फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खबरें फटाफटः अब तक की पांच बड़ी खबरें

Sun, 22 Jan 2017 01:32 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
अख‌िलेश यादव - फोटो : amar ujala
#प्रेशरकुकर से लेकर स्मार्टफोन तक, देखें अख‌िलेश के घोषणापत्र में क्या है खास

#हीराखंड एक्सप्रेस के 9 डिब्बे पटरी से उतरे, 32 की मौत, पीएम ने जताया दु:ख

#यूपीः सपा-कांग्रेस में गठबंधन, कांग्रेस को मिली 105 सीटें, 298 पर लड़ेगी सपा

#राज्यपाल के अध्यादेश से बैन हटा, तमिलनाडु में कई जगहों पर जलीकट्टू का आयोजन

#जल्लीकट्टू के बाद इस खेल से बैन हटाने की मांग
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : facebook
प्रेशरकुकर से लेकर स्मार्टफोन तक, देखें अख‌िलेश के घोषणापत्र में क्या है खास
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव चुनावी घोषणा पत्र जारी ‌क‌िया। इस घोषणापत्र में उन्होंने हर वर्ग को र‌िझाने की कोश‌िश की है। कार्यक्रम में मुलायम स‌िंह को आना था लेक‌िन वह नहीं आए, आजम खां उन्हें लेने पहुंचे लेक‌िन मुलायम ने आने से इंकार कर द‌िया। मंच पर अख‌िलेश की पत्नी ड‌िंपल यादव भी मौजूद हैं।
विज्ञापन

3 of 6
हीराखंड एक्सप्रेस - फोटो : SELF
हीराखंड एक्सप्रेस के 9 डिब्बे पटरी से उतरे, 32 की मौत, पीएम ने जताया दु:ख
जगदलपुर-भुवनेश्वर हीराखंड एक्सप्रेस के नौ डिब्बे शनिवार देर रात आंध्र प्रदेश के कुनेरू स्टेशन के पास पटरी से उतर गए। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, इसमें अब तक 36 लोगों की मौत हुई है और 54 लोग घायल हैं। हादसे की जांच शुरू हो गई है, लेकिन रेलवे सूत्रों ने हादसे के लिए किसी साजिश की आशंका से इनकार नहीं किया है।

4 of 6
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व प्रियंका वाड्रा - फोटो : amar ujala
यूपीः सपा-कांग्रेस में गठबंधन, कांग्रेस को मिली 105 सीटें, 298 पर लड़ेगी सपा
गठबंधन की उम्मीदें लगा रही कांग्रेस की उम्मीद भरी सुबह का इंतजार खत्म हो चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सपा-कांग्रेस में गठबंधन हो गया है। सपा ने कांग्रेस को 105 सीटें दी हैं। वहीं सपा खुद 298 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन

5 of 6
jallikattu
राज्यपाल के अध्यादेश से बैन हटा, तमिलनाडु में कई जगहों पर जलीकट्टू का आयोजन
तमिलनाडु में गवर्नर विद्यासागर राव की ओर से अध्यादेश को मंजूरी मिलते ही राज्य में जल्लीकट्टू पर तीन साल से लगा प्रतिबंध खत्म हो गया है। रविवार को तमिलनाडु में साड़ों को काबू करने का यह खेल शुरू हो गया है। जल्लीकट्टू पर प्रतिबंध के खिलाफ आंदोलन की वजह से पिछले पांच दिनों से राज्य का जनजीवन अस्त-व्यस्त था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
jallikattu
जल्लीकट्टू के बाद इस खेल से बैन हटाने की मांग
तमिलनाडु में जल्लीकट्टू को सरकार की हरी झंडी मिलने के बाद महाराष्ट्र में बैलगाड़ी रेस पर लगे प्रतिबंध हटाने की मांग शुरू हो गई है। शनिवार को पुणे के चाकण में बैलगाड़ी मालिक अपने बैलों को लेकर सड़क पर उतरे और पुणे-नासिक हाईवे जाम कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें