मथुरा और वृंदावन में बाढ़ के चलते हालात भयावह होते जा रहे हैं। रविवार को जलस्तर और बढ़ने से बस्तियों की तरफ पानी काफी बढ़ गया है। लक्ष्मीनगर क्षेत्र की तिवारीपुरम कॉलोनी के साथ ही आसपास के आधा दर्जन गांवों में बाढ़ के हालात विकराल हो गए हैं। पूरे दिन यमुना का पानी सड़क पार कर कॉलोनियों में भरता रहा। सड़क पर बहाव इतना तेज था कि आवागमन में भी परेशानी हुई। पुरुष हॉकी एशिया कप 2025 का रोमांच अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। आज भारतीय हॉकी टीम का सामना दक्षिण कोरिया से बिहार के राजगीर में फाइनल मुकाबले में हो रहा है। हरमनप्रीत सिंह के नेतृत्व वाली टीम की नजर मौजूदा चैंपियन दक्षिण कोरिया को हराकर खिताब अपने नाम करने पर है। यमन के हूती विद्रोहियों समूह ने इस्राइल के दक्षिणी शहर को निशाना बनाते हुए ड्रोन हमला किया है। इस्राइली सेना ने रविवार को बताया कि हूती विद्रोहियों ने ड्रोन से दक्षिणी इस्राइल के एक हवाई अड्डे पर हमला किया था। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
पुरुष हॉकी एशिया कप 2025 का रोमांच अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। आज भारतीय हॉकी टीम का सामना दक्षिण कोरिया से बिहार के राजगीर में फाइनल मुकाबले में हो रहा है। हरमनप्रीत सिंह के नेतृत्व वाली टीम की नजर मौजूदा चैंपियन दक्षिण कोरिया को हराकर खिताब अपने नाम करने पर है। पढ़ें पूरी खबर..
यमन के हूती विद्रोहियों समूह ने इस्राइल के दक्षिणी शहर को निशाना बनाते हुए ड्रोन हमला किया है। इस्राइली सेना ने रविवार को बताया कि हूती विद्रोहियों ने ड्रोन से दक्षिणी इस्राइल के एक हवाई अड्डे पर हमला किया था। हमले के बाद हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया गया है। जिसके चलते कई उड़ाने भी प्रभावित हुई हैं। पढ़ें पूरी खबर...
अमेरिका से टैरिफ पर तनाव के बीच डॉलर लगातार मजबूती के नए आयाम गढ़ रहा है। आलम यह है कि मौजूदा समय में डॉलर इतना ताकतवर हो चुका है कि दुनिया की हर बड़ी मुद्रा के मुकाबले इसका एक्सचेंज रेट यानी इसकी 'खरीद की दर' तेजी से बढ़ी है। रुपया भी इससे अछूता नहीं है। वहीं, रुपये की लगातार गिरावट को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कहा है कि सरकार रुपये की स्थिति पर लगातार और पैनी निगाह जमाए हुए है। पढ़ें पूरी खबर..
मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले की शिप्रा नदी में कार गिरने से लापता हुए दो पुलिसकर्मियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। वहीं, लापता महिला आरक्षक की तलाश की जा रही है। नदी से जो दो शव बरामद हुए हैं उनकी पहचान उन्हेल थाना प्रभारी अशोक शर्मा और एसआई मदनलाल निमामा के रूप में हुई है। महिला आरक्षण आरती पाल अभी भी लापता है। पढ़ें पूरी खबर...
आगामी नौ सितंबर को होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर देशभर में चर्चा तेज है। इससे पहले विपक्षी दल के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज बी सुदर्शन रेड्डी ने सांसदों को एक भावुक संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि यह उम्मीदवारी उनकी निजी महत्वाकांक्षा नहीं है, बल्कि देश की लोकतांत्रिक संरचना को बचाने की सामूहिक कोशिश है।सांसदों को दिए संदेश में रेड्डी ने कहा कि जैसे-जैसे देश में लोकतांत्रिक स्पेस सिमट रहा है, हमारा कर्तव्य है कि हम लोकतांत्रिक गणराज्य की आत्मा की रक्षा करें। उन्होंने यह भी कहा कि लोकतंत्र टकराव नहीं, सहयोग पर चलता है। पढ़ें पूरी खबर..
चंद्र ग्रहण के चलते श्रीरामजन्मभूमि में विराजमान रामलला के मंदिर के साथ हनुमानगढ़ी, कनक भवन और अन्य सभी मठ मंदिरों के कपाट रामभक्तों के लिए बंद कर दिए गए हैं। चंद्र ग्रहण रविवार रात 9:57 बजे लगेगा और ग्रहण काल रात 1:27 बजे समाप्त होगा। पढ़ें पूरी खबर..