फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कमर कसी; यूक्रेन-ईरान के बीच तनाव; 17 राज्यों में बारिश के आसार

Sun, 26 Jul 2026 06:41 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

देश-दुनिया के अहम समाचारों में आज अधिकांश हेडलाइंस छात्र आंदोलन के कारण शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से जुड़ी हैं। इसके अलावा आज कारगिल विजय दिवस पर कृतज्ञ भारत बलिदानी सपूतों को नमन कर रहा है। मानसून की सक्रियता के कारण देशभर में मौसम का मिजाज बदलने के अनुमान की खबर भी चर्चा में है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक महीने से अधिक समय से चल रहा छात्र आंदोलन समाप्त हो गया है। जंतर मंतर पर जारी धरना प्रदर्शन भी खत्म हो चुका है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के त्यागपत्र के बाद नए शिक्षा मंत्री बने प्रह्लाद जोशी ने कमर कस ली है। उन्होंने पदभार सौंपे जाने पर पीएम मोदी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि सुधारों के प्रयास जारी रहे हैं। इसके अलावा यूक्रेन और ईरान के बीच तनाव बढ़ने की घटना सुर्खियों में है। खेल जगत में 18 वर्षीय भारतीय किशोरी के विश्व चैंपियन बनने की खबर भी चर्चा में है। अनाहत सिंह ने पहली बार भारत को खिताब दिलाया है। स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में चल रहा कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 भी लगातार चर्चा में है। आज चौथे दिन भारोत्तोलन में मीरा बाई चानू समेत अन्य खेलों में कई खिलाड़ी पदक के लिए अपनी किस्मत आजमाएंगे। कारोबार जगत की खबरों में सरकार के पास भेजा गया जंक फूड पर हेल्थ टैक्स लगाने का प्रस्ताव चर्चा में है। अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें बिहार चुनाव, देश-दुनिया, खेल, शिक्षा, मनोरंजन, व्यापार, राजनीति और अपराध जगत से जुड़ी अहम खबरें...

विज्ञापन

प्रधान के इस्तीफे और PM के फैसले पर नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने क्या कहा?

प्रह्लाद जोशी - फोटो : पीटीआई/अमर उजाला ग्राफिक्स

 

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद देर रात दिल्ली में पत्रकारों से बात करते हुए प्रह्लाद जोशी ने कहा कि उन्हें अभी-अभी जानकारी मिली है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। मैं कर्तव्य, विनम्रता और पूरी निष्ठा के साथ इस जिम्मेदारी को स्वीकार करता हूं तथा इसके लिए प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करता हूं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

ईरान-अमेरिका जंग के बाद नया मोर्चा! यूक्रेन से तनाव के मायने क्या?

पश्चिम एशिया में तनावपूर्ण हालात - फोटो : एजेंसी-अमर उजाला ग्राफिक्स

ईरान-अमेरिका टकराव से इतर यूक्रेन के हमले से पश्चिम क्षेत्र और आस-पास तनाव बढ़ गया है। दो अन्य महत्वपूर्ण जलमार्ग प्रभावित हुए हैं। यूक्रेन ने कहा कि उसने कैस्पियन सागर में ईरान और रूस के बीच सैन्य आपूर्ति ले जा रहे एक मालवाहक जहाज पर हमला किया। ईरान के विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की कि यह एक ईरानी जहाज था। इस हमले में एक चालक दल का सदस्य मारा गया और दूसरा घायल हो गया। पश्चिमी खुफिया आकलन के अनुसार, ईरान से सटे कैस्पियन सागर लंबे समय से ईरानी हथियारों के लिए एक सुरक्षित मार्ग रहा है। सोशल मीडिया पर शनिवार को एक वीडियो क्लिप प्रसारित हुई। द न्यूयॉर्क टाइम्स ने इसकी पुष्टि की, जिसमें सऊदी अरब के जाजान स्थित सऊदी अरामको रिफाइनरी की दिशा से धुएं के गुबार उठते दिख रहे थे। सऊदी अधिकारियों ने टिप्पणी के अनुरोध पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

 आज 17 राज्यों में बारिश के आसार, IMD के अनुमान में क्या?

मौसम का लुत्फ उठाती युवतियां (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
देशभर में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने फिर जोर पकड़ लिया है। वहीं, गुजरात, असम और पूर्वोत्तर में बारिश से बाढ़ की स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है। सिक्किम के नामची जिले में शनिवार को सड़क से भूस्खलन का मलबा हटाने के दौरान ताजा भूस्खलन के कारण दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि चार घायल हो गए। मौसम विभाग ने राजस्थान और बंगाल की खाड़ी में बने दो कम दबाव के क्षेत्रों के असर से दिल्ली समेत 17 राज्यों में तेज बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी दी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

भारत की अनाहत सिंह बनीं पहली महिसा भारतीय जूनियर स्क्वैश विश्व चैंपियन

अनाहत सिंह - फोटो : एजेंसी-अमर उजाला ग्राफिक्स

 

भारत की अनाहत सिंह ने जूनियर स्क्वैश विश्व चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया है। अनाहत यह टाइटल जीतने वाली पहली भारतीय हैं। फाइनल में अनाहत का सामना मिस्र की रुकय्या सालेम (दूसरी वरीय) से हुआ। कनाडा में आयोजित टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में अनाहत ने रुकय्या को 11-3, 11-7, 11-9 से हराया। अनाहत की ये जीत कई मायनों में ऐतिहासिक है। ऐसा इसलिए क्योंकि 21 साल के बाद किसी भारतीय ने न केवल फाइनल में जगह बनाई, बल्कि देश को खिताब भी दिलाया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

कारगिल विजय दिवस। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

कारगिल युद्ध के अमर बलिदानियों और भारतीय सेना के अतुलनीय शौर्य को समर्पित अनूठी श्रद्धांजलि यात्रा शनिवार को अपने अंतिम और सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव पर पहुंच गई। आज कारगिल विजय दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर वॉर मेमोरियल पहुंचकर बलिदानियों को पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...


कारगिल विजय दिवस की ये खबरें भी पढ़ें-

कर्नाटक में होगा मंत्रिमंडल विस्तार: CM डीके शिवकुमार ने किया एलान, मंत्रियों से क्यों की एकजुट रहने की अपील?

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने शनिवार को कहा कि राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार अगले सप्ताह होने की संभावना है। उन्होंने सभी मंत्रियों से सूखे की स्थिति से निपटने के लिए मिलकर काम करने और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया। चित्रदुर्ग में बंगलूरू क्षेत्रीय प्रभाग की विकास प्रगति समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार को एकजुट होकर काम करना होगा और सूखा प्रबंधन पर विशेष ध्यान देना होगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

पाकिस्तान में सेना का बढ़ा दबदबा: क्या शहबाज से छिनी सबसे बड़ी ताकत? अब मुनीर के हाथ 'न्यूक्लियर बटन'

पाकिस्तान ने अपने रक्षा ढांचे में बड़ा बदलाव करते हुए परमाणु हथियारों और रणनीतिक मिसाइल प्रणाली की ऑपरेशनल कमान सेना को सौंप दी है। नए कानून के तहत नेशनल स्ट्रैटेजिक कमांड (एनएससी) का गठन किया गया है, जिसकी कमान सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर के पास होगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

प्राधिकरण की कथित लापरवाही ने ली छह वर्षीय मासूम की जान, 15 फीट गहरे गड्ढे में डूबने से मौत

यूपी में छह वर्षीय मासूम की मौत - फोटो : अमर उजाला

नॉलेज पार्क क्षेत्र स्थित कलाधाम सोसायटी के पास ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओर से बोरिंग कार्य के लिए खोदे गए करीब 15 फीट गहरे गड्ढे में भरे बारिश के पानी में डूबने से छह वर्षीय मासूम की मौत हो गई। मृतक की पहचान केंद्रीय विद्यालय के उप प्रधानाचार्य सीवान यादव के बेटे के रूप में हुई है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि स्थानीय लोगों ने प्राधिकरण की कथित लापरवाही को इस दर्दनाक घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया है। नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजन की तहरीर पर मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

 

विज्ञापन

Germany Vehicle Attack: बर्लिन के CSD प्राइड इवेंट के दौरान संदिग्ध हमला, एक की मौत और 17 घायल; क्या है मामला?

जर्मनी में वाहन से संदिग्ध हमला - फोटो : एएनआई-रॉयटर्स (वाहन एआई ग्राफिक्स)

जर्मनी में वाहन चालक के संदिग्ध हमले में एक शख्स की मौत हो गई जबकि 17 अन्य घायल हुए हैं। पुलिस के मुताबिक कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। ऐसे में हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका है। पुलिस ने बताया कि शनिवार रात (स्थानीय समय) बर्लिन के टियरगार्टन पार्क में सालाना 'क्रिस्टोफर स्ट्रीट डे प्राइड' इवेंट आयोजित किया गया था। इसी दौरान एक वाहन चालक ने भीड़ में अपनी गाड़ी घुसा दी। इस संदिग्ध हमले में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, 17 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें