फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: भारतीय महिला क्रिकेट टीम विश्वविजेता बनी; मौसम में बड़े उलटफेर के आसार; राष्ट्रपति का उत्तराखंड दौरा

Mon, 03 Nov 2025 06:24 AM IST
लव गौर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
देश-दुनिया की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरों में सबसे पहले बात महिला विश्व कप की। देश की बेटियों ने इतिहास रच दिया है। महिला वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका का हराकर खिताब अपने नाम किया है। भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से करारी शिकस्त दी। जिसके बाद पूरा देश खुशी से झूम उठा। इसी के साथ बीसीसीआई ने भारतीय टीम को 51 करोड़ नकद पुरस्कार का ऐलान किया है। वहीं मौसम की बात करें तो बड़ा उलटफेर सामने आया है। इस बार देर से ठंड आएगी सर्दी। इधर, उत्तराखंड स्थापना रजत जयंती में विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र आज से शुरू होगा। सदन की शुरुआत राष्ट्रपति के अभिभाषण से होगी। राजस्थान में एक बार फिर दर्दनाक सड़क हादसे में 15 लोगों की जान चली गई। जोधपुर में हुई दुर्घटना की दिलदहला देने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। वहीं एक बार भूकंप के झटकों से अफगानिस्तान सहमा। इतना ही नहीं 5 घंटे में दो बार धरती के कांपने से लोगों में दहशत फैल गई। भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.3 मापी गई। अमेरिका में जारी सरकारी बंद अब 32वें दिन में पहुंच गया है, जिसका व्यापक असर देखने को मिल रहा है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरों में और क्या-क्या है? जानें अमर उजाला के टॉप न्यूज के इस आर्टिकल में...
विज्ञापन

Weather: मौसम में बड़ा उलटफेर... इस बार देर से आएगी सर्दी

इस बार देर से आएगी सर्दी - फोटो : संवाद
इस बार उत्तर भारत में ठंड की दस्तक देर से होगी। मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुमान के मुताबिक देश में बारिश इस माह सामान्य (77-123 प्रतिशत) रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान ज्यादातर क्षेत्रों में सामान्य या सामान्य से कम रह सकता है। ला नीना और नकारात्मक आईओडी स्थितियों का प्रभाव सर्दी की शुरुआत और बारिश के पैटर्न पर दिखाई देगा, खासकर दक्षिण भारत और उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में। पढ़ें पूरी खबर...

भारत ने महिला वनडे विश्व कप का खिताब जीता - फोटो : PTI
देश की बेटियों ने आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में इतिहास रच दिया है। पहली बार भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने विश्न कप का खिताब अपने नाम किया है। फाइनल मुकाबले में हरमन ब्रिगेड ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर आईसीसी वनडे विश्न कप पर कब्जा जमाया है। देश की बेटियों की जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस जीत के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बधाई दी है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

ये खबरें भी पढ़ें...

BCCI Prize Money: आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप जीतने पर टीम इंडिया को ₹51 करोड़ का नकद इनाम, बीसीसीआई का एलान

Team India Champion: 52 साल के महिला वनडे विश्व कप के इतिहास में भारत पहली बार बना चैंपियन, द.अफ्रीका को हराया

उत्तराखंड स्थापना रजत जयंती: विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र आज से

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : X @rashtrapatibhvn
उत्तराखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर रजत जयंती के उपलक्ष्य पर विधानसभा का विशेष सत्र सोमवार से शुरू होगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण से सत्र की शुरुआत होगी। सत्र में प्रदेश सरकार राज्य स्थापना के 25 साल में हुए विकास कार्यों के साथ ही अगले 25 वर्षों के विकास का रोडमैप को सदन में चर्चा के लिए रखेगी। पढ़ें पूरी खबर...

फिर भूकंप के झटकों से सहमा अफगानिस्तान

अफगानिस्तान में आया भूकंप - फोटो : Amar Ujala

अफगानिस्तान से एक बार फिर भूंकप के तेज झटके की खबर सामने आ रही है। जहां देश के उत्तरी इलाके में सोमवार तड़के 6.3 तीव्रता का भूकंप आया। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप का केंद्र खुल्म शहर से 22 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम में था और इसकी गहराई 28 किलोमीटर मापी गई। यह झटका स्थानीय समयानुसार रात 12:59 बजे महसूस किया गया। पढ़ें पूरी खबर...

अमेरिकी शटडाउन का 32वां दिन, विमानन क्षेत्र पर बुरा असर

अमेरिका में शटडाउन के बाद उड़ानों में देरी जारी (फाइल फोटो) - फोटो : Ani Photos
अमेरिका में शटडाउन यानी सरकारी बंद के बाद हालात बिगड़ते जा रहे हैं। ऐसे में इसका बुरा असर विमानन क्षेत्र पर भी पड़ रहा है। अमेरिका में शटडाउन एक महीने को पार करते हुए 32वें दिन में प्रवेश कर चुका है। जिससे हवाई यातायात बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

राजस्थान: जोधपुर में दर्दनाक हादसा, दहला देंगी हादसे की तस्वीरें

हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहन घटना की भयावहता बता रहा है। - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान के जोधपुर जिले के मतोड़ा क्षेत्र में रविवार रात हुए दर्दनाक हादसे में 15 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 10 से 12 लोग घायल हुए। कोलायत मेला दर्शन से लौटते समय तेज रफ्तार टैंपो ट्रैवलर खड़े ट्रक से टकरा गई। मृतकों में 4 बच्चे, 10 महिलाएं और चालक शामिल हैं। प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शोक जताया। पढ़ें पूरी खबर...

इसरो का पांच साल में 50 रॉकेट लॉन्च करने का लक्ष्य

वी. नारायणन, इसरो प्रमुख - फोटो : ANI
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने अगले साल के मार्च महीने तक सात अंतरिक्ष मिशन लॉन्च करने का लक्ष्य तय किया है। इनमें देश के पहले मानव मिशन 'गगनयान' से जुड़ा पहला बिना-मानव वाला मिशन भी शामिल है। यह जानकारी इसरो के अध्यक्ष और अंतरिक्ष विभाग के सचिव वी. नारायणन ने रविवार को दी। पढ़ें पूरी खबर...

अल-शरा की व्हाइट हाउस में ट्रंप करेंगे मेजबानी

अहमद अल शरा, डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस महीने सीरिया के अंतरिम राष्ट्रपति अहमद अल-शरा की मेजबानी करेंगे। किसी सीरियाई राष्ट्रपति की 80 साल में यह पहली आधिकारिक वॉशिंगटन यात्रा होगी। अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, सीरिया के विदेश मंत्री असाद अल-शैबानी ने रविवार को बहरीन में कहा कि यह मुलाकात दमिश्क और वॉशिंगटन के बीच संबंधों में एक 'नया अध्याय' खोलेगी। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

वर्ल्डकप: सुनील शेट्टी-अजय के अलावा कई सेलेब्स ने मनाया जीत का जश्न

टीम इंडिया ने जीता वुमन वर्ल्ड कप, सेलेब्स ने दिए रिएक्शन - फोटो : एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की वर्ल्ड कप जीतने की खबर से बॉलीवुड सेलेब्स भी खुश हैं। सभी सोशल मीडिया पर रिएक्शन दे रहे हैं। सुनील शेट्टी, सनी देओल, अनुपम खेर, तृप्ति डिमरी से लेकर कई सेलेब्स ने इस जीत का जश्न मनाया है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें