देश-विदेश के महत्वपूर्ण समाचारों में आज नीट पेपर लीक की जांच कर रही सीबीआई की तरफ से 13 आरोपियों के खिलाफ दाखिल चार्जशीट और आज दिल्ली की फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामले की सुनवाई की खबर सर्वाधिक चर्चित है। इसके अलावा दिल्ली पुलिस के डीसीपी की खबर भी चर्चा में है। इस अधिकारी के आदेश पर ही बीते 20 जुलाई को दिल्ली में पैलेट गन से फायरिंग की गई थी। सीजेपी के संसद मार्च के दौरान चली पैलेट गन पर विपक्ष सरकार को घेरने का प्रयास कर रहा है। इस घटना के अलावा 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश, पहाड़ी प्रदेशों में भूस्खलन के कारण जनजीवन प्रभावित होने की खबर भी सुर्खियों में है। खेल जगत में कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय एथलीट्स की ऐतिहासिक उपलब्धि का समाचार भी सुर्खियों में है। इन घटनाओं के अलावा पश्चिम एशिया में ईरान और अमेरिका के बीच जंग से तनाव, यूक्रेन-ईरान के बीच टकराव की आशंका की खबर भी प्रमुखता से प्रकाशित हो रही है। सावन के शुभारंभ के मौके पर उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा वाले क्षेत्रों में ट्रैफिक की पाबंदियां, अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी मुद्दे पर चंपत राय की कथित स्वीकारोक्ति जैसे राष्ट्रीय महत्व के समाचार भी सुर्खियों में हैं।
अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें बिहार चुनाव, देश-दुनिया, खेल, शिक्षा, मनोरंजन, व्यापार, राजनीति और अपराध जगत से जुड़ी अहम खबरें...
NEET Paper Leak: CBI ने 13 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
नीट यूजी पेपर लीक
- फोटो : Amar Ujala
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की आर्थिक अपराध शाखा ने बहुचर्चित नीट-यूजी परीक्षा पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए राऊज एवेन्यू कोर्ट में चार्जशीट (आरोप पत्र) दाखिल कर दी है। जांच एजेंसी ने इस मामले में कुल 13 आरोपियों के खिलाफ यह चार्जशीट पेश की है। सीबीआई द्वारा दाखिल की गई इस चार्जशीट को पेपर लीक मामलों की सुनवाई के लिए विशेष रूप से गठित फास्ट ट्रैक कोर्ट के समक्ष बुधवार को पेश किया जाएगा। यहां पढ़ें पूरी खबर
दिल्ली में चली पैलेट गन पर बड़ा खुलासा, DCP के आदेश पर फायर
दिल्ली में चली पैलेट गन पर बड़ा खुलासा
- फोटो : अमर उजाला प्रिंट
दिल्ली के जंतर-मंतर पर 20 जुलाई को हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान उग्र हुई भीड़ को काबू में करने के लिए दिल्ली पुलिस के डीसीपी राजा बांठिया के आदेश पर पैलेट गन चलाई गई थी। सीआरपीएफ की विशेष इकाई रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) ने उनके आदेश के बाद पैलेट गन के 70 से अधिक शेल दागे। इसके अलावा पांच टीयर स्मोक ग्रेनेड, दंगारोधी गन (2 बीसी) और प्लास्टिक पैलेट का भी इस्तेमाल किया गया। यह खुलासा दिल्ली पुलिस के एक दस्तावेज़ में हुआ है। यहां पढ़ें पूरी खबर
मौसम: कश्मीर में फटा बादल; हिमाचल-उत्तराखंड में 290 सड़कें बंद
मौसम का हाल
- फोटो : अमर उजाला
मौसम की जानकारी देने वाली वेबसाइट स्काईमेट के अनुसार, मानसून चरम पर है। जुलाई अंत तक कई क्षेत्रों में भारी बारिश जारी रह सकती है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़, झारखंड और कुछ अन्य प्रदेशों को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है। जानिए अलग-अलग राज्यों के मौसम का मिजाज
Kanwar Yatra: आज सुबह 8 बजे से रूट डायवर्जन लागू
सांकेतिक चित्र
- फोटो : अमर उजाला
कांवड़ यात्रा को लेकर गाजियाबाद में आज बुधवार सुबह 8 बजे से रूट डायवर्जन लागू कर दिया गया है। यह व्यवस्था 12 अगस्त तक जारी रहेगी। इस दौरान दिल्ली की ओर से आने वाले भारी वाहनों का शहर में प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। रोजाना ड्यूटी या काम से आने-जाने वाले लोगों को डायवर्जन पॉइंट पर पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य होगा। कांवड़ यात्रा के सुरक्षित संचालन और यातायात व्यवस्था को लेकर मेरठ, गाजियाबाद, दिल्ली, गौतमबुद्धनगर, हापुड़ और बुलंदशहर पूरी जानकारी इस खबर में
Ayodhya Donation Row: चंपत ने माना...चढ़ावा चोरी के 81 लाख रुपये की हुई वापसी
चंपत राय और अनिल मिश्रा
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा ने चढ़ावा चोरी के बाद ट्रस्ट की ओर से की गई शुरुआती कार्रवाई में 81 लाख रुपये की वापसी की बात स्वीकार की है। यह स्वीकरोक्ति अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष को संबोधित दोनों के संयुक्त इस्तीफा पत्र में की गई है। पहली बार सामने आए इस्तीफा पत्र में दोनों ने एसआईटी जांच की सिफारिश और स्वयं को ट्रस्ट के कार्यों से अलग करने के निर्णय का भी उल्लेख किया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
ईरान ने यूक्रेन से हर्जाना मांगा, होर्मुज पर भी अड़ा तेहरान
पश्चिम एशिया में संघर्ष
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
ईरान ने यूक्रेन से हर्जाना मांगा है। कैस्पियन सागर में जहाज पर हमला मामले में नुकसान की भरपाई की मांग कर रहे ईरान ने एक बार फिर होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर सख्त रूख अपनाया है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि पश्चिम एशिया में शांति कब बहाल होगी। यहां पढ़ें पूरी खबर
रूस और ईरान से तेल खरीदने वाले बड़े देशों पर प्रतिबंध लगाएगा US
अमेरिकी सीनेट की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
अमेरिकी सीनेटरों के एक द्विदलीय समूह ने मंगलवार को उस विधेयक को तेजी से आगे बढ़ाने पर सहमति जताई, जो राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ने का अधिकार देगा। इस कदम का असर भारत और चीन जैसे देशों पर भी पड़ सकता है। यहां पढ़ें पूरी खबर
CWG 2026: भारतीय एथलीट्स और खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
राष्ट्रमंडल खेल
- फोटो : IANS
ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स के छठे दिन भारतीय एथलीट्स और खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किए। एथलेटिक्स में गुलवीर सिंह ने ऐतिहासिक रजत पदक हासिल किया। भारत अब तक दो स्वर्ण, सात रजत और तीन कांस्य पदकों समेत कुल 12 पदक जीतकर नौवें स्थान पर है। यहां पढ़ें पूरी खबर
किसान नर्मदापुरम से भोपाल पहुंचे, कृषि मंत्री ने कांग्रेस नेता पटवारी को पत्र लिखा
सड़क पर लेटे रहे किसान
- फोटो : अमर उजाला
मूंग की फसल के उचित दाम को लेकर किसान नर्मदापुरम से भोपाल पहुंच गए हैं। किसान आंदोलन के कारण होशंगाबाद रोड पर जाम लग गया है। किसान सड़क पर बैठकर हनुमान चालीसा पढ़ रहे हैं। इसी बीच कृषि मंत्री ने कांग्रेस नेता जीतू पटवारी को पत्र लिखा है। यहां पढ़ें पूरी खबर
रिलीज से पहले रणबीर की 'रामायण' ने बना डाला रिकॉर्ड? इतने करोड़ में बिके म्यूजिक राइट्स
रामायण फिल्म
- फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर और साई पल्लवी अभिनीत फिल्म 'रामायण' अपनी रिलीज से पहले जबर्दस्त सुर्खियों में हैं। इस फिल्म के निर्माण में पानी की तरह पैसा बहाया जा रहा है। फिल्म का बजट करीब 4000 करोड़ रुपये है और इसे दो हिस्सों में बनाया गया है। अपनी रिलीज से पहले ही इसने एक रिकॉर्ड बना लिया है। इसके म्यूजिक राइट्स बहुत महंगे बिके हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
बंगाल में आज बिमल गुरुंग और CM शुभेंदु की मुलाकात
बिमल गुरुंग
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (GJM) के अध्यक्ष बिमल गुरुंग बुधवार को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात करेंगे। राज्य में भाजपा सरकार बनने के बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहली उच्चस्तरीय बैठक होगी। यह मुलाकात दार्जिलिंग की पहाड़ियों के साथ नए सिरे से राजनीतिक और विकासात्मक संवाद शुरू होने के संकेत के रूप में देखी जा रही है। यहां पढ़ें पूरी खबर
डीआरडीओ ने किस घटना की रिपोर्ट को 'गलत और अपुष्ट' बताया?
DRDO
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) से जुड़ी कथित साइबर सुरक्षा घटना को लेकर सामने आई कुछ मीडिया रिपोर्टों को अधिकारियों ने मंगलवार को भ्रामक और अपुष्ट बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब तक किसी भी सक्रिय साइबर हमले, अनधिकृत नेटवर्क घुसपैठ या डेटा चोरी का कोई प्रमाण नहीं मिला है। अधिकारियों के अनुसार, मामले की विस्तृत जांच की जा चुकी है और फिलहाल घबराने जैसी कोई स्थिति नहीं है। यहां पढ़ें पूरी खबर
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पश्चिम बंगाल में ब्लड और प्लाज्मा के कथित गैर-कानूनी अंतरराज्यीय कारोबार के आरोपों के बाद राज्य स्वास्थ्य विभाग ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। तय नियमों का उल्लंघन कर दूसरे राज्यों में बड़े पैमाने पर ब्लड और प्लाज़्मा भेजे जाने की आशंका के बीच विभाग की टीमों ने राज्य के कई निजी ब्लड बैंकों पर छापेमारी की है। इस पूरे मामले की जांच तेज कर दी गई है और सात निजी ब्लड बैंक जांच के दायरे में हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
30 जुलाई से शुरू हो रहा है सावन, क्या होंगे व्रत के नियम?
Sawan 2026
- फोटो : अमर उजाला
भगवान शिव के भक्तों के लिए 30 जुलाई 2026 का दिन बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि इसी दिन से पवित्र सावन माह का शुभारंभ होगा। सावन शुरू होते ही देशभर में कांवड़ यात्रा, शिवालयों में विशेष पूजा-अर्चना, रुद्राभिषेक और भगवान भोलेनाथ के जयकारों की गूंज सुनाई देने लगेगी। हिंदू धर्म में सावन केवल एक महीना नहीं, बल्कि शिव आराधना का महापर्व माना जाता है। पहला सावन सोमवार कब पड़ेगा, शुभ मुहूर्त क्या रहेगा और व्रत के प्रमुख नियम क्या हैं। इस खबर में जानिए सबकुछ