फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: राहुल गांधी ने सरकार पर लगाया पक्षपात का आरोप; बांग्लादेश विमान दुर्घटना में 19 की मौत; सुर्खियां

Mon, 21 Jul 2025 07:38 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 12
दिन की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

संसद के मानसून सत्र के पहले दिन हंगामे और स्थगन के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पक्षपात का आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष का नेता होने के बावजूद उन्हें लोकसभा में बोलने नहीं दिया गया। सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद राहुल ने संसद भवन के बाहर संवाददाताओं से कहा, 'रक्षा मंत्री और सरकार के अन्य लोगों को बोलने की इजाजत है, लेकिन विपक्षी नेताओं को बोलने नहीं दिया जा रहा। मैं विपक्ष का नेता हूं, बोलना मेरा अधिकार है, मुद्दे उठाना मेरा काम है, लेकिन वे मुझे बोलने नहीं दे रहे। वहीं बांग्लादेशी वायुसेना का एक एफ-7 प्रशिक्षण विमान सोमवार को कॉलेज परिसर में हादसे का शिकार हो गया। विमान कॉलेज की बिल्डिंग से जा टकराया। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि 160 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के वक्त माइलस्टोन कॉलेज में बच्चे मौजूद थे। प्लेन क्रैश होने के बाद स्कूल-कॉलेज में अफरातफरी मच गई। मौके पर अग्निशमन और बचाव दलों ने पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर दिया है। एक तरफ संसद के मानसून सत्र की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद भवन के बाहर मीडिया से बात की। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत की स्थिति से रू-बरू कराने के लिए दुनिया के विभिन्न हिस्सों का दौरा करने वाले बहुदलीय प्रतिनिधिमंडलों की सराहना की। इन प्रतिनिधिमंडलों ने आतंकवादियों के आका पाकिस्तान को बेनकाब करने में अहम योगदान दिया। वहीं दूसरी ओर भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने इस बात की पुष्टि की है कि जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ 23 जुलाई से होने वाले चौथे टेस्ट मैच में खेलेंगे। बुमराह का मैनचेस्टर टेस्ट में खेलना चर्चा का विषय रहा है क्योंकि टीम प्रबंधन ने बताया था कि बुमराह इस सीरीज में सिर्फ तीन मैच ही खेलेंगे। बुमराह पहले और तीसरे टेस्ट में उपलब्ध रहे थे, जबकि कार्यभार प्रबंध के चलते दूसरे टेस्ट से उन्हें आराम दिया गया था। अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा,  मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें..

विज्ञापन

राहुल गांधी ने सरकार पर लगाया पक्षपात का आरोप

2 of 12
प्रियंका और राहुल गांधी - फोटो : PTI

संसद के मानसून सत्र के पहले दिन हंगामे और स्थगन के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पक्षपात का आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष का नेता होने के बावजूद उन्हें लोकसभा में बोलने नहीं दिया गया। सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद राहुल ने संसद भवन के बाहर संवाददाताओं से कहा, 'रक्षा मंत्री और सरकार के अन्य लोगों को बोलने की इजाजत है, लेकिन विपक्षी नेताओं को बोलने नहीं दिया जा रहा। मैं विपक्ष का नेता हूं, बोलना मेरा अधिकार है, मुद्दे उठाना मेरा काम है, लेकिन वे मुझे बोलने नहीं दे रहे। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

बांग्लादेशी वायुसेना का एक एफ-7 प्रशिक्षण विमान सोमवार को कॉलेज परिसर में हादसे का शिकार हो गया। विमान कॉलेज की बिल्डिंग से जा टकराया। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि 160 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के वक्त माइलस्टोन कॉलेज में बच्चे मौजूद थे। प्लेन क्रैश होने के बाद स्कूल-कॉलेज में अफरातफरी मच गई। मौके पर अग्निशमन और बचाव दलों ने पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर.,.

मोदी ने की विपक्षी नेताओं की तारीफ

4 of 12
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : Amar Ujala

संसद के मानसून सत्र की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद भवन के बाहर मीडिया से बात की। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत की स्थिति से रू-बरू कराने के लिए दुनिया के विभिन्न हिस्सों का दौरा करने वाले बहुदलीय प्रतिनिधिमंडलों की सराहना की। इन प्रतिनिधिमंडलों ने आतंकवादियों के आका पाकिस्तान को बेनकाब करने में अहम योगदान दिया। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

मैनचेस्टर टेस्ट से पहले भारत को मिली राहत की खबर

5 of 12
जसप्रीत बुमराह - फोटो : PTI
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने इस बात की पुष्टि की है कि जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ 23 जुलाई से होने वाले चौथे टेस्ट मैच में खेलेंगे। बुमराह का मैनचेस्टर टेस्ट में खेलना चर्चा का विषय रहा है क्योंकि टीम प्रबंधन ने बताया था कि बुमराह इस सीरीज में सिर्फ तीन मैच ही खेलेंगे। बुमराह पहले और तीसरे टेस्ट में उपलब्ध रहे थे, जबकि कार्यभार प्रबंध के चलते दूसरे टेस्ट से उन्हें आराम दिया गया था। पढ़ें पूरी खबर... 
विज्ञापन

टीडीएस रिफंड के लिए ITR दाखिल करने की समयसीमा न हो

6 of 12
आयकर - फोटो : अमर उजाला

व्यक्तिगत करदाताओं को बिना किसी जुर्माने के नियत तिथि के बाद आयकर रिटर्न दाखिल करके स्रोत पर कर कटौती (टीडीएस) रिफंड का दावा करने की अनुमति दी जानी चाहिए। नए आयकर विधेयक की समीक्षा करने वाली एक संसदीय समिति ने सोमवार को सुझाव दिया। संसदीय समिति ने यह सुझाव भी दिया कि धार्मिक और परमार्थ न्यासों को दिए गए गुमनाम या गुप्त दान को टैक्स की देनदारी से मुक्त रखा जाना चाहिए। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

जस्टिस यशवंत वर्मा को हटाने की प्रक्रिया शुरू

7 of 12
राज्यसभा की कार्यवाही - फोटो : ANI
न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा को उनके पद से हटाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। दिल्ली में मौजूद उनके आवास से जली हुई नकदी के बंडल मिलने के बाद विपक्ष और सत्ता पक्ष के सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा के सभापति को उनके खिलाफ नोटिस सौंपे हैं। यशवंत वर्मा को इस विवाद के बाद दिल्ली हाई कोर्ट से वापस इलाहाबाद हाई कोर्ट भेज दिया गया है। पढें पूरी खबर..

राणा समेत तीन एक्टर्स को ED ने भेजा समन

8 of 12
राणा दग्गुबाती - फोटो : इंस्टाग्राम@ranadaggubati

ईडी (Enforcement Directorate) को कुछ प्लेटफॉर्म के जरिए अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले का पता चला था। इसी मामले में पूछताछ के लिए एक्टर राणा दग्गुबाती, प्रकाश राज, विजय देवरकोंडा और लक्ष्मी मांचू को तलब किया है। ऑफिशियल सोर्स के जरिए यह जानकारी सोमवार को साझा की गई है। पढ़ें पूरी खबर..

मुंबई हवाई अड्डे पर टला बड़ा हादसा

9 of 12
एअर इंडिया - फोटो : एअर इंडिया

कोच्चि से आ रहा एअर इंडिया का एक विमान सोमवार सुबह मुंबई हवाई अड्डे पर रनवे से आगे निकल गया। इसके बाद विमान को जांच के लिए रोक दिया गया। एक एयरलाइन प्रवक्ता ने बताया कि विमान को सुरक्षित रूप से टैक्सी कर दिया गया है। सभी यात्री और चालक दल के सदस्य उतर गए हैं। छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (सीएसएमआईए), मुंबई के प्रवक्ता ने बताया कि सभी यात्री और चालक दल सुरक्षित हैं। हवाई अड्डे के मुख्य रनवे 09/27 को मामूली नुकसान की सूचना मिली है। परिचालन जारी रखने के लिए दूसरे रनवे 14/32 को सक्रिय कर दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर...

जून में आठ कोर सेक्टर्स की वृद्धि दर धीमी पड़कर 1.7 प्रतिशत पर

10 of 12
भारतीय अर्थव्यवस्था। - फोटो : amarujala

भारत के आठ प्रमुख बुनियादी ढांचा क्षेत्रों की वृद्धि दर जून 2025 में घटकर 1.7 प्रतिशत रह गई, जो पिछले साल इसी महीने में पांच प्रतिशत थी। इससे जुड़े सरकारी आंकड़े सोमवार को जारी किए गए। समीक्षाधीन माह के दौरान विस्तार मई की तुलना में थोड़ा अधिक है, जब इन क्षेत्रों में 1.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। पांच प्रमुख क्षेत्रों - कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, उर्वरक और बिजली - के उत्पादन में जून में नकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई। पढ़ें पूरी खबर...

वाल स्ट्रीट जर्नल पर फिर भड़के डोनाल्ड ट्रंप

11 of 12
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वाल स्ट्रीट जर्नल (डब्ल्यूएसजे) की एक रिपोर्ट को 'झूठा और भ्रामक' बताते हुए जोरदार हमला बोला है। यह रिपोर्ट कहती है कि ट्रंप को उनके ही ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने समझाया था कि फेडरल रिजर्व चेयरमैन जेरोम पॉवेल को हटाना शेयर बाजार के लिए नुकसानदायक होगा। पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन

केरल के पूर्व मुख्यमंत्री अच्युतानंदन का निधन

12 of 12
V. S. Achuthanandan - फोटो : फेसबुक/V. S. Achuthanandan

केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ मार्क्सवादी नेता वी. एस. अच्युतानंदन का निधन हो गया है। उनकी उम्र 101 वर्ष थी। माकपा के राज्य सचिव एम. वी. गोविंदन ने यह जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबर..

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें