मुंबई ट्रैफिक पुलिस कंट्रोल रूम को एक अज्ञात व्यक्ति से धमकी भरा संदेश मिला है। इसमें दावा किया गया है कि मुंबई में छह स्थानों पर बम रखे गए हैं। संदेश के बाद मुंबई पुलिस और अन्य एजेंसियां सतर्क हैं। संदेश भेजने वाले का पता लगाने के प्रयास जारी हैं। मुंबई पुलिस की ओर से यह जानकारी दी गई है।
इस बीच चारकोप पुलिस को एक नवजात बच्ची का शव गड्ढे में दबा हुआ मिला है। पुलिस ने बच्चे के पिता को गिरफ्तार कर लिया है। बच्चा महज 9 दिन का था। उसके माता-पिता के अनुसार, पोषण की कमी के कारण बच्ची दूध नहीं पी सकी और उसकी मौत हो गई। बच्चे के माता-पिता गुब्बारे बेचने का काम करते हैं। वे पढ़े-लिखे नहीं हैं। उन्हें नहीं पता था कि शव का अंतिम संस्कार करने के लिए मृत्यु प्रमाण पत्र प्राप्त करना होगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आगे की जांच जारी है।
एम्फेटामाइन के संदेह में 1.1 किलोग्राम पदार्थ बरामद
वहीं, सीआईयू त्रिची के अधिकारियों ने एनडीपीएस अधिनियम 1985 के तहत आने वाली दवा एम्फेटामाइन के संदेह में 1.1 किलोग्राम पदार्थ बरामद किया। जब्त किए गए पदार्थ का अंतरराष्ट्रीय मूल्य लगभग 2 करोड़ है। सीमा शुल्क विभाग आगे की जांच कर रहा है।
बीती रात सिलेंडर ब्लास्ट होने से आग लगी
मुंबई के चेंबूर इलाके में स्थित सिद्धार्थ कॉलोनी के एक घर में बीती रात सिलेंडर ब्लास्ट होने से आग लग गई। आग में 9 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुंबई फायर ब्रिगेड के मुताबिक, आग पर काबू पा लिया गया है।
10 लोगों से 49,970 रुपये नकद के साथ कुल 6.92 किलोग्राम सोना जब्त
आंध्र प्रदेश में पश्चिम गोदावरी जिला पुलिस ने 10 लोगों से 49,970 रुपये नकद के साथ कुल 6.92 किलोग्राम सोना जब्त किया। जब्त किए गए सोने की अनुमानित कीमत 3.84 करोड़ रुपये है। सभी 10 लोगों को पकड़ लिया गया है। जिले के एसपी रवि प्रकाश ने बताया कि ट्रेन के जरिए नेल्लोर जिले के गुडुरु से सोने की तस्करी का संकेत मिलने के आधार पर रेलवे स्टेशन के बाहर गिरफ्तारियां हुईं।
इन शहरों से भी हज के लिए उड़ाने संचालित करेगी स्पाइसजेट
स्पाइसजेट श्रीनगर, गया समेत पांच अन्य शहरों से हज के लिए उड़ानें संचालित करेगा। विमानन कंपनी ने एक विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी। कंपनी ने कहा कि उसने श्रीनगर, गया और गुवाहाटी सहित सात शहरों से हज उड़ानें संचालित करने का अधिकार हासिल कर लिया है। इन शहरों में श्रीनगर, गया, गुवाहाटी, भोपाल, इंदौर, औरंगाबाद और विजयवाड़ा शामिल है। कंपनी ने कहा कि चालू वित्त वर्ष में, स्पाइसजेट ने पांच भारतीय शहरों से उड़ानें संचालित करके हज परिचालन से 337 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया।
मुंबई : लालबाग में कचरे के ढेर में मिला नवजात शिशु का शव
लालबाग के वन अविघ्न पार्क टॉवर के कूड़ेदान में दो से तीन दिन पहले पैदा हुई एक नवजात बच्ची का शव बरामद हुआ। बच्ची को कोई अज्ञात व्यक्ति कूड़ेदान में फेंक कर चला गया था। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। शव की सूचना लालबाग स्थित वन अविघ्न टावर के चौकीदार ने पुलिस को दी थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने कहा, बच्ची की नाल नहीं कटी थी, इससे पता चलता है कि उनका जन्म किसी अस्पताल में नहीं, बल्कि घर पर ही हुआ था। बच्ची के जन्म को छुपाने के लिए इसे कूड़ेदान में फेंक दिया गया। टावर के आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।
गोवा विधानसभा अध्यक्ष ने धन के वितरण पर कला और संस्कृति मंत्री के खिलाफ जांच की मांग की
गोवा विधानसभा अध्यक्ष रमेश तवाडकर ने शुक्रवार को कला एवं संस्कृति मंत्री गोविंद गौडे पर धन के दुरुपयोग में शामिल होने का आरोप लगाया और जांच की मांग की। स्पीकर ने यह आरोप सदन के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए लगाया। इससे पहले, गुरुवार को कैनाकोना क्षेत्र में कुछ ग्राम पंचायतों के सदस्यों ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि कई स्थानीय संगठनों ने कला और संस्कृति विभाग से धोखाधड़ी करके 26.85 लाख रुपये प्राप्त किए हैं। यह दावा किया गया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम या ऐसे आयोजनों के लिए पैसे लिए गए जो कभी हुए ही नहीं।
बेटी से बलात्कार के लिए पिता को 21 साल के कठोर कारावास की सजा
दक्षिण मिजोरम के लुंगलेई जिले में एक व्यक्ति को अपनी बेटी से बलात्कार के आरोप में यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत 21 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई है। विशेष अदालत के न्यायाधीश वानलालेंमाविया ने यह फैसला सुनाया। सजा के साथ ही दोषी बविथावंगहुआ पर 12,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
रुके हुए कार्यों के कारण वरिष्ठ नागरिकों को नहीं होनी चाहिए परेशानी : हाईकोर्ट
बंबई हाईकोर्ट ने कहा है कि आवासीय भवनों के पुनर्विकास में देरी या रुकावट के कारण वरिष्ठ नागरिकों को उनके अंतिम वर्षों में परेशानी नहीं होनी चाहिए।
न्यायमूर्ति जीएस कुलकर्णी और न्यायमूर्ति फिरदोश पूनीवाला की पीठ ने 25 जनवरी को एक आदेश में महिला जयश्री ढोली (65) की याचिका पर अधिकारियों से जवाब मांगा। याचिका में कहा गया था कि उपनगरीय मुलुंड में उसकी इमारत के पुनर्विकास के रुके होने के कारण वह बेघर हो गई है। अदालत ने कहा कि रुके हुए पुनर्विकास कार्यों की आड़ में वरिष्ठ नागरिकों को उनके अंतिम वर्षों में आश्रय के उनके मौलिक अधिकार नहीं छीना जा सकता है। याचिकाकर्ता ने दावा किया कि पुरानी इमारत के पुनर्विकास के नाम पर उनसे 2019 में फ्लैट खाली करा लिया गया था। मेसर्स स्क्वायर वन रियल्टी को एक नई इमारत के निर्माण का काम सौंपा गया था, लेकिन बिल्डर काम शुरू नहीं किया। ढोली ने कहा, वह बुढ़ापे में बेघर हो गई हैं और उसे यह भी नहीं पता कि निर्माण कब पूरा होगा और नए फ्लैट का कब्जा कब मिलेगा।
इन शहरों से भी हज के लिए उड़ाने संचालित करेगी स्पाइसजेट
स्पाइसजेट श्रीनगर, गया समेत पांच अन्य शहरों से हज के लिए उड़ानें संचालित करेगा। विमानन कंपनी ने एक विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी। कंपनी ने कहा कि उसने श्रीनगर, गया और गुवाहाटी सहित सात शहरों से हज उड़ानें संचालित करने का अधिकार हासिल कर लिया है। इन शहरों में श्रीनगर, गया, गुवाहाटी, भोपाल, इंदौर, औरंगाबाद और विजयवाड़ा शामिल है। कंपनी ने कहा कि चालू वित्त वर्ष में, स्पाइसजेट ने पांच भारतीय शहरों से उड़ानें संचालित करके हज परिचालन से 337 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया।
पुडुचेरी के व्यवसायी ने 20 करोड़ रुपये की लॉटरी जीती
पुडुचेरी के व्यवसायी ने 20 करोड़ रुपये की लॉटरी जीतीतिरुवनंतपुरम। पुडुचेरी का एक व्यवसायी ने 20 करोड़ रुपये की लॉटरी जीती है। व्यवसायी ने सबरीमाला तीर्थयात्रा के दौरान लॉटरी का टिकट खरीदा था। क्रिसमस-न्यू ईयर बंपर लकी ड्रॉ केरल में दूसरा सबसे बड़ा लॉटरी पुरस्कार है। बृहस्पतिवार को लॉटरी निदेशालय ने कारोबारी को आवश्यक दस्तावेजों के साथ तिरुवनंतपुरम बुलाया। मीडिया से बातचीत के दौरान कारोबारी ने पुरस्कार विजेता टिकट को भी दिखाया। हालांकि, अपना नाम और पता देने से इन्कार कर दिया। कारोबारी ने बताया कि उसने यह टिकट पद्मनाभ स्वामी मंदिर के लक्ष्मी सेंटर ईस्ट नाडा के एक एजेंट से खरीदा था। थिरुवोनम बंपर पुरस्कार के बाद क्रिसमस-न्यू ईयर बंपर पुरस्कार दूसरा सबसे बड़ा लॉटरी पुरस्कार है। इस साल क्रिसमस-न्यू ईयर बंपर पुरस्कार के तहत पलहे विजेता को 20 करोड़ व 20 लोगों को 1-1 करोड़ रुपये का दूसरा पुरस्कार दिया गया है। प्रथम पुरस्कार विजेता को करों और एजेंट के कमीशन में कटौती के बाद करीब 12 करोड़ रुपये मिलेंगे।