फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: आज पटना पहुंचेगा अमर उजाला का चुनावी रथ; ट्रंप का रूसी तेल को लेकर फिर बेतुका बयान,अहम सुर्खियां

Sat, 18 Oct 2025 07:06 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज व्हाइट हाउस में यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की से मुलाकात की। इस दौरान एक बार फिर ट्रंप ने भारत को लेकर बेतुका बयान दिया, जिससे वो सुर्खियों में आ गए। ट्रंप ने भारत को लेकर कहा कि भारत अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा। इतना ही नहीं ट्रंप ने इस दौरान ये भी दावा किया कि भारत रूस के साथ तेल खरीदने के पीछे हट रहा है, यानी वह रूसी तेल खरीद में कमी ला रहा है। वहीं कल 18 अक्तूबर 2025 दिन शनिवार की सुबह आठ बजे ‘चाय पर चर्चा’ आपके शहर पटना में होगी। अमर उजाला पर कार्यक्रम लाइव टेलीकास्ट होंगे। उसके बाद दोपहर 12 बजे युवाओं से चर्चा की जाएगी। फिर शाम 4 बजे से कार्यक्रम में सभी पार्टी के नेता/प्रत्याशियों, उनके प्रतिनिधि/समर्थकों और आम लोगों से सवाल-जवाब किए जाएंगे। ऐसे में आइये जानते हैं पटना का इतिहास। एक तरफ रूस और यूक्रेन के बीच तीन साल से जारी संघर्ष में तनाव दिन-प्रतिदिन और तेज होता जा रहा है। ऐसे में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से व्हाइट हाउस में मुलाकात की। दोनों नेताओं ने यूक्रेन युद्ध और सहयोग के मुद्दों पर खाने पर बातचीत की। हालांकि इस बातचीत को लेकर जेलेंस्की की सबसे बड़ी उम्मीद अमेरिका से लंबी दूरी की 'टोमहॉक' क्रूज मिसाइलें मिलने की फिलहाल पूरी होती नहीं दिख रही। वहीं दूसरी ओर ब्रिटेन के प्रिंस एंड्रयू ने शुक्रवार को अपने शाही टाइटल 'ड्यूक ऑफ यॉर्क' और अन्य शाही सम्मान छोड़ने की घोषणा की है। यह फैसला उन्होंने और शाही परिवार ने मिलकर लिया है। इसका कारण यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से उनके पुराने संबंधों का फिर से सुर्खियों में आना बताया जा रहा है। बकिंघम पैलेस से जारी बयान में प्रिंस एंड्रयू ने कहा कि मेरे खिलाफ जारी आरोप, महामहिम राजा और शाही परिवार के कार्यों से ध्यान भटका रहे हैं, इसलिए मैंने और राजा चार्ल्स ने मिलकर तय किया कि मुझे एक कदम और आगे बढ़ाना होगा। उन्होंने कहा कि अब मैं अपना टाइटल और दिए गए सम्मान का इस्तेमाल नहीं करूंगा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

'भारत बंद कर देगा रूसी तेल की खरीद', ट्रंप ने फिर की बेतुकी टिप्पणी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूस के व्लादिमीर पुतिन और भारत के पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : अमर उजाला

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज व्हाइट हाउस में यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की से मुलाकात की। इस दौरान एक बार फिर ट्रंप ने भारत को लेकर बेतुका बयान दिया, जिससे वो सुर्खियों में आ गए। ट्रंप ने भारत को लेकर कहा कि भारत अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा। इतना ही नहीं ट्रंप ने इस दौरान ये भी दावा किया कि भारत रूस के साथ तेल खरीदने के पीछे हट रहा है, यानी वह रूसी तेल खरीद में कमी ला रहा है। पढ़ें पूरी खबर..

घर में सुख-समृद्धि के लिए धनतेरस पूजा कैसे करें?

धनतेरस की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala

धनतेरस दीपावली उत्सव की शुरुआत का प्रतीक है और इसे बेहद शुभ दिन माना जाता है। यह पर्व न केवल नई खरीदारी और धन की वृद्धि से जुड़ा होता है, बल्कि स्वास्थ्य, समृद्धि और सुख-शांति की कामना के लिए विशेष पूजा-अर्चना का दिन भी होता है। मान्यता है कि इस दिन विधिपूर्वक की गई पूजा घर में सकारात्रि्मक ऊर्जा लाती है और दरिद्रता को दूर करती है। पढ़ें पूरी खबर...

आज पटना पहुंचेगा चुनावी रथ, पिछले विस चुनाव में कौन कहां सा जीता था?

सत्ता का संग्राम - फोटो : अमर उजाला

कल 18 अक्तूबर 2025 दिन शनिवार की सुबह आठ बजे ‘चाय पर चर्चा’ आपके शहर पटना में होगी। अमर उजाला पर कार्यक्रम लाइव टेलीकास्ट होंगे। उसके बाद दोपहर 12 बजे युवाओं से चर्चा की जाएगी। फिर शाम 4 बजे से कार्यक्रम में सभी पार्टी के नेता/प्रत्याशियों, उनके प्रतिनिधि/समर्थकों और आम लोगों से सवाल-जवाब किए जाएंगे। ऐसे में आइये जानते हैं पटना का इतिहास। पढें पूरी खबर

प्रिंस एंड्रयू ने 'ड्यूक ऑफ यॉर्क' टाइटल और शाही सम्मान छोड़ने की घोषणा की

प्रिंस एंड्रयू - फोटो : एक्स

ब्रिटेन के प्रिंस एंड्रयू ने शुक्रवार को अपने शाही टाइटल 'ड्यूक ऑफ यॉर्क' और अन्य शाही सम्मान छोड़ने की घोषणा की है। यह फैसला उन्होंने और शाही परिवार ने मिलकर लिया है। इसका कारण यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से उनके पुराने संबंधों का फिर से सुर्खियों में आना बताया जा रहा है। बकिंघम पैलेस से जारी बयान में प्रिंस एंड्रयू ने कहा कि मेरे खिलाफ जारी आरोप, महामहिम राजा और शाही परिवार के कार्यों से ध्यान भटका रहे हैं, इसलिए मैंने और राजा चार्ल्स ने मिलकर तय किया कि मुझे एक कदम और आगे बढ़ाना होगा। उन्होंने कहा कि अब मैं अपना टाइटल और दिए गए सम्मान का इस्तेमाल नहीं करूंगा। पढ़ें पूरी खबर..

कुछ घंटे में ही टूटा संघर्ष विराम, पाकिस्तान पर रिहायशी इलाकों पर हमले का आरोप

अफगान तालिबान के लड़ाके - फोटो : एएनआई डिजिटल

पाकिस्तान अपनी दोगली हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जारी संघर्ष विराम के बीच पक्तिका प्रांत में नागरिकों को निशाना बनाकर हवाई हमले किया है। एक तालिबान अधिकारी ने हमलों की पुष्टि करते हुए कहा कि इस्लामाबाद ने संघर्ष विराम तोड़ दिया है। एक तालिबानी अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के पक्तिका प्रांत के अरगुन और बरमल जिलों में आवासीय इमारतों को निशाना बनाया है। पाकिस्तान ने युद्धविराम तोड़ दिया है और पक्तिका में तीन जगहों पर बमबारी की है। पढ़ें पूरी खबर...

रक्षा मंत्री राजनाथ और सीएम योगी आज रवाना करेंगे ब्रह्मोस की पहली खेप

ब्रह्मोस मिसाइल प्रणाली - फोटो : ANI

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ स्थित ब्रह्मोस एयरोस्पेस इकाई से तैयार की गई ब्रह्मोस मिसाइलों की पहली खेप शनिवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह दिन न सिर्फ उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (यूपीडीआईसी) के लिए मील का पत्थर साबित होगा, बल्कि भारत के रक्षा उत्पादों में आत्मनिर्भरता के संकल्प को भी नई ऊर्जा भी देगा। पढ़ें पूरी खबर..

धनतेरस पर बरसेगा धन:1.34 लाख रुपये पर पहुंचा सोना

सोने- चांदी का भाव - फोटो : PTI

कीमतों में रिकॉर्ड उछाल के बावजूद इस साल धनतेरस पर सोने की अच्छी बिक्री की उम्मीद जताई जा रही है। सराफा कारोबारियों का कहना है कि वैशि्वक आरि्थक चुनौतियों और कीमतों में वृद्धि की संभावनाओं को देखते हुए लोग निवेश के लिए सोना खरीदना चाहते हैं। हालांकि, इस बार सोने के भारी गहनों की मांग कम दिख रही है। वजनी दिखने वाले हल्के आभूषणों के साथ सोने के सिक्कों एवं बार की बिक्री ज्यादा होने की उम्मीद है। पढ़ें पूरी खबर...

तीन सप्ताह बाद भी गतिरोध जारी, ट्रंप की बेरुखी से समाधान अधर में

डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी सरकार के ‘शटडाउन’ (सरकारी वित्तपोषण रुकने से कामकाज ठप होना) को खत्म करने के लिए समझौते की कोशिशों में कोई खास तत्परता नहीं दिखा रहे है। उधर डेमोक्रेटिक पार्टी का कहना है कि जब तक वह सीधे दखल नहीं करेंगे तब तक कोई समाधान संभव नहीं है। अमेरिकी संसद में तीन सप्ताह से हालात जस के तस हैं और गतिरोध को दूर करने में कांग्रेस-सीनेट में कोई प्रगति दिखाई नहीं दे रही है। पढ़ें पूरी खबर..

कुंभ क्षेत्र में भीड़ नियंत्रण के लिए लगेंगे भीड़ घनत्व सेंसर

हरिद्वार कुंभ 2027 - फोटो : amar ujala

कुंभ 2027 में भीड़ नियंत्रण के लिए इस बार आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का खूब इस्तेमाल होगा। भीड़ बढ़ते ही प्रशासन के पास सीधे अलर्ट आ जाएगा। आईओटी आधारित भीड़ घनत्व सेंसर के साथ ही संवेदनशील जगहों की जियो फेंसिंग भी होगी। पढ़ें पूरी खबर..

विज्ञापन

‘दंगल’ फेम एक्ट्रेस जायरा वसीम ने किया निकाह, साझा की तस्वीरें

जायरा वसीम की निकाह की तस्वीरें - फोटो : इंस्टाग्राम@zairawasim_

आमिर खान की फिल्म 'दंगल' में छोटी गीता फोगट का रोल कर चुकीं जायरा वसीम ने अपने निकाह की जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है। निकाह की तस्वीरों में वह अपने शौहर के साथ नजर आ रही हैं। फैंस ने जायरा वसीम को निकाह की मुबारकबाद दी है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें