फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: नेतन्याहू बोले- ईरान की परमाणु क्षमता खत्म; मौसम ने अचानक ली करवट; इस रमजान में पांच जुमे का संयोग

Fri, 20 Mar 2026 05:28 AM IST
Shubham Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तर भारत में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के पहाड़ों और मैदानी इलाकों में बारिश और बर्फबारी के साथ कड़ाके की ठंड दर्ज की गई है। मौसम में बदलाव का असर साफ महसूस हुआ। तापमान में गिरावट आई है। इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक साथ कई सारे सवालों का जवाब दिया। इतना ही नहीं ईरान की परमाणु क्षमता को लेकर बड़ा दावा भी कर दिया। अमेरिका में एपस्टीन के लंबे समय तक निजी वकील रहे डैरेन इंडाइक ने हाउस ओवरसाइट कमेटी के सामने चौंकाने वाला बयान दिया। उन्होंने साफ कहा कि उन्हें एपस्टीन की तरफ से नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण की जानकारी उस समय नहीं थी। आगरा के थाना चित्राहाट क्षेत्र में एक बोलेरो पेड़ में जा घुसी। माैके पर चीखपुकार मच गई। हादसे में पांच लोगों की माैत हो गई। चार लोग घायल हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

ईरान पर नेतन्याहू का बड़ा दावा

बेंजामिन नेतन्याहू, इस्राइली प्रधानमंत्री - फोटो : एक्स@netanyahu
प्रेस वार्ता की शुरुआत के साथ ही नेतन्याहू ने कहा कि मैं अभी जिंदा हूं और आप सभी लोग इस बात के प्रमाण है। नेतन्याहू ने ये बात क्यों कही? इस बात को ऐसे समझा जा सकता है कि बीते कई दिनों से उनकी मौत को लेकर खूब दावे किए जा रहे थे। पढ़ें पूरी खबर..

मौसम ने अचानक ली करवट, पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ी ठंड

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय - फोटो : ANI
पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तर भारत में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के पहाड़ों और मैदानी इलाकों में बारिश और बर्फबारी के साथ कड़ाके की ठंड दर्ज की गई है। मौसम में बदलाव का असर साफ महसूस हुआ। तापमान में गिरावट आई है। पढ़ें पूरी खबर.,..

अलविदा जुमा आज: 26 साल बाद रमजान में पांच जुमे का संयोग

सांकेतिक तस्वीर

इस बार रमजान का महीना एक खास और दुर्लभ संयोग लेकर आया है। 26 साल बाद ऐसा मौका आया है जब पूरे रमजान में पांच जुमे पड़ रहे हैं। इस रूहानी संयोग ने इबादत और दुआओं की अहमियत को और बढ़ा दिया है। पढ़ें पूरी खबर...

यूपी में बड़ा हादसा: आगरा में पेड़ से टकराई श्रद्धालुओं की बोलेरो

मौके पर दुर्घटनाग्रस्त वाहन।
आगरा के थाना चित्राहाट क्षेत्र में एक बोलेरो पेड़ में जा घुसी। माैके पर चीखपुकार मच गई। हादसे में पांच लोगों की माैत हो गई। चार लोग घायल हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पढ़ें पूरी खबर..

बोतलबंद पानी पीना महंगा, 11 फीसदी तक बढ़ी कीमत

पानी की बोतल सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

ईरान युद्ध के चलते देश में बोतलबंद पानी की कीमत में 11 फीसदी की वृद्धि हुई है। ऐसा इसलिए, क्योंकि प्लास्टिक की बोतलों और ढक्कनों के दाम बढ़ गए हैं। 140 करोड़ की आबादी वाले इस देश में स्वच्छ जल एक विशेषाधिकार है, क्योंकि शोधकर्ताओं का कहना है कि 70 फीसदी भूजल दूषित है। बिसलेरी, कोका-कोला, रिलायंस इंडस्ट्रीज, पेप्सी और टाटा सभी पांच अरब डॉलर के बाजार में हिस्सेदारी के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर..

केदारनाथ व बदरीनाथ धाम में महंगी हुई विशेष पूजा

बदरीनाथ-केदारनाथ धाम को सजाया गया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

अगले माह से शुरू हो रही चारधाम यात्रा में केदारनाथ व बदरीनाथ धाम में विशेष पूजा करना महंगा होगा। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने पूजा शुल्क में बढ़ोतरी कर नई दरें तय कर दी हैं। बदरीनाथ धाम में श्रीमद भागवत कथा कराने के शुल्क में दोगुनी वृद्धि की गई। इसे 51 हजार से बढ़ाकर एक लाख रुपये किया गया है। जबकि केदारनाथ धाम में दिन भर की पूजा के लिए 51 हजार रुपये शुल्क देना पड़ेगा। जो पहले 28,600 रुपये था। पढ़ें पूरी खबर...

नाबालिग से दुष्कर्म के बाद की शादी, कोर्ट ने नहीं किया माफ

सांकेतिक तस्वीर

हरदोई जिले में नाबालिग से दुष्कर्म का केस दर्ज होने के बाद उसी के साथ घर बसाने वाले युवक को विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट मनमोहन सिंह ने इस टिप्पणी के साथ दस साल कैद की सजा सुनाई कि शादी करने से युवक का अपराध कम नहीं होता। भले ही नाबालिग की सहमति से संबंध बने हों। पढ़ें पूरी खबर...

संकट से जूझ रहे निर्यातकों को 497 करोड़ रुपये का राहत पैकेज

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

भारत सरकार ईरान युद्ध के कारण चुनौतियां झेल रहे निर्यातकों को 497 करोड़ रुपये का राहत पैकेज देगी। इसके लिए वाणिज्य मंत्रालय ने रेजिलिएंस एंड लॉजिस्टिक्स इंटरवेंशन फॉर एक्सपोर्ट फैसिलिटेशन (रिलीफ) योजना शुरू की। इसका लाभ संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), कतर, कुवैत, ओमान, ईरान, इस्राइल, यमन, सऊदी अरब, बहरीन व ईराक सामान भेज रहे निर्यातकों या वहां से होकर गुजरने वाली खेप पर मिलेगा। पढ़ें पूरी खबर..

अनुपम खेर ने क्यों किया हेयर ट्रांसप्लांट से मना

अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'हम आपके हैं कौन' और 'द कश्मीर फाइल्स' जैसी बेहतरीन फिल्में कर चुके अनुपम खेर ने 1981 में बॉलीवुड में एंट्री की थी। तब वह गंजे थे। उस समय कई लोगों ने उनके एक्टर बनने के सपने पर सवाल उठाए थे। लेकिन उन्होंने मेहनत से कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। उन्हें दो राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिले हैं। उन्होंने बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी नाम कमाया है। हाल ही में अनुपम ने हेयर ट्रांसप्लांट को लेकर दिलचस्प किस्सा बताया। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

आईपीएल में रन और विकेट के बादशाह, 2008 से 2025 तक ऑरेंज और पर्पल कैप विजेताओं की पूरी लिस्ट

सचिन-कोहली-गिल - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल के इतिहास में जहां बल्लेबाजों ने अपने धमाकेदार प्रदर्शन से खूब सुर्खियां बटोरी हैं, वहीं गेंदबाजों ने भी मैच का रुख पलटते हुए अपनी अहम छाप छोड़ी है। हर सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज को ऑरेंज कैप और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज को पर्पल कैप से नवाजा जाता है। साल 2008 में शॉन मार्श और सोहेल तनवीर से शुरू हुआ यह सफर 2025 तक कई दिग्गज खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन का गवाह बना है। इन दोनों अवॉर्ड्स की सूची न सिर्फ खिलाड़ियों की निरंतरता और प्रतिभा को दर्शाती है, बल्कि आईपीएल के रोमांचक और प्रतिस्पर्धी इतिहास को भी बयां करती है। पढ़ें पूरी खबर बनाए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें