जम्मू-कश्मीर: रियासत के हालात पर राज्यपाल ने आज बुलाई सर्वदलीय बैठक
जम्मू-कश्मीर में राज्यपाल शासन लागू होने के बाद राज्य में सियासी घटनाक्रम के बीच आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन आलआउट जारी है। पहले वहां देश के टॉप कॉप को नक्सल एक्सपर्ट बीवीआर सुब्रमण्यम और चंदन तस्कर को 2004 में मार गिराने वाले विजय कुमार को राज्यपाल का सलाहकार बना कर भेजा गया। वहीं सबसे ताजा घटनाक्रम में घाटी में आतंक पर लगाम लगाने के लिए एनएसजी कमांडों की नियुक्ति कर दी गई है। वहीं घाटी के हालात और अमरनाथ यात्रा को लेकर राज्यपाल एनएन वोहरा ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
मंगल पर चल रही धूल भरी आंधी, नासा के रोवर ने भेजी दिलचस्प तस्वीर
मंगल ग्रह का अध्ययन कर रहे नासा के अंतरिक्ष यान ‘क्यूरियोसिटी रोवर’ ने अपने कैमरे में एक दिलचस्प घटना कैद की है। रोवर ने मंगल ग्रह पर धूल भरी आंधी चलने की तस्वीरें कैद की हैं।नासा मीडिया ने यह जानकारी देते हुए बताया कि धूल से भरी आंधी का गुबार लाल ग्रह पर पिछले दो सप्ताह से इसके बड़े हिस्से पर छाया हुआ है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
आज मिल सकती है पेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत, ओपेक देश बढ़ा सकते हैं कच्चे तेल का उत्पादन
शुक्रवार को देशवासियों को बढ़ते हुए पेट्रोल-डीजल के दामों पर बड़ी राहत मिल सकती है। सऊदी अरब ने फिर से तेल की सप्लाई बढ़ाने की वकालत की है। सऊदी अरब के तेल मंत्री ने कहा है कि मौजूदा माहौल में तेल की सप्लाई 10 लाख बैरल बढ़ाने की जरूरत है। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई है कि ओपेक के फैसले ग्राहकों और बाजार के हित में रहेंगे। उन्होंने कहा कि तेल की मांग काफी ज्यादा है, ऐसे में सप्लाई में कमी आती है तो ये बड़ी चिंता की बात होगी। अगर उत्पादन बढ़ाने के लिए निर्णय होता है तो फिर भारत में इसका असर देखने को मिलेगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर
फीफा विश्व कप में तीन अहम मुकाबले आज, अंतिम 16 में पहुंचने से एक कदम दूर ब्राजील
पहला मैच पांच बार की चैंपियन ब्राजील और कोस्टा रिका के बीच शाम 5.30 बजे खेला जाएगा। 26 वर्षीय इस स्टार खिलाड़ी नेमार के दम पर ब्राजील न सिर्फ कोस्टा रिका पर बड़ी जीत दर्ज कर नॉकआउट का दावा पुख्ता करना चाहेगा बल्कि ग्रुप ई में शीर्ष पर भी रहना चाहेगा। वहीं दूसरे मैच में नाईजीरिया का सामना आईसलैंड से रात 8.30 होगा। जबकि रात 11.30 सर्बिया और स्विट्जरलैंड के बीच अहम मुकाबला खेला जाएगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर
अब सिर्फ 129 रुपये मेंं ले सकेंगे अमेजॉन की प्राइम मेंबरशिप
ई-कॉमर्स साइट अमेजॉन इंडिया ने चुपके से नए प्राइम मेंबरशिप की घोषणा कर दी है। अमेजॉन प्राइम की मेंबरशिप अब सिर्फ 129 रुपये में एक महीने के लिए ली जा सकती है। वहीं एक साल के लिए अमेजॉन प्राइम की मेंबरशिप 999 रुपये है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि अमेजॉन के इस कदम के बाद नेटफ्लिक्स और हॉटस्टार क्या ऑफर देते हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर