फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TOP News: आज से दो दिवसीय भारत दौरे पर पुतिन; एफटीए वार्ता के लिए ईयू टीम पहुंचेगी दिल्ली, पढ़ें बड़ी खबरें

Thu, 04 Dec 2025 06:32 AM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

भारत-रूस शिखर सम्मेलन के तहत रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज शाम भारत पहुंचेंगे, जहां परमाणु ऊर्जा सहयोग पर एक बड़े करार की उम्मीद है। उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कल शिखर वार्ता प्रस्तावित है। उधर, दिल्ली के मौसम में भी बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। पहाड़ों पर जारी बर्फबारी के कारण राष्ट्रीय राजधानी में कल से ठंड बढ़ने वाली है और सर्द हवाओं के बीच पारा 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। इसी बीच, भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौता वार्ता भी निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। 40 सदस्यीय यूरोपीय संघ की टीम दिल्ली पहुंच चुकी है और 23 में से 11 चैप्टर पर सहमति बन चुकी है। वहीं, पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा उपचुनावों को लेकर राजनीतिक हलचल तेज है। भाजपा ने मांग की है कि केंद्रीय कर्मचारियों को माइक्रो-ऑब्जर्वर बनाया जाए और सभी चुनाव संबंधी दस्तावेजों की CCTV निगरानी सुनिश्चित की जाए। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

पीएम नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन - फोटो : अमर उजाला
पुतिन आज भारत आएंगे
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन बृहस्पतिवार को भारत के दो दिवसीय दौरे पर आएंगे। इस दौरान शुक्रवार को राष्ट्रपति पुतिन व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की शिखर वार्ता होगी। पुतिन के दौरे से ठीक पहले रूस की कैबिनेट ने भारत के साथ नागरिक परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए अहम समझौते (एमओयू) को मंजूरी दे दी है। पढ़ें पूरी खबर...

दिल्ली में बढ़ी ठंड - फोटो : Amar Ujala Graphics
Delhi Weather: सर्द हवाओं के साथ पारा 5 डिग्री पहुंचने के आसार
आने वाले दिनों में पारा 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। पहाड़ों पर बर्फबारी से राजधानी में ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार 5 दिसंबर को आसमान अधिकतर साफ रहेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान 22 और 6 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर...

भारत और यूरोपीय संघ। (प्रतीकात्मक तस्वीर)) - फोटो : ANI
भारत–ईयू एफटीए वार्ता के लिए 40 सदस्यीय ईयू टीम दिल्ली पहुंची
भारत और यूरोपीय संघ के बीच मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर बातचीत अब निर्णायक दौर में प्रवेश कर रही है। इसी क्रम में यूरोपीय संघ की 40 सदस्यीय वार्ताकार टीम बृहस्पतिवार को दिल्ली पहुंचेगी। यह दौरा दोनों पक्षों के बीच अबतक का सबसे महत्वपूर्ण दौरा माना जा रहा है। भारत-ईयू एफटीए वार्ता को 2022 में फिर शुरू किया गया था। पढ़ें पूरी खबर...
 

भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी - फोटो : ANI
Bengal SIR: 'केंद्रीय कर्मचारियों को माइक्रो-ऑब्जर्वर बनाया जाए', भाजपा की मांग
पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर राजनीतिक गर्मी बढ़ गई है। राज्य के नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने बुधवार को चुनाव आयोग को पत्र लिखकर यह मांग की कि एसआईआर प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों को माइक्रो-ऑब्जर्वर के रूप में तैनात किया जाए। पढ़ें पूरी खबर...

शांति योजना पर बैठक - फोटो : वीडियो ग्रैब/एएनआई
'शांति वार्ता का नाटक कर रहे हैं पुतिन', यूरोपीय देशों का आरोप
रूस और अमेरिका के बीच क्रेमलिन में करीब पांच घंटे तक चली बैठक के बाद भी कोई समाधान नहीं निकल सका है। इसी के चलते यूक्रेन और कई यूरोपीय देशों ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर आरोप लगाया है कि वे शांति प्रक्रिया में दिलचस्पी दिखाने का केवल नाटक कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...

अल फलाह यूनिवर्सिटी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आतंकी जांच में अल फलाह यूनिवर्सिटी का नाम आने पर छात्रों के परिजन परेशान
अल फलाह यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले छात्रों के परिजनों ने केंद्र व राज्य सरकार को पत्र लिखकर छात्रों के भविष्य पर ध्यान देने की मांग की है। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री, डीजी हेल्थ व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को ये पत्र लिखा गया है। परिजनों की ओर से कहा गया है कि आतंकवाद और दिल्ली बम धमाके से जुड़े मामले में अल-फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़े कुछ डॉक्टर और अन्य स्टॉफ की गिरफ्तारी हुई है। सेंट्रल और स्टेट एजेंसियां जांच कर रही हैं। पढ़ें पूरी खबर...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और रूसी रक्षा मंत्री आंद्रे बेलौसोव - फोटो : ANI Photos
राजनाथ और रूसी रक्षा मंत्री की मुलाकात आज
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ आने वाले प्रतिनिधिमंडल में रक्षा मंत्री आंद्रे बेलौसोव भी भारत आए हैं। सूत्रों ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बेलौसोव के बीच शाम 5 बजे साउथ ब्लॉक में एक अहम मुलाकात होगी। राजनाथ और बेलौसोव की इस मुलाकात में दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग पर उच्च-स्तरीय चर्ता होगी। इसमें वायु रक्षा, सैन्य तकनीकी सहयोग और भविष्य की संयुक्त परियोजनाओं पर विस्तार से विमर्श किया जाएगा। भारत एस-400 एयर डिफेंस प्रणाली की और खेप खरीदने का इच्छुक है। पढ़ें पूरी खबर...

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : ANI
नाइजीरिया को लेकर अमेरिका का सख्त रुख
नाइजीरिया में ईसाइयों की हत्या से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नाराज चल रहे हैं। इसी के साथ उन्होंने नाइजीरिया को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर हत्या और हमले बंद नहीं हुए, तो अमेरिका तुरंत सभी आर्थिक और सैन्य सहायता रोक देगा। इतना ही नहीं ट्रंप ने नाइजीरिया को हमले की धमकी भी दी थी। वहीं अब अमेरिका ईसाइयों के खिलाफ हिंसा में शामिल नाइजीरियाई लोगों और उनके परिवारों के वीजा पर रोक लगाएगा। पढ़ें पूरी खबर...

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : BCCI
IND vs SA Highlights: दक्षिण अफ्रीका ने चार विकेट से जीता दूसरा वनडे
दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे वनडे में भारत को चार विकेट से हरा दिया। बुधवार को रायपुर में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 50 ओवर में पांच विकेट पर 358 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 49.2 ओवर में छह विकेट खोकर 362 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

मलाइका अरोड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम @malaikaaroraofficial
लड़के आधी उम्र की लड़की से शादी करते हैं- मलाइका अरोड़ा
मलाइका अरोड़ा अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने सोसाइटी के दोहरे रवैये पर बात की है। उनके मुताबिक पुरुष तलाक लेते हैं और अपनी से आधी उम्र की लड़की से शादी करते हैं। इसके उलट महिलाओं को उनकी पसंद के लिए उन्हें जज किया जाता है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें