देश के कई हिस्सों में सक्रिय मौसम प्रणालियों के चलते 11 सितंबर तक तेज बारिश, आंधी-तूफान और कुछ इलाकों में बिजली गिरने की संभावना है। उत्तराखंड के आठ और हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में अचानक बाढ़ का खतरा जताया गया है। मध्य, पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में भी अगले कुछ दिनों तक भारी से व्यापक बारिश का अनुमान है। यहां पढ़ें पूरी खबर
उत्तर प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम और भाजपा सांसद दिनेश शर्मा को राष्ट्रपति ने अंडमान निकोबार का उपराज्यपाल नियुक्त किया है। शर्मा मौजूदा समय में भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार के पहले कार्यकाल में उपमुख्यमंत्री रह चुके शर्मा ने सांविधानिक पद पर नियुक्ति की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित का आभार भी प्रकट किया। यहां पढ़ें पूरी खबर
मिस वर्ल्ड 2026 के विजेता की घोषणा हो गई है। मिस वर्ल्ड का ताज डोमिनिकन रिपब्लिक की जोहेरी मोला के सिर सजा है।5 सितंबर को वियतनाम के न्हा ट्रांग में आयोजित 73वें मिस वर्ल्ड ग्रैंड फिनाले में जोहेरी मोला ने दुनिया भर की 110 कंटेस्टेंट्स को पीछे छोड़ते हुए यह खिताब अपने नाम किया। भारत की निकिता पोरवाल टॉप 40 में जगह बनाने में सफल रहीं। यहां पढ़ें पूरी खबर
भारतीय महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए पाकिस्तान को एकतरफा अंदाज में हराया। भारतीय गेंदबाजों ने इस मैच में दमदार प्रदर्शन किया और पाकिस्तान को महज 55 रन पर ऑलआउट किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने तीन विकेट गंवाए, लेकिन टीम इंडिया आसानी से मुकाबला अपने नाम करने में सफल रही। यहां पढ़ें पूरी खबर