फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: सारण में आज अमर उजाला का चुनावी रथ; हमास आज इस्राइल के 20 बंधको को करेगा रिहा; पढ़ें सुर्खियां

Mon, 13 Oct 2025 07:08 AM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
बिहार में चुनावी माहौल गर्म है और अमर उजाला का चुनावी रथ आज सारण पहुंचेगा, जहां स्थानीय मुद्दों और चुनावी रणनीतियों पर गहन चर्चा होगी। वहीं, एनडीए में सीटों के बंटवारे को लेकर प्रधानमंत्री मोदी के हस्तक्षेप से सीटों का बंटवारा कर दिया गया है और आज पहली सीट लिस्ट जारी होने की संभावना भी है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, इस्राइल और हमास के बीच चल रहे संघर्षविराम के तहत आज 20 बंधकों की रिहाई होगी। महिला क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया ने इतिहास रचते हुए हीली की कप्तानी में भारत के खिलाफ महिला वनडे में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल किया। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

आज सारण पहुंचेगा अमर उजाला का चुनावी रथ

सत्ता का संग्राम - फोटो : अमर उजाला

बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बजते ही सभी राजनीतिक दल चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। इसी बीच आज 13 अक्तूबर 2025 दिन सोमवार की सुबह आठ बजे ‘चाय पर चर्चा’ आपके शहर सारण में होगी। अमर उजाला पर कार्यक्रम लाइव टेलीकास्ट होंगे। उसके बाद दोपहर 12 बजे युवाओं से चर्चा की जाएगी। फिर शाम 4 बजे से कार्यक्रम में सभी पार्टी के नेता/प्रत्याशियों, उनके प्रतिनिधि/समर्थकों और आम लोगों से सवाल-जवाब किए जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर...

पीएम मोदी के दखल से एनडीए में सीटों की डील फाइनल

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

भाजपा-जदयू ने सहयोगी दलों के साथ सीटों पर डील फाइनल कर दी है। बिहार के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर बताया है कि भाजपा-जदयू 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। इस मामले में लोजपा को 29 सीटें, जबकि जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा को 6-6 सीटें मिली हैं। पढ़ें पूरी खबर...

ट्रंप ने फिर लिया भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम का क्रेडिट

डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI

गाजा के मुद्दे पर मिस्र के शर्म अल-शेख शहर में आज होने वाले शांति शिखर सम्मेलन में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत दुनिया के 20 शीर्ष नेता शिरकत करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी सम्मेलन में शामिल होने के लिए मिस्र की ओर से निमंत्रण भेजा गया था, हालांकि वे इसमें शामिल नहीं होंगे। पढ़ें पूरी खबर...

आज रिहा होंगे 20 बंधक

गाजा सिटी - फोटो : पीटीआई

इस्राइल ने कहा कि गाजा पट्टी में बंद सभी जीवित बंधकों को सोमवार तक रिहा कर दिया जाएगा। यह कदम हमास के साथ हुए संघर्ष विराम समझौते के तहत उठाया जा रहा है, जिसने दो साल से चल रहे युद्ध को समाप्त करने की नई उम्मीद जगाई है। इस्राइल के सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल इयाल जामीर ने कहा कुछ ही घंटों में हम सब फिर से एक साथ होंगे। पढ़ें पूरी खबर...

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद पहुंचीं दिल्ली

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और कनाडा के विदेश मंत्री अनीता आनंद - फोटो : PTI/ANI
कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद रविवार को दिल्ली पहुंच गईं। मई में विदेश मंत्री बनने के बाद यह उनकी पहली भारतीय यात्रा है। अपनी यात्रा के दौरान वह भारतीय समकक्ष एस. जयशंकर के साथ द्विपक्षीय रणनीतिक सहयोग के साथ-साथ व्यापार, ऊर्जा और सुरक्षा विषय पर चर्चा करेंगी। पढ़ें पूरी खबर...

हीली की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने रचा इतिहास

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया - फोटो : ICC
ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने रविवार को भारत के खिलाफ 331 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इतिहास रच दिया। टीम ने महिला वनडे क्रिकेट में सबसे बड़े लक्ष्य को तीन विकेट शेष रहते हासिल कर नया रिकॉर्ड अपने नाम किया। पढ़ें पूरी खबर...

रूस ने यूक्रेन के पावर ग्रिड पर किया हमला

रूस और यूक्रेन के बीच जंग की तस्वीरें - फोटो : PTI
रूस ने सर्दियों से पहले यूक्रेन के ऊर्जा ढांचे को निशाना बनाया। इस बीच अमेरिका द्वारा यूक्रेन को टॉमहॉक मिसाइल देने की संभावना से मॉस्को चिंतित है। मॉस्को ने महीने की शुरुआत में आरोप लगाया था कि वाशिंगटन और उसका नाटो गठबंधन यूक्रेन युद्ध में कीव को नियमित रूप से खुफिया जानकारी दे रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...

मैक्सिको में भारी बारिश से बाढ़ व भूस्खलन में 41 लोगों की मौत

मैक्सिको में भारी बारिश के बाद बाढ़ का कहर - फोटो : X-@Claudiashein
मैक्सिको में मूसलाधार बारिश ने ताबाही मचा दी है। भारी बारिश की वजह से आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण अब तक 40 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। सड़कें दरिया बन गई, जबकि घर से लेकर अस्पताल तक सब पानी-पानी हो गया। पढ़ें पूरी खबर...

अमनीत को 7 घंटे मनाती रही हरियाणा सरकार

Haryana IPS officer Y Puran Kumar suicide case - फोटो : अमर उजाला
शनिवार देर रात अमनीत को मनाने की नाकाम कोशिश के बाद हरियाणा सरकार के वरिष्ठ अधिकारी रविवार सुबह ही अमनीत पी कुमार के साथ सेक्टर 11 की कोठी में पहुंचे और यहां करीब तीन घंटे तक बातचीत की। सीएम के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर और अन्य अधिकारियों ने नियमों का हवाला देकर अमनीत को समझाने की कोशिश की। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

'चीन का नुकसान नहीं, मदद करना चाहते'- ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग - फोटो : ANI/PTI

अमेरिका और चीन के बीच रेयर अर्थ मेटल को लेकर तनाव दिन-प्रतिदिन और बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के लिए नरम रुख अपनाते हुए अपना सुर बदल लिया है। रविवार को ट्रंप ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को बेहद सम्मानित बताते हुए कहा कि अमेरिका चीन का नुकसान नहीं, बल्कि मदद करना चाहता है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें