देश और दुनिया से जुड़ी कई बड़ी घटनाओं ने एक साथ राजनीतिक, आर्थिक, सुरक्षा, कूटनीतिक और जलवायु बहस को तेज कर दिया है। संसद में भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर टकराव के आसार हैं और विपक्ष कार्यस्थगन प्रस्ताव लाने की तैयारी में है। वहीं रूस से कच्चे तेल की आपूर्ति फिलहाल जारी रहने, लेकिन धीरे-धीरे कटौती की संभावना जताई गई है। अमेरिका में एफबीआई जांच रिकॉर्ड के अनुसार जेफ्री एपस्टीन के मामले में यौन शोषण के सबूत तो मिले, लेकिन ताकतवर लोगों के लिए बड़े यौन तस्करी नेटवर्क के पर्याप्त प्रमाण नहीं मिले। उधर ग्रीनलैंड में फ्रांस और कनाडा ने वाणिज्य दूतावास खोलकर आर्कटिक क्षेत्र में कूटनीतिक सक्रियता बढ़ा दी है, जिसे ट्रंप के बयानों के बाद बढ़े तनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। जापान में सनाए ताकाइची के नेतृत्व वाले गठबंधन ने दो-तिहाई बहुमत हासिल किया, जिस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ट्रंप ने बधाई दी। भारत में अमर उजाला शब्द सम्मान-2025 का आयोजन 11 फरवरी को होगा, जिसमें उस्ताद शुजात हुसैन खान की प्रस्तुति भी होगी। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने जरूरत रहने तक जाति आधारित आरक्षण जारी रखने की बात कही। फिक्की-ईवाई सर्वे में साइबर हमले भारतीय कंपनियों के लिए सबसे बड़ा खतरा बताए गए। जलवायु परिवर्तन से पर्वतीय क्षेत्रों में तेजी से गर्मी और ग्लेशियर पिघलने की चेतावनी दी गई है। वहीं टी20 विश्व कप 2026 में भारत-पाक मुकाबले पर पाकिस्तान के रुख को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। पढ़ें देश विदेश की अहम खबरें...
संसद की फाइल तस्वीर
- फोटो : ANI Photos
Parliament: भारत-यूएस व्यापार समझौते पर कार्यस्थगन प्रस्ताव लाने की तैयारी में विपक्ष, सदन में टकराव के आसार
भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर संसद में नए सिरे से राजनीतिक घमासान के संकेत मिल रहे हैं। बजट सत्र के पहले चरण का आखिरी सप्ताह शुरू होने से पहले ही विपक्ष ने सरकार को घेरने की तैयारी कर ली है। समझौते के प्रावधान सार्वजनिक होने के बाद विपक्षी दलों ने कृषि और ऊर्जा हितों को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। इससे शेष कार्य दिवस की कार्यवाही प्रभावित होने की आशंका है।
पढ़ें पूरी खबर...
रूसी तेल खरीद
- फोटो : ANI
रूस से फिलहाल जारी रहेगी कच्चे तेल की आपूर्ति, कटौती की कवायद भी शुरू; जानें क्या बोले जानकार
अमेरिका की तरफ से दंडात्मक टैरिफ हटने के बाद भारत की तरफ से रूस से कच्चे तेल की खरीद धीरे-धीरे कम किए जाने की संभावना है। हालांकि, नायरा एनर्जी जैसी तेल रिफाइनरियों के पास सीमित विकल्प होने के कारण ये आयात फिलहाल पूरी तरह बंद नहीं होंगे।
पढ़ें पूरी खबर...
एपस्टीन मामला
- फोटो : एएनआई / रॉयटर्स
FBI: क्या ताकतवर लोगों के लिए यौन तस्करी का रैकेट नहीं चला रहा था एपस्टीन? एफबीआई के खुलासे ने सबको चौंका दिया
एफबीआई ने जेफ्री एपस्टीन के बैंक रिकॉर्ड, ईमेल, संपत्तियों और संपर्कों की लंबे समय तक जांच की। एजेंसी ने पीड़ितों से पूछताछ की और प्रभावशाली लोगों से जुड़े लिंक भी खंगाले। जांच में यह साफ साबित हुआ कि एपस्टीन ने नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण किया। लेकिन यह साबित करने लायक ठोस सबूत नहीं मिले कि वह ताकतवर लोगों के लिए संगठित यौन तस्करी का रैकेट चला रहा था। न्याय विभाग के आंतरिक रिकॉर्ड की समीक्षा में भी यही निष्कर्ष दर्ज मिला कि बड़े नेटवर्क वाली साजिश का दावा जांच में टिक नहीं पाया।
पढ़ें पूरी खबर...
अमेरिका का ग्रीनलैंड को लेकर घमासान जारी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
Greenland Geopolitics: फ्रांस-कनाडा ने ग्रीनलैंड में खोले अपने वाणिज्य दूतावास, ट्रंप के बयान से बढ़ा था विवाद
आर्कटिक क्षेत्र में बढ़ती रणनीतिक हलचल के बीच ग्रीनलैंड अब बड़े देशों की कूटनीतिक सक्रियता का केंद्र बन गया है। फ्रांस और कनाडा ने ग्रीनलैंड की राजधानी नूक में औपचारिक रूप से अपने वाणिज्य दूतावास खोल दिए हैं। यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने ग्रीनलैंड को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण बताया है। इससे क्षेत्र की भू-राजनीतिक अहमियत और बढ़ गई है।
पढ़ें पूरी खबर...
प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची और पीएम मोदी
- फोटो : एएनआई
जापान में फिर ताकाइची सरकार: PM सनाए की पार्टी ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत, पीएम मोदी और ट्रंप ने दी बधाई
जापान में फिर से प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची की सरकार बनने जा रही है। प्रधानमंत्री ताकाइची के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन को रविवार के हुए अहम संसदीय चुनाव में दो-तिहाई बहुमत मिल गया है। सत्तारूढ़ गठबंधन को निचले सदन की 465 में से 354 सीटें मिली हैं। जो बहुमत के आंकड़े 233 से काफी अधिक है। सनाए ताकाइची की इस शानदार जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बधाई दी है।
पढ़ें पूरी खबर...
अमर उजाला शब्द सम्मान- 2025
- फोटो : अमर उजाला प्रिंट
अमर उजाला शब्द सम्मान- 2025: उस्ताद शुजात खान के सान्निध्य में 11 फरवरी को होगा शब्द साधकों का सम्मान
साहित्य और संगीत के संगम का एक विशेष आयोजन 11 फरवरी को नई दिल्ली में होने जा रहा है। अमर उजाला शब्द सम्मान-2025 समारोह में देश की प्रमुख साहित्यिक हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम की खास बात यह है कि विख्यात सितार वादक उस्ताद शुजात हुसैन खान की मौजूदगी में शब्द साधकों का अलंकरण होगा और उनकी विशेष संगीत प्रस्तुति से समारोह की गरिमा और बढ़ेगी।
पढ़ें पूरी खबर...
मोहन भागवत, आरएसएस प्रमुख
- फोटो : ANI
RSS: 'जरूरत रहने तक जारी रहना चाहिए जाति आधारित आरक्षण', आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत बोले- राजनेता वोटवादी हैं
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने जाति आधारित आरक्षण का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि जाति आधारित आरक्षण तब तक जारी रहना चाहिए जब तक जरूरत हो। संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर मुंबई में एक कार्यक्रम में संघ प्रमुख ने कहा कि जाति आधारित आरक्षण के मसले को गुडविल से सुलझाया जाना चाहिए।
पढ़ें पूरी खबर...
साइबर अपराध
- फोटो : अमर उजाला
Cyber Attack: भारतीय कंपनियों पर साइबर हमला सबसे बड़ा खतरा, हो रहा बड़ा नुकसान; इस रिपोर्ट में दावा
भारतीय कंपनियों के सामने इस समय साइबर सुरक्षा से जुड़ा खतरा सबसे बड़ी चुनौती बनकर उभरा है। 51 फीसदी वरिष्ठ अधिकारियों ने माना है कि साइबर हमले और डाटा चोरी उनके संस्थानों के प्रदर्शन को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा रहे। यह बात फिक्की-ईवाई जोखिम सर्वे 2026 में सामने आई है, जिसे रविवार को जारी किया गया।
पढ़ें पूरी खबर...
ग्लेशियर पिघलने से उभर रहा नया जलवायु खतरा
- फोटो : AI Generated
Climate Change: गर्मी बढ़ी, बर्फ घटी और बिगड़ा बारिश का चक्र; ग्लेशियर पिघलने से उभर रहा नया जलवायु खतरा
जलवायु परिवर्तन का असर अब सबसे साफ और तेज रूप में दुनिया के पर्वतीय इलाकों में दिखाई दे रहा है। पहाड़, जिन्हें हमेशा ठंडा और स्थिर माना जाता था, अब तेजी से गर्म हो रहे हैं। तापमान बढ़ने, बर्फबारी घटने और बारिश के पैटर्न बदलने से नया जल संकट खड़ा हो रहा है। वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि इसका असर सीधे अरबों लोगों के जीवन और पानी के स्रोतों पर पड़ेगा।
पढ़ें पूरी खबर...
जय शाह-पाकिस्तान टीम-मोहसिन नकवी
- फोटो : ANI/PTI
T20 WC 2026: पाकिस्तान लेगा यूटर्न या रहेगा जिद पर अडिग, कब होगा फैसला? ICC के साथ लाहौर में हुई नकवी की बैठक
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के उपाध्यक्ष इमरान ख्वाजा रविवार को लाहौर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चेयरमैन मोहसिन नकवी और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम के साथ बैठक की। इस बैठक में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले को लेकर चर्चा हुई। पाकिस्तानी न्यूज वेबसाइट डॉन ने सूत्रों के हवाले से बताया कि पाकिस्तान सरकार से मंजूरी मिलने के बाद दोनों पक्ष बैठक के नतीजे का एलान करेंगे।
पढ़ें पूरी खबर...