फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नया दोस्त क्या रूठा, मैदान में बैठ कर मनाते दिखे कोहली

Fri, 13 Jan 2017 05:24 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली - फोटो : getty
टीम इंडिया के नए कप्तान विराट कोहली को कप्तानी के साथ नया दोस्त भी मिला है। इस दोस्त के बारे में टीम इंडिया के फैंस को ट्विटर पर बीसीसीआई द्वारा जानकारी मिली है। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से पहले कोहली अपने नए दोस्त ‘प्रिंस’ के साथ काफी समय गुजार रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
विराट कोहली - फोटो : twitter
दरअसल, यह नया दोस्त एक स्निफर डॉग है, जिसके साथ कोहली पुणे में काफी वक्त बिता रहे हैँ। कमाल की बात है कि इंसानों के साथ पशु भी कोहली के फैन बन रहे हैं। टीम इंडिया 15 जनवरी को   इंग्लैंड के पहला वनडे खेलेगी।
विज्ञापन

3 of 5
विराट कोहली
कोहली ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें अपने पालतु डॉग ब्रुनो के साथ वक्त बिताना काफी अच्छा लगता है। ब्रुनो के साथ कोहली काफी वक्त बिताते हैं। गुरुवार शाम को कोहली पुणे में ग्राउंड सुरक्षा में शामिल एक डॉग के साथ वक्त बिताते नजर आए।

4 of 5
विराट कोहली
प्रिंस नाम के स्निफर डॉग को स्टेडियम की सुरक्षा में तैनात किया गया है। कोहली की ‘प्रिंस’ के साथ तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं। एक तस्वीर में ऐसा लग रहा है कि 'प्रिंस' कोहली से नाराज हो गए हैं और कोहली मैदान में उन्हें मना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विराट कोहली
कोहली के पास हमेशा से ही एक पालतु डॉग रहा है। उनका पहला डॉग एक पमेरियन था, इसके बाद उन्होंने गोल्डन लैब्राडॉर खरीदा, जिसका नाम रिको रखा गया। ब्रुनो बीगल प्रजाती का है। कोहली का कहना है कि हर व्यक्ति को अपने पेट्स का पूरा ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें