरों में हैं। लोग सिलिंडर के लिए गैस एजेंसियों के आगे लंबी कतारों में खड़े नजर आए। पूरी खबर यहां पढ़ें... 
 

यूक्रेन का रूस में ड्रोन हमला - फोटो : Adobe Stock
पश्चिम एशिया संकट: ओमान के सबसे बड़े बंदरगाह के तेल भंडारण केंद्रों पर ईरानी ड्रोन हमला; क्षेत्र में तनाव बढ़ा
ईरान ने ओमान के सबसे बड़े बंदरगाह सलालाह के तेल भंडारण केंद्रों पर ड्रोन हमला किया। इससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है। ओमान टीवी ने बताया कि ड्रोन ने बंदरगाह के अंदर बने ईंधन टैंकों को निशाना बनाया। पूरी खबर यहां पढ़ें... 
 

डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI
West Asia Conflict: 'मैं जब चाहूंगा, ईरान से युद्ध खत्म हो जाएगा', अमेरिकी राष्ट्रपति का बड़ा बयान
पश्चिम एशिया में संकट गहराता जा रहा है। इस बीच, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को एक बार फिर दावा किया कि ईरान के साथ जारी जंग जल्द खत्म हो जाएगी। उन्होंने कहा कि जब वह चाहेंगे, तब यह युद्ध समाप्त हो जाएगा। ट्रंप ने फोन पर दिए एक इंटरव्यू में कहा कि अब निशाना बनाने के लिए लगभग कुछ भी नहीं बचा है। थोड़ा बहुत ही बचा है। मैं जब चाहूं, यह युद्ध खत्म हो जाएगा। पूरी खबर यहां पढ़ें... 
 

बारिश। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
Weather: पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी से मिली राहत, मैदानी क्षेत्रों में तपन; पारा 40 डिग्री के पार
उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम में एक बार फिर बदलाव आया है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में पिछले दोनों से बर्फबारी हो रही है, जबकि घाटी के मैदानी इलाकों में बारिश का दौर शुरू हुआ है। इससे गर्मी से कुछ राहत मिली है। लेकिन उत्तर, पश्चिम और पूर्वी राज्यों में तपिश बरकरार है और अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। पूरी खबर यहां पढ़ें... 
 
विज्ञापन

साइबर अपराध - फोटो : अमर उजाला
Aadhaar Security: आधार की सुरक्षा होगी और मजबूत, खामियां खोजने के लिए 20 एथिकल हैकरों का पैनल तैयार
देश में डिजिटल पहचान प्रणाली को और सुरक्षित बनाने के लिए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई ने बड़ा कदम उठाया है। आधार से जुड़े डिजिटल प्लेटफॉर्म की सुरक्षा मजबूत करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसके तहत साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ और एथिकल हैकर आधार प्रणाली में संभावित कमजोरियों की पहचान करेंगे। सरकार का मानना है कि इस पहल से आधार की डिजिटल सुरक्षा और ज्यादा मजबूत होगी। पूरी खबर यहां पढ़ें... 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें