फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खबरें फटाफट: अब तक की 5 बड़ी खबरें, सिर्फ एक क्लिक में पढ़े

Sat, 14 Jan 2017 12:25 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
#. स्टंट के दौरान दुर्घटना का शिकार हुईं प्रियंका चोपड़ा, अस्पताल में हुईं भर्ती

#. चुनाव आयोग में सुनवाई के दौरान बोलें मुलायम- हलफनामे में मुर्दों का साइन करा लाएं हैं अखिलेश

#. सचिवों के काम से नाराज हैं पीएम मोदी, बीच में ही प्रजेंटेशन छोड़ चल दिए

#. क्या फर्क पड़ता है कि बजट फरवरी में पेश हो या मार्च में: सुप्रीम कोर्ट

#. साल 2017-18 में भारत में बढ़ सकती है बेरोजगारी
विज्ञापन

खबरें फटाफट: अब तक की 5 बड़ी खबरें, सिर्फ एक क्लिक में पढ़े

2 of 6
#. स्टंट के दौरान दुर्घटना का शिकार हुईं प्रियंका चोपड़ा, अस्पताल में हुईं भर्ती 

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने अमेरिकन टीवी शो 'क्वांटिको' के सेट पर चोटिल हो गईं जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल शूट के दौरान प्रियंका एक स्टंट सीन कर रही थीं और इसी दौरान वो अचानक फिसलकर गिर गईं जिससे उनके सिर पर चोट लग गई और तुरंत ही उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

विज्ञापन

खबरें फटाफट: अब तक की 5 बड़ी खबरें, सिर्फ एक क्लिक में पढ़े

3 of 6
#. चुनाव आयोग में सुनवाई के दौरान बोलें मुलायम- हलफनामे में मुर्दों का साइन करा लाएं हैं अखिलेश 

आयोग में सुनवाई के दौरान मुलायम खेमे के वकील काफी आक्रामक थे। मुलायम के वकीलों ने सुनवाई के दौरान अखिलेश यादव के दावों और आयोग में अखिलेश यादव खेमे की तरफ से पेश की गई हलफनामे की प्रमाणिकता पर गंभीर सवाल उठाए। मुलायम गुट ने आयोग में कहा कि, अखिलेश यादव के दावों के समर्थन में जा हलफनामें पेश किए गएं है, उनपर कई ऐसे लोगों के साइन हैं जो अब इस दुनिया में हैं ही नहीं। साथ ही कई ऐसे लोगों के भी साइन हैं जो आईसीयू में भर्ती हैं और कोमा में हैं।

खबरें फटाफट: अब तक की 5 बड़ी खबरें, सिर्फ एक क्लिक में पढ़े

4 of 6
- फोटो : ANI
#. सचिवों के काम से नाराज हैं पीएम मोदी, बीच में ही प्रजेंटेशन छोड़ चल दिए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों विभिन्न विभागों के सचिवों के काम से नाराज चल रहें हैं। बीतें हफ्ते सचिवों के साथ हुई प्रधानमंत्री की एक मीटिंग में नरेंद्र मोदी सचिवों के प्रेजेंटेशन से नाखुश दिखें। उन्होंने सचिवों को प्रेजेंटेशन पर और काम करने और उसे दुबारा बनाने को कहा। वहीं सचिवों के साथ ही एक दूसरी मीटिंग में पीएम मोदी इस कदर नाराज हुए कि वो प्रेजेंटेशन बीच में छोड़ कर चल दिए। 
 
विज्ञापन

खबरें फटाफट: अब तक की 5 बड़ी खबरें, सिर्फ एक क्लिक में पढ़े

5 of 6
#. क्या फर्क पड़ता है कि बजट फरवरी में पेश हो या मार्च में: सुप्रीम कोर्ट

पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर केंद्रीय बजट को टालने की गुहार करने वाले याचिकाकर्ता से सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय संविधान या कानून का वह प्रावधान बताने के लिए कहा है जिससे सरकार को बजट टालने का निर्देश दिया जा सकता है। शीर्ष अदालत ने कहा कि आखिर बजट एक फरवरी को पेश हो या एक मार्च को, इससे क्या फर्क पड़ता है। मालूम हो कि इस वर्ष केंद्रीय बजट एक फरवरी को पेश होना प्रस्तावित है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

खबरें फटाफट: अब तक की 5 बड़ी खबरें, सिर्फ एक क्लिक में पढ़े

6 of 6
#. साल 2017-18 में भारत में बढ़ सकती है बेरोजगारी 

संयुक्त राष्ट्र श्रम संगठन की रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2017 और 2018 के बीच भारत में बेरोजगारी में मामूली इजाफा हो सकता है और रोजगार सृजन में बाधा आने के संकेत हैं। संयुक्त राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) ने ‘2017 में वैश्विक रोजगार एवं सामाजिक दृष्टिकोण’ पर बृहस्पतिवार को अपनी रिपोर्ट जारी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें