फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TOP News: अली खामेनेई का ताबूत देख गालिबाफ-अराघची की आंखें नम, देश में भारी बारिश से हाहाकार, पढ़ें सुर्खियां

Sat, 04 Jul 2026 06:22 AM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
आज शनिवार, 4 जुलाई 2026 की तारीख में देश-दुनिया की अहम खबरों की श्रृंखला लेकर एक बार फिर अमर उजाला हाजिर है। सबसे पहले बात ईरान की, जहां तेहरान में पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम विदाई समारोह की शुरुआत हो गई। इस दौरान संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाकेर गालिबाफ और विदेश मंत्री अब्बास अराघची भावुक नजर आए। उधर, उत्तर प्रदेश की राजनीति में समाजवादी पार्टी अयोध्या और राम मंदिर मुद्दे पर नई रणनीति के साथ सॉफ्ट हिंदुत्व की राह पर बढ़ती दिख रही है। इधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान और गुजरात के दौरे पर रहेंगे, जहां वह देश के पहले ग्रीनफील्ड रिफाइनरी-सह-पेट्रोकेमिकल परिसर और सेमीकंडक्टर असेंबली एवं परीक्षण केंद्र का उद्घाटन करेंगे। मौसम की बात करें तो दक्षिण-पश्चिम मानसून देश के करीब 95 फीसदी हिस्से तक पहुंच चुका है। हिमाचल प्रदेश में फिर बादल फटने से नुकसान हुआ, जबकि मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा मामले की एसआईटी जांच में वित्तीय अनियमितताओं के शुरुआती संकेत मिले हैं। वहीं भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष नितिन नवीन आज से उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर मिशन 2027 की तैयारियों का जायजा लेंगे। खेल जगत में फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ 32 में मिस्र ने पहली बार नॉकआउट मुकाबला जीतकर इतिहास रच दिया। इधर, 6 जुलाई को होने वाली श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्र के इस्तीफों के साथ एसआईटी की अंतरिम रिपोर्ट पर भी चर्चा होगी। वहीं वैज्ञानिकों ने भूटान में ग्लेशियल झीलों से संभावित विनाशकारी बाढ़ को लेकर गंभीर चेतावनी दी है। एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की सभी बड़ी खबरें...
विज्ञापन

अली खामेनेई का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ANI
Ali Khamenei Funeral: अली खामेनेई का ताबूत देख गालिबाफ-अराघची की आंखें नम, अंतिम विदाई में उमड़ेंगे लाखों लोग
ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकेर गालिबाफ और विदेश मंत्री अब्बास अराघची शुक्रवार को तेहरान में पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को अंतिम विदाई देने के दौरान भावुक हो गए। फार्स न्यूज के अनुसार, इस वर्ष 28 फरवरी को अमेरिका और इस्राइल के हमलों में मारे गए खामेनेई के शोक समारोह की शुरुआत हो गई है। पढ़ें पूरी खबर...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सपा की क्या सियासी रणनीति? - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ANI
Politics: राम मंदिर पर सियासी साइकिल ले रही यू-टर्न, घोषणापत्र में चढ़ावा चोरों पर कार्रवाई का वादा करेगी सपा
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की आहट के साथ समाजवादी पार्टी की साइकिल अयोध्या मुद्दे पर यू-टर्न लेती दिख रही है। जिस राम मंदिर आंदोलन के दौरान सपा सरकार में कारसेवकों पर गोली चली थी और जिसने वर्षों तक भाजपा तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर बाबरी मस्जिद विध्वंस को लेकर तीखे हमले किए, वही पार्टी अब अपने चुनावी घोषणापत्र में राम मंदिर के चढ़ावे में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का वादा करने जा रही है। साथ ही अयोध्या को सियाराम धाम के रूप में विकसित करने का भी एलान किए जाने के संकेत हैं। राजनीतिक विश्लेषक इसे सपा की सॉफ्ट हिंदुत्व रणनीति का अगला चरण मान रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...

पीएम मोदी - फोटो : ANI
पीएम मोदी का राजस्थान-गुजरात दौरा आज: देश को समर्पित करेंगे रिफाइनरी, सेमीकंडक्टर केंद्र का भी करेंगे उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को राजस्थान व गुजरात के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह राजस्थान के बालोतरा में देश का पहला ग्रीनफील्ड एकीककृत रिफाइनरी-सह-पेट्रोकेमिकल परिसर देश को समर्पित करेंगे। वहीं, गुजरात के साणंद में सेमीकंडक्टर असेंबली और परीक्षण केंद्र का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री दौरे की शुरुआत जोधपुर से करेंगे, जहां व हवाईअड्डे के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे और क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए संशोधित उड़ान योजना की शुरुआत करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

मानसून का रौद्र रूप - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मानसून की गजब चाल: कहीं बन रहा आफत, कहीं दे रहा राहत; पहाड़ों पर बारिश का कहर, कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी    
देश के लगभग 95 फीसदी क्षेत्रों में पहुंचा दक्षिण-पश्चिम मानसून कहीं आंधी-तूफान और मूसलाधार बौछारों से कहर बरपा रहा है तो कहीं बूंद-बूंद के लिए तरसा रहा है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड से लेकर पूर्वी भारत के ओडिशा, पश्चिम के गुजरात और मध्य के मुंबई में आफत की बारिश हो रही है। हिमाचल में फिर बादल फटा है, जिसके बाद पानी के साथ आए मलबे में कई वाहन दब गए। मुंबई में जल प्रलय जैसे हालात हो गए हैं और पांच घंटे के भीतर ही 70 मिमी तक वर्षा हुई है। वहीं, दिल्ली-एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों में बादल मंडरा तो रहे हैं, लेकिन बूंदा-बांदी से ज्यादा बरस नहीं रहे। पढ़े पूरी खबर...

1 - फोटो : अमर उजाला
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: मंदिर प्रबंधन के लेनदेन में भी खामियां, ऑडिट संबंधी तमाम दस्तावेज एसआईटी के कब्जे में
राम मंदिर चढ़ावा चोरी की शुरुआती जांच में एसआईटी (विशेष जांच दल) को वित्तीय लेनदेन में कई खामियां मिली हैं। जांच टीम अब ऑडिट संबंधी दस्तावेज कब्जे में लेकर गड़बड़ियों का सत्यापन कर रही है। वहीं, एसआईटी की पूछताछ के बीच निर्माण सहायक गोपाल राव अयोध्या से बाहर चले गए हैं। उनके कर्नाटक या दिल्ली बुलावे की चर्चा है।  पढ़ें पूरी खबर...

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ANI
संगठन-सरकार के कील-कांटे दुरस्त करेंगे नवीन: UP की दो दिवसीय यात्रा आज से, लेंगे चुनाव तैयारियों का जायजा
अध्यक्ष बनने के बाद उत्तर प्रदेश की अपनी पहली दो दिवसीय यात्रा के दौरान नितिन नवीन न सिर्फ संगठन और सरकार के कील कांटे दुरुस्त करेंगे, बल्कि मिशन 2027 की तैयारियों का जमीनी स्तर पर भी जायजा लेंगे। शनिवार से शुरू हो रही इस यात्रा में नितिन की योजना आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की तैयारियों को धार देने की है। इस क्रम में नितिन जिला अध्यक्षों, शक्ति केंद्र प्रभारियों, प्रदेश के अधिकारियों सहित राज्य के कोर ग्रुप में शामिल नेताओं से सीधा संवाद करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

मिस्र ने ऑस्ट्रेलिया को हराया - फोटो : Fifa.com
Australia vs Egypt: पेनल्टी शूटआउट में मिस्र का कमाल, ऑस्ट्रेलिया को 4-2 से हराकर राउंड ऑफ-16 में पहुंचा
फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ 32 में मिस्र ने इतिहास रचते हुए ऑस्ट्रेलिया को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराकर पहली बार विश्व कप के नॉकआउट मुकाबले में जीत दर्ज की। निर्धारित समय और अतिरिक्त समय तक मुकाबला 1-1 की बराबरी पर रहा, जिसके बाद मैच का फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ। मिस्र ने अपनी चारों पेनल्टी सफलतापूर्वक गोल में बदली, जबकि ऑस्ट्रेलिया के हैरी साउटर और लुकास हेरिंगटन अपने प्रयासों में चूक गए। पढ़ें पूरी खबर...

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी। - फोटो : अमर उजाला।
Ram Mandir Donation Theft: छह जुलाई को राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक, एजेंडा जारी; सबसे पहले इस्तीफों पर विचार
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बहुप्रतीक्षित बैठक छह जुलाई को दोपहर तीन बजे मणिराम दास छावनी में होगी। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि की ओर से जारी बैठक सूचना में स्पष्ट किया गया है कि बैठक के एजेंडे में सबसे पहले महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र के त्यागपत्र पर विचार होगा। इसके साथ ही राम मंदिर के दान-पात्रों से प्राप्त राशि की गणना के संबंध में एसआईटी की अंतरिम रिपोर्ट भी ट्रस्ट के समक्ष रखी जाएगी। पढ़ें पूरी खबर...

अंतरिक्ष - फोटो : अमर उजाला प्रिंट
चिंताजनक: 17 लाख उपग्रह और अंतरिक्ष दर्पण, तारों की दुनिया को बना देंगे इतिहास; वैज्ञानिकों की चेतावनी क्या?
सदियों से इंसान जिस तारों भरे आसमान को विस्मय और जिज्ञासा के साथ देखता आया है, वह आने वाले वर्षों में पूरी तरह बदल सकता है। पृथ्वी की निचली कक्षा में बड़ी संख्या में नए उपग्रहों और विशाल अंतरिक्ष दर्पणों को भेजने की प्रस्तावित योजनाओं ने वैज्ञानिकों की चिंता बढ़ा दी है। उनका कहना है कि यदि इन परियोजनाओं पर बिना किसी प्रभावी नियंत्रण के अमल हुआ तो रात का प्राकृतिक अंधकार धीरे-धीरे समाप्त होने लगेगा, दूरस्थ आकाशगंगाओं, पृथ्वी जैसे ग्रहों और ब्रह्मांड की खोज को बाधित कर सकती है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

हिमनद झीलें - फोटो : अमर उजाला प्रिंट
जलवायु संकट: भूटान की हिमनद झीलों से हिमालय पर खतरा, ग्लेशियर झीलों के फटने से हजारों लोगों पर मंडरा रहा खतरा
हिमालय में जलवायु परिवर्तन का असर अब सिर्फ तेजी से पिघलते ग्लेशियरों तक सीमित नहीं रह गया है। वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि ग्लेशियरों के पिघलने से बन रही हिमनद झीलें (ग्लेशियल लेक) भूटान में बड़े जलवायु खतरे का रूप लेती जा रही हैं। यदि इनमें से कोई झील फटती है तो उसके कारण आने वाली बाढ़ हजारों लोगों की जिंदगी, घर, खेती, सड़कें और पुलों को चंद घंटों में तबाह कर सकती है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें