फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TOP News: भारत-इंडोनेशिया के बीच आज तय हो सकता है ब्रह्मोस सौदा; व्हाइट हाउस के पास फायरिंग, पढ़ें सुर्खियां

Thu, 27 Nov 2025 06:35 AM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

भारत और इंडोनेशिया के बीच बहुप्रतीक्षित ब्रह्मोस मिसाइल सौदा आज तय हो सकता है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और इंडोनेशिया के रक्षा मंत्री सजामसोएद्दीन के बीच होने वाली बातचीत पर सबकी नजरें टिकी हैं। इसी बीच, चक्रवात सेंयार की आहट ने दक्षिण भारत की चिंता बढ़ा दी है। तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है, जबकि जलडमरूमध्य के पास बना गहरा दबाव खतरा बढ़ा रहा है। अमेरिका से बड़ी खबर में व्हाइट हाउस के पास फायरिंग में दो नेशनल गार्ड की मौत हो गई, जिस पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमलावर को कड़ी सजा देने की बात कही है। उधर, हांगकांग में लगी भीषण आग में अब तक 44 लोगों की जान जा चुकी है और 250 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं। वहीं UIDAI ने दो करोड़ से अधिक मृत व्यक्तियों के आधार नंबर बंद कर दिए हैं और परिवारों से समय पर जानकारी देने की अपील की है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन
Trending Videos

सुपरसोनिक ब्रह्मोस मिसाइल - फोटो : अमर उजाला
आज तय हो सकता है ब्रह्मोस सौदा
इंडोनेशिया के रक्षा मंत्री सजाफरी सजामसोएद्दीन तीन दिवसीय भारत दौरे पर बुधवार शाम यहां पहुंचे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बृहस्पतिवार को उनके साथ तीसरे भारत-इंडोनेशिया रक्षा मंत्री संवाद की सह अध्यक्षता करेंगे। इंडोनेशिया ने भारत की ब्रह्मोस मिसाइल प्रणाली खरीदने में खासी दिलचस्पी दिखाई है। दोनों देशों के बीच इस बारे में सैन्य और कूटनीतिक स्तर पर बातचीत हो चुकी है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि बैठक के दौरान दोनों मंत्री क्षेत्रीय सुरक्षा समेत तमाम अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर बातचीत करेंगे। साथ ही द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को और गहरा करने पर भी चर्चा होगी। पढ़ें पूरी खबर...

चक्रवाती तूफान (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI
चक्रवात सेंयार की आहट! तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश की चेतावनी
सामुद्रिक इलाकों में सक्रिय दो अलग-अलग मौसमी गतिविधियां आने वाले दिनों में देश के दक्षिणी हिस्सों के मौसम को काफी प्रभावित कर सकते हैं। मलक्का जलडमरूमध्य और इसके आसपास बने एक गहरे दबाव (डीप डिप्रेशन) के चक्रवात में बदलने की आशंका है। पढ़ें पूरी खबर...

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एडोव
व्हाइट हाउस के पास फायरिंग में गोली लगने से दो नेशनल गार्ड की मौत
अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी की बड़ी घटना सामने आई, जिसमें दो नेशनल गार्ड सैनिकों को गोली मार दी गई। वेस्ट वर्जीनिया के गवर्नर पैट्रिक मॉरिसी ने पुष्टि की कि दोनों सैनिकों की मौत हो गई है। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया है। गवर्नर ने बताया कि वे लगातार संघीय एजेंसियों से संपर्क में हैं और मामले की जांच जारी है। पढ़ें पूरी खबर...

दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : X-@g20org/ANI Photos
ट्रंप ने की अगले साल G20 समिट से दक्षिण अफ्रीका को बाहर करने की घोषणा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप श्वेत किसानों के कथित उत्पीड़न को लेकर दक्षिण अफ्रीका पर हमलावर हैं। ट्रंप ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका में हुए जी20 समिट का भी बहिष्कार किया था। इस बीच अब उन्होंने अगले साल के G20 शिखर सम्मेलन से दक्षिण अफ्रीका को बाहर करने का एलान कर दिया है। ट्रंप ने दो टूक कहा कि दक्षिण अफ्रीका को 2026 के जी20 का निमंत्रण नहीं मिलेगा। पढ़ें पूरी खबर...

धर्मेंद्र - फोटो : अमर उजाला
आज मुंबई में होगी धर्मेंद्र की प्रार्थना सभा
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन के बाद देओल परिवार अब उनकी प्रार्थना सभा की तैयारियों में जुट गया है। 24 नवंबर 2025 को मुंबई स्थित जुहू आवास में अंतिम सांस लेने वाले धर्मेंद्र पिछले एक महीने से अस्वस्थ थे। आखिरी समय में परिवार वाले उनकी घर पर ही देखभाल कर रहे थे। उनकी शांतिपूर्ण विदाई के बाद अब परिवार उनके लिए प्रार्थना सभा आयोजित करने जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

हांगकांग में अपार्टमेंट में लगी भीषण आग - फोटो : एएनआई/रॉयटर्स
हांगकांग अग्निकांड में अब तक 44 मौतें, 250 से अधिक लोग लापता
हांगकांग के ऊंचे रिहायशी परिसर में हुई भयावह आग से शहर वर्षों बाद सबसे बड़े हादसे का गवाह बना। सात हाई-राइज अपार्टमेंट में लगी इस भयंकर आग में अब तक 44 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 250 से अधिक लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। मृतकों में एक फायरफाइटर भी शामिल है। पढ़ें पूरी खबर...

Aadhaar Card - फोटो : Adobestock
UIDAI ने दो करोड़ से अधिक मृत व्यक्तियों के आधार आईडी की बंद
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने देशभर में डाटाबेस की अब तक की सबसे बड़ी सफाई करते हुए मर चुके 2 करोड़ से अधिक लोगों के आधार आईडी बंद कर दी। यूआईडीएआई ने रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया, राज्य और यूटी प्रशासन, लोक वितरण प्रणाली और राष्ट्रीय सोशल असिस्टेंस प्रोग्राम समेत कई सरकारी चैनलों से मौतों का डाटा लिया। पढ़ें पूरी खबर...

दवा - फोटो : Adobe Stock Images
दवारोधी बैक्टीरिया 91% बढ़े; मरीजों का इलाज हो रहा फेल
बीमारियों के जोखिम से बचने के लिए एंटीबायोटिक दवाओं का बेहिसाब सेवन मरीजों के लिए जानलेवा बन रहा है। स्थिति यह है कि इन दवाओं के प्रतिरोध से इलाज पर असर कम हो रहा है। साथ ही नए और घातक बैक्टीरिया भी बढ़ रहे हैं, जिनका इलाज भी नहीं है। पढ़ें पूरी खबर...

कुमार केतकर (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
US और रूसी एजेंसी की साजिश से 2014 का चुनाव हारी कांग्रेस
संविधान दिवस के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में कांग्रेस नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद कुमार केतकर ने चौंकाने वाला दावा किया है। उन्होंने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के पीछे अमेरिका की खुफिया एजेंसी सीआईए और इस्राइली खुफिया एजेंसी मोसाद की साजिश थी। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

महिला प्रीमियर लीग 2026 नीलामी - फोटो : BCCI
महिला प्रीमियर लीग की मेगा बोली आज, 277 खिलाड़ी होंगी शामिल
महिला प्रीमियर लीग के लिए मेगा बोली गुरुवार को होगी। इसमें 277 खिलाड़ी शामिल होंगी। पांच फ्रेंचाइजी के पास 50 भारतीय खिलाड़ियों और 23 विदेशी खिलाड़ियों के लिए 73 स्लॉट उपलब्ध हैं। इस मेगा बोली का मुख्य आकर्षण महिला विश्व कप की विजेता टीम भारत की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा हैं, जिन्हें उत्तर प्रदेश ने रिलीज कर दिया था। विश्व कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहीं दीप्ति के पास इस बार सबसे महंगी भारतीय खिलाड़ी बनने का मौका है। विश्व कप में उनके प्रदर्शन के बाद कई फ्रेंचाइजी उन्हें टीम में लेना चाहेंगी। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें