फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: होर्मुज में CENTCOM की धौंस; UP में तिरंगा यात्रा; पुडुचेरी दौरे पर शाह; 15 अगस्त पर PMO की खास पहल

Sun, 09 Aug 2026 05:37 AM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
Top News Today: आज रविवार, 09 अगस्त 2026 की सुबह देश-दुनिया की बड़ी और हलचल भरी खबरों के साथ आपका अमर उजाला हाजिर है। देश-दुनिया में आज कई बड़ी घटनाएं सुर्खियों में रहीं। होर्मुज में अमेरिका की सख्ती के बीच सेंटकॉम ने दावा किया है कि 53 वाणिज्यिक जहाजों के रूट बदलवाए गए हैं। वहीं, तेल-गैस सप्लाई के लिए नए प्लान पर भी चर्चा हो रही है। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आज तिरंगा यात्रा का शुभारंभ होगा, जो 15 अगस्त तक चलेगी। इस बीच स्वतंत्रता दिवस समारोह में पहली बार ध्वजारोहण के दौरान वंदेमातरम की धुन और शब्द गूंजेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लालकिले से जेन-जी के सवालों और आकांक्षाओं पर बात कर सकते हैं। वहीं, अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन कर भारत-अमेरिका संबंधों पर अहम चर्चा की। देश-दुनिया की ये सभी बड़ी खबरें विस्तार से पढ़ें एक जगह और एक ही क्लिक में...
विज्ञापन

2 of 13
होर्मुज का रास्ता - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

CENTCOM का दावा- 53 जहाजों के रूट बदलवाए

अमेरिकी सेंट्रल कमांड यानी सेंटकॉम ने शनिवार को कहा कि ईरान के खिलाफ जारी अमेरिकी नाकेबंदी के तहत 53 वाणिज्यिक जहाजों का रास्ता बदला गया है। कमांड के मुताबिक, दो जहाजों को निष्क्रिय किया गया और दो अन्य पर चढ़ाई की गई। वहीं, 30 से ज्यादा जहाजों को मानवीय सहायता के लिए नाकेबंदी से गुजरने की अनुमति दी गई। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 13
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

CM योगी के नेतृत्व में आज तिरंगा यात्रा का शुभारंभ

चुनावी तैयारियों के बीच भाजपा प्रदेशवासियों में देशभक्ति का भाव जगाने के लिए 'हर घर तिरंगा-तिरंगा यात्रा' अभियान का शुभारंभ राजधानी से करेगी। आज मुख्यमंत्री आवास से सुबह 8 बजे सीएम योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह और दोनों डिप्टी सीएम समेत तमाम मंत्री और संगठन के पदाधिकारी हाथों में तिरंगा लेकर निकलेंगे। इसमें तमाम जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता, स्वयंसेवी संगठन, समाजसेवी संस्थाओं के साथ ही बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं एवं स्थानीय नागरिक भी शामिल होंगे। पढ़ें एक क्लिक पर...

4 of 13
पुडुचेरी दौरे पर अमित शाह - फोटो : एएनआई

पुदुचेरी दौरे पर अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आर्थिक राजधानी मुंबई में अहम कार्यक्रमों में शरीक होने के बाद तटीय केंद्र शासित प्रदेश- पुडुचेरी पहुंच गए हैं। शनिवार देर रात लोक निवास पहुंचने पर शाह का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। अपने दौरे के दौरान शाह विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। वह वरिष्ठ नेताओं और अधिकारियों के साथ बैठकें भी करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 13
पीएम मोदी। - फोटो : Amar Ujala Graphics

PM मोदी लाल किले से भी जेन-जी से करेंगे बात

जिस जेन-जी ने सरकार के सामने नए सवाल खड़े किए हैं, 15 अगस्त को वही पीढ़ी प्रधानमंत्री के लाल किले से दिए जाने वाले संदेश के केंद्र में होगी। पीएम नरेंद्र मोदी स्वतंत्रता दिवस के संबोधन में जेन-जी के सवालों, आकांक्षाओं और भविष्य को खास जगह देंगे। सरकार इसके लिए होमवर्क कर रही है। पीएमओ ने मंत्रालयों से ब्योरा मांगा है कि युवाओं के लिए अब तक क्या हुआ, उसका असर क्या रहा और आगे की योजना क्या है। मकसद यह कि लाल किले से कही हर बात के पीछे आंकड़े हों। पढ़ें एक क्लिक पर...
विज्ञापन

6 of 13
देश में मौसम की मार - फोटो : पीटीआई

देश में बारिश का कहर: IMD के ताजे अनुमान में क्या?

देश के कई हिस्सों में शनिवार को बारिश का प्रकोप कुछ कम हुआ। हालांकि, इसके बाद भी तबाही का मंजर जारी रहा। असम में मरने वालों की संख्या 98 हो गई है। हिमाचल प्रदेश में 153 सड़कें बंद होने से आवागमन ठप हो गया। केरल में सैकड़ों लोग घरों और सड़कों को हुए नुकसान के कारण राहत शिविरों में रुके हुए हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को अगस्त का सबसे नम दिन दर्ज हुआ, जो पिछले दो साल में सबसे अधिक था। पढ़ें एक क्लिक पर...

विज्ञापन

7 of 13
पीएम मोदी और जेडी वेंस (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

पीएम मोदी को अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने किया फोन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से फोन पर बातचीत की। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत और अमेरिका के बीच व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बातचीत की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग को और आगे बढ़ाने के उपायों पर चर्चा हुई। पढ़ें पूरी खबर...

8 of 13
सांकेतिक चित्र - फोटो : अमर उजाला

नेपाल में तेज हुई हिंदू राष्ट्र की मांग

नेपाल को दोबारा वैदिक सनातन हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग तेज हो गई है। हिंदू संगठनों ने काठमांडो के अलावा भारत की सीमा से लगे मोरंग, सुनसरी, सप्तरी, सिरहा, बारा, पर्सा और रौतहट में आंदोलन चलाने का दावा किया है। संगठनों ने सरकार से तीन महीने के भीतर सर्वदलीय बैठक बुलाकर हिंदू राष्ट्र की बहाली पर चर्चा और आगे की प्रक्रिया के लिए समयसीमा तय करने की मांग की है। पढ़ें एक क्लिक पर...

9 of 13
H-1B समेत कई वीजा धारकों को झटका - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

अमेरिका में विदेशी कामगारों पर बढ़ सकता है संकट

अमेरिका नौकरी गंवाने वाले गैर-आप्रवासी वीजा धारक विदेशी कामगारों को नई नौकरी तलाशने के लिए मिलने वाली 60 दिन की अवधि खत्म करने के प्रस्ताव की समीक्षा कर रहा है। इस कदम से नौकरी जाने के बाद विदेशी कामगारों को तुरंत अमेरिका छोड़ना पड़ सकता है। होमलैंड सिक्योरिटी विभाग का एक प्रस्ताव फिलहाल संघीय प्रबंधन एवं बजट कार्यालय (ओएमबी) के पास समीक्षा के लिए है। इसकी जानकारी कार्यालय की वेबसाइट पर दी गई है। पढ़ें पूरी खबर...

10 of 13
मथुरा में कार सेवा के लिए मंगाए पत्थर। - फोटो : अमर उजाला

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर कारसेवा का शंखनाद आज

मथुरा के राधाकुंड क्षेत्र के जुल्हैंदी स्थित चित्रगुप्त पीठ में रविवार को हवन यज्ञ और शिला पूजन के साथ ही श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर कारसेवा का शंखनाद होगा। इसकी तैयारियां जोरों पर चल रहीं हैं और साधु-संत भी पहुंचना शुरू हो गए हैं। 13 अखाड़ों के साधु-संतों के साथ-साथ विभिन्न हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों को इसके लिए निमंत्रण भेजा गया है। इधर, प्रशासन ने साध्वी ऋतंभरा, कथावाचक देवकीनंदन महाराज, महंत फूलडोल बिहारीदास महाराज समेत 12 साधु-संतों को रेड कार्ड नोटिस जारी कर सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। कार्यक्रम में एक हजार से ज्यादा लोगों के शामिल होने की बात कही जा रही है। पढ़ें एक क्लिक पर...

11 of 13
छात्रों के समर्थन में जयराम महतो का निर्जला अनशन का एलान - फोटो : अमर उजाला

जयराम महतो का बड़ा एलान, आज से करेंगे निर्जला अनशन

 

झारखंड में कथित परीक्षा अनियमितताओं और JPSC-JSSC में सुधार की मांग को लेकर चल रहा छात्र आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। कई दिनों से राजधानी रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्र धरने और भूख हड़ताल पर बैठे हैं। आंदोलन को अब राजनीतिक समर्थन भी मिलने लगा है। स्थानीय विधायक और झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के प्रमुख जयराम महतो ने आंदोलनरत छात्रों के समर्थन में 9 अगस्त को एक दिवसीय निर्जला अनशन करने का एलान किया है। वहीं, सरकार ने प्रदर्शनकारी छात्रों के साथ छठे और अंतिम दौर की वार्ता करने का फैसला किया है। पढ़ें एक क्लिक पर...

12 of 13
धर्मेंद्र प्रधान - फोटो : Amar Ujala Graphics

धर्मेंद्र प्रधान जेन जी पर क्या बोले?

 

भाजपा के वरिष्ठ नेता और संबलपुर से सांसद धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को नीट पेपर लीक मुद्दे पर हुए विरोध प्रदर्शनों के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से अपने इस्तीफे को लेकर चुप्पी तोड़ी। भुवनेश्वर की जीएम यूनिवर्सिटी में छात्रों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के दौरान जेन-जी को गुमराह करने की कोशिश की गई थी, जिसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर केंद्रीय मंत्रिपरिषद से इस्तीफा देने की पेशकश की थी। पढ़ें एक क्लिक पर...

विज्ञापन

13 of 13
सलमान खान-सोहेल खान-अरबाज खान-शूरा - फोटो : सोशल मीडिया

सोहेल खान ने रखी 'अलायंस' की सक्सेस पार्टी

सोहेल खान को बीते दिनों रियलिटी शो 'अलायंस' में देखा गया था। हालांकि, अब यह शो खत्म हो चुका है। जीत का ताज मिनी माथुर के सिर सजा। शो के समापन के बाद सोहेल खान ने एक सक्सेस पार्टी रखी है। उन्होंने अपने घर पर इस पार्टी का आयोजन किया, जहां कई सेलेब्स पहुंचे। उनके बड़े भाई सलमान खान और अरबाज खान भी नजर आए। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें