आज देश 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से माना रहा है। दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आज नए भारत की झलक भी देखने को मिलेगी, जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू परेड की सलामी लेंगी। वहीं लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 35 पुलिसकर्मियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित करेंगे और कई अधिकारियों व नागरिकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। जबकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चीन की सेना अब पूरी तरह राष्ट्रपति शी जिनपिंग के नियंत्रण में आ गई है और सबसे शक्तिशाली जनरल को किनारे किया गया है। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर गैलेंट्री अवॉर्ड्स 2026 की घोषणा भी हुई, जिसमें शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र और कर्नल सोफिया को विशिष्ट सेवा पदक प्रदान किया गया, जबकि अन्य बहादुर कर्मियों के नाम भी सूची में शामिल किए गए हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
77वां गणतंत्र दिवस 2026
- फोटो : Amar Ujala Graphics
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू परेड की सलामी लेंगी
आज भारत 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित मुख्य समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू परेड की सलामी लेंगी। यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला लॉन डेर लेयेन और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो लुइस सैंटोस दा कोस्टा इस गौरवशाली लम्हे के साक्षी बनेंगे।
समारोह से जुड़ी पल-पल के अपडेट्स के लिए यहां क्लिक करें...
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : यूट्यूब
सीएम योगी आज 35 पुलिसकर्मियों को करेंगे सम्मानित
सीएम योगी सोमवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर विधान भवन के समक्ष ध्वजारोहण के बाद अदम्य साहस का परिचय देने वाले 10 पुलिसकर्मियों को वीरता पदक देकर सम्मानित करेंगे। इसके अलावा 25 पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवा के लिए प्रशस्ति पत्र देंगे।
पढ़ें पूरी खबर...
अब पूरी तरह जिनपिंग के हाथों में चीनी सेना
- फोटो : ANI
China: अब पूरी तरह राष्ट्रपति शी जिनपिंग के हाथों में चीनी सेना
चीन के राष्ट्रपति और कम्युनिस्ट पार्टी प्रमुख शी जिनपिंग ने अपने सबसे भरोसेमंद सैन्य सहयोगी और देश के सर्वोच्च सक्रिय जनरल झांग योउश्या को जांच के दायरे में लाकर न केवल पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) की शीर्ष संरचना को हिला दिया है, बल्कि सेना के ऑपरेशनल कंट्रोल को लगभग पूरी तरह अपने हाथों में समेट लिया है।
पढ़ें पूरी खबर...
शुभांशु शुक्ला और कर्नल सोफिया कुरैशी को सम्मान
- फोटो : अमर उजाला
शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र, कर्नल सोफिया को मिला विशिष्ट सेवा पदक
77वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर वीरता पुरस्कार के नामों की भी घोषणा हो चुकी है। अंतरिक्ष यात्री और ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र से सम्मानित किया गया है। इसी के साथ सेना के तीन जवानों को कीर्ति चक्र से सम्मानित किया जाएगा। ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला, जिन्होंने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) का दौरा करने वाले पहले भारतीय बनकर इतिहास रचा था, उन्हें भारत के सर्वोच्च शांतिकाल का वीरता पुरस्कार अशोक चक्र से सम्मानित किया गया है।
पढ़ें पूरी खबर...
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और सैन्य हिरासत में वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो
- फोटो : ANI
सीक्रेट अमेरिकी हथियार से निष्क्रिय हुई थी मादुरो की सुरक्षा व्यवस्था
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि जब अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़ा था, तब उन्होंने एक गोपनीय हथियार का इस्तेमाल किया था जिसे उन्होंने 'द डिसकंबोबुलेटर' नाम दिया। ट्रंप के अनुसार इस हथियार ने मादुरो के सैनिकों के उपकरणों को निष्क्रिय (काम न करने वाला) बना दिया, जिससे वे अपने रूसी और चीनी रॉकेट भी नहीं चला पाए।
पढ़ें पूरी खबर...
शिबू सोरेन और हेमंत सोरेन
- फोटो : Amar Ujala Graphics
पिता को पद्म भूषण मिलने पर भावुक हुए सीएम हेमंत सोरेन
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने दिवंगत पिता और आदिवासी आंदोलन के महानायक शिबू सोरेन को पद्म भूषण सम्मान दिए जाने पर केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि शिबू सोरेन झारखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश के आदिवासी समाज के लिए भारत रत्न थे, हैं और हमेशा रहेंगे।
पढ़ें पूरी खबर...
व्हाइट हाउस
- फोटो : ANI
अमेरिका में फिर शटडाउन का खतरा
अमेरिका के मिनेसोटा राज्य में आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन (आईसीई) की कार्रवाई से गुस्साए डेमोक्रेट्स अब सीधे गृह सुरक्षा विभाग (डीएचएस) की फंडिंग रोकने को तैयार हैं। इससे राष्ट्रपति ट्रंप की सरकार के सामने शटडाउन का नया संकट खड़ा हो गया है। यह सिर्फ बजट की लड़ाई नहीं, बल्कि पुलिस और फेडरल एजेंसियों की जवाबदेही को लेकर एक बड़ा राजनीतिक टकराव बन चुका है।
पढ़ें पूरी खबर...
अमेरिका में भीषण बर्फीला तूफान
- फोटो : PTI
अमेरिका में भीषण बर्फीला तूफान, अब तक 10800 उड़ानें रद्द
अमेरिका इस समय भीषण सर्दी और बर्फीले तूफान की चपेट में है। दक्षिणी रॉकी पर्वतों से लेकर न्यू इंग्लैंड तक फैले इस विशाल विंटर स्टॉर्म ने देश के आधे से ज्यादा हिस्से को प्रभावित किया है। हालात ऐसे हैं कि 10,800 से अधिक उड़ानें रद्द करनी पड़ीं, जबकि लाखों यात्री एयरपोर्ट पर फंसे रहे।
पढ़ें एक क्लिक पर...
इंद्रजीत बिंद्रा
- फोटो : x
Inderjit Bindra Passes Away: पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष इंद्रजीत बिंद्रा का निधन
भारतीय क्रिकेट को रविवार को गहरी क्षति पहुंची। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह बिंद्रा का निधन हो गया। आईसीसी के वर्तमान अध्यक्ष जय शाह ने बिंद्रा के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, 'श्री आई एस बिंद्रा, पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और भारतीय क्रिकेट प्रशासन के एक दिग्गज के निधन पर गहरी संवेदनाएं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे और उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करे। ओम शांति।'
पढ़ें पूरी खबर...
'बॉर्डर 2' बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
Border 2 Box Office: 'बॉर्डर 2' 100 करोड़ पार
फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को लेकर दर्शकों के बीच गजब का क्रेज देखा जा रहा है। फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन ही 100 करोड़ रुपये के कलेक्शन को पार कर लिया है। जानिए, रविवार यानी रिलीज के तीसरे दिन फिल्म ने कैसी कमाई की है। क्या अपने ओपनिंग डे कलेक्शन को इसने पीछे छोड़ा है। वीकएंड का फायदा उठाते हुए ‘बॉर्डर 2’ ने कितनी कमाई कर ली है।
पढ़ें पूरी खबर...