केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2026-27 के केंद्रीय बजट में रोजगार सृजन, एमएसएमई और औद्योगिक क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। इस बजट का मुख्य उद्देश्य रोजगार बढ़ाने और छोटे और मंझले उद्योगों (MSMEs) को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ देश के औद्योगिक क्षेत्रों को पुनर्जीवित करना है। वहीं उत्तर-पश्चिम के साथ मध्य भारत को अभी मौसम के बदले मिजाज से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों और आसपास के मैदानी इलाकों में 3 फरवरी तक बारिश और बर्फबारी जारी रहने की संभावना है। इसके साथ ही पाकिस्तान के टी20 विश्व कप 2026 में भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने और आगामी विश्व कप में शामिल होने के फैसले पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने प्रतिक्रिया दी है। खेल की वैश्विक संस्था ने कहा है कि उन्हें पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) से आधिकारिक सूचना का इंतजार है। दरअसल, पाकिस्तान सरकार ने रविवार को पाकिस्तान टीम के आगामी विश्व कप में शामिल होने की जानकारी दी और बताया कि उनकी टीम भारत के खिलाफ खेले जाने वाले 15 फरवरी के मुकाबले का बहिष्कार करेगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2026-27 के केंद्रीय बजट में रोजगार सृजन, एमएसएमई और औद्योगिक क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। इस बजट का मुख्य उद्देश्य रोजगार बढ़ाने और छोटे और मंझले उद्योगों (MSMEs) को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ देश के औद्योगिक क्षेत्रों को पुनर्जीवित करना है। पढ़ें पूरी खबर...
उत्तर-पश्चिम के साथ मध्य भारत को अभी मौसम के बदले मिजाज से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों और आसपास के मैदानी इलाकों में 3 फरवरी तक बारिश और बर्फबारी जारी रहने की संभावना है। इस दौरान 30-40 किमी प्रति घंटे के गति से हवाएं भी चल सकती हैं। बारिश और बर्फबारी के असर से ठंड बढ़ने के आसार है, क्योंकि अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। पढ़ें पूरी खबर...
दुनिया की अर्थव्यवस्था में एक बड़ा बदलाव आकार लेता दिख रहा है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के अनुमान और ताजा आंकड़ों ने संकेत दिया है कि वैश्विक आर्थिक वृद्धि का केंद्र अब धीरे-धीरे पश्चिम से पूर्व की ओर खिसक रहा है। इन आंकड़ों पर अरबपति उद्योगपति एलन मस्क ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। मस्क ने आईएमएफ के जनवरी 2026 के अनुमानों पर आधारित एक चार्ट साझा करते हुए कहा कि ताकत का संतुलन बदल रहा है। पढ़ें पूरी खबर...
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में वित्त वर्ष 2026-27 का केंद्रीय बजट पेश करते हुए 'विकसित भारत' की नींव को और मजबूत करने का रोडमैप साझा किया है। 'युवा शक्ति' और आर्थिक स्थिरता पर केंद्रित इस बजट का कुल आकार लगभग 53.5 लाख करोड़ रुपये रखा गया है। सरकार ने विकास की रफ्तार बनाए रखने के लिए बुनियादी ढांचे और मैन्युफैक्चरिंग पर सरकारी खजाना खोल दिया है, वहीं राजकोषीय अनुशासन को भी प्राथमिकता दी है। पढ़ें पूरी खबर...
एक्ट्रेस श्रिया पिलगांवकर फिल्म 'मिर्जापुर: द फिल्म' में स्वीटी गुप्ता का रोल निभा रही हैं। श्रिया ने रविवार को कास्ट और प्रोडक्शन टीम के साथ कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। जिसके साथ उन्होंने बताया कि उनके लिए फिल्म की शूटिंग अब खत्म हो चुकी है। पढ़ें पूरी खबर...
नागरिक सचिवालय जम्मू में सोमवार को उपराज्यपाल के अभिभाषण के साथ विधानसभा का बजट सत्र सुबह 10 बजे से शुरू होगा। मार्च तक चलने वाले इस सत्र में पहले दिन उपराज्यपाल जम्मू-कश्मीर सरकार की उपलब्धियों और प्राथमिकताओं के बारे में बताएंगे। पढ़ें पूरी खबर...
संगीत जगत के प्रतिष्ठित और अंतरराष्ट्रीय ग्रैमी अवॉर्ड्स का आज आयोजन हो रहा है। यहां पढ़िए अवॉर्ड्स से जुड़ी हर अपडेट…