फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Updates: तमिलनाडु-तेलंगाना के कई शहरों में NIA की छापेमारी, ISIS कट्टरपंथ और भर्ती मामले में कार्रवाई

Sat, 16 Sep 2023 09:12 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई/मुंबई/गुवाहाटी
विज्ञापन
छापेमारी करती NIA की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने NIA ने ISIS कट्टरपंथ और भर्ती मामले में तमिलनाडु और तेलंगाना में 30 स्थानों पर छापेमारी की। कोयंबटूर में 21 स्थानों, चेन्नई में 3 स्थानों, हैदराबाद/साइबराबाद में 5 स्थानों और तेनकासी में एक स्थानों पर छापेमारी चल रही है।

विज्ञापन

 

सूत्रों के मुताबिक, संदिग्ध आतंकी मॉड्यूल मामले में शनिवार को तमिलनाडु में कई स्थानों पर छापेमारी शुरू की। कोयंबटूर में एक डीएमके पार्षद भी केंद्रीय एजेंसी के रडार पर हैं। चेन्नई, कोयंबटूर और तेनकासी में विभिन्न लोगों के परिसरों की तलाशी ली जा रही है।

मुंबइ में बड़ा हादसा
इस बीच मुंबई के कुर्ला इलाके में एक बिल्डिंग में आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे करीब 50-60 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इनमें से 39 लोगों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग पर काबू पा लिया गया है। आग के कारण का अभी पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन


40000 याबा टैबलेट जब्त
वहीं, असम पुलिस ने शुक्रवार को करीमगंज जिले में 40,000 याबा टैबलेट जब्त की। इस दौरान दो ड्रग तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया। करीमगंज के एसपी पार्थ प्रतिम दास ने बताया कि हमें सूचना मिली कि मिजोरम की ओर से नशीले पदार्थों से भरा एक वाहन आ रहा है। हमने वाहन को रोक लिया। तलाशी के दौरान हमने वाहन के एक गुप्त कक्ष से 40,000 याबा की गोलियां बरामद कीं और दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

 'मल्लू ट्रैवलर' के खिलाफ मामला दर्ज
केरल में एर्नाकुलम पुलिस ने ब्लॉगर 'मल्लू ट्रैवलर' उर्फ शाकिर सुबन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ये मामला  सऊदी अरब की एक महिला की यौन उत्पीड़न की शिकायत पर दर्ज किया गया है। महिला का आरोप है कि जब वह इंटरव्यू के लिए आई तो उसके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। वहीं, मामला दर्ज होने के बाद  ब्लॉगर ने एक फेसबुक पोस्ट के जरिए सफाई दी है। उसने कहा कि महिला की शिकायत झूठी है। 'मल्लू ट्रैवलर' ने यह भी कहा कि सबूतों के साथ इसका विरोध किया जाएगा।


वडोदरा में एसआरपी जवान ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली
गुजरात के वडोदरा शहर में शनिवार को ड्यूटी के दौरान राज्य रिजर्व पुलिस (एसआरपी) के एक जवान ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। पुलिस ने इस बारे में जानकारी दी है। नवापुरा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना देर रात करीब एक बजे हुई। घटना के समय पीड़ित प्रवीण बारिया (47) शहर के नवापुरा इलाके में एसआरपी ग्रुप वन कार्यालय में गार्ड के रूप में ड्यूटी पर थे।

उन्होंने कहा कि यह पता लगाने के लिए घटना की जांच शुरू कर दी गई है कि क्या बारिया ने आत्महत्या की या हथियार से गलती से गोली चल गई थी। पुलिस के मुताबिक जवान ने राइफल से खुद की ठुड्डी के नीचे गोली मारी थी। फिलहास उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अधिकारी ने बताया कि नवापुरा पुलिस थाने में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।

टिपरा मोथा ने छह सदस्यीय केंद्रीय कार्यकारी पैनल का गठन 
त्रिपुरा में मुख्य विपक्षी दल टिपरा मोथा ने संसदीय चुनावों के मद्देनजर अपने संगठन को मजबूत और सुव्यवस्थित करने के लिए छह सदस्यीय केंद्रीय कार्यकारी समिति का गठन किया है। पार्टी के एक नेता ने शनिवार को बताया कि इस पैनल में प्रद्योत किशोर माणिक्य देबबर्मा को भी शामिल किया गया है। उनके अलावा वरिष्ठ नेता जगदीश देबबर्मा, मेवर कुमार जमातिया, विपक्षी नेता अनिमेष देबबर्मा और विधायक बृशकेतु देबबर्मा, बीके ह्रंगखाल भी इसका हिस्सा हैं।  

गौरतलब है कि देबबर्मा ने हाल ही में घोषणा की थी कि वह पार्टी अध्यक्ष का पद छोड़ देंगे। इसके बाद आदिवासी राजनेता बीके ह्रंगखाल को जुलाई में क्षेत्रीय पार्टी का प्रमुख बनाया गया था। यह घोषणा तब हुई जब पार्टी के पूर्व नेता श्रीदाम देबबर्मा और पार्टी पदाधिकारी दिनेश देबबर्मा ने आरोप लगाया कि टिपरा मोथा को एक ही आदमी चलाता है क्योंकि इसकी कोई पूर्ण राज्य समिति नहीं है।

टीएमसी पार्षदों और भाजपा पार्षदों के बीच झड़प
 कोलकाता नगर निगम में टीएमसी पार्षदों और भाजपा पार्षदों के बीच झड़प हुई। कोलकाता से भाजपा पार्षद सजल घोष ने इस बारे में बताया कि एक महीने पहले हम एक प्रस्ताव लाए थे। उस दिन MMIC नहीं थे। इस विषय पर हमारे मेयर जो OSD भी हैं, उनके खिलाफ अभियोग हुआ है और CMO को भी शिकायत की है। आज मेयर और चेयरमेन के सामने हमपर हमला किया गया। टीएमसी के लोगों ने हम पर हमला किया। 

डीआरआई ने दोनों से 60 लाख रुपये का सोना और नकदी जब्त की  
राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों के कब्जे से 60 लाख रुपये का सोना जब्त किया है। डीआरआई के अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए डीआरआई अधिकारियों ने शुक्रवार शाम को दोनों को पनीकौरी टोल प्लाजा से पकड़ लिया। उनके कब्जे से 2,500 अमेरिकी डॉलर (लगभग 2.09 लाख रुपये) के अलावा 60 लाख रुपये के 51 सोने के बिस्कुट जब्त किए।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की पहचान पश्चिम बर्धमान जिले के आसनसोल के रहने वाले रॉकी बर्मन और कंचन भट्टाचार्य के रूप में हुई है, जो सिलीगुड़ी में किसी को सौंपने के लिए भूटान से सोने की तस्करी कर रहे थे।
 
त्रिशूर आईएस मॉड्यूल प्रमुख अहमद को एनआईए ने किया गिरफ्तार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने त्रिशूर के आईएस मॉड्यूल प्रमुख सैयद नबील अहमद को शनिवार को एर्नाकुलम के कलूर में एनआईए कोर्ट में पेश किया। एनआईए की भगोड़ा ट्रैकिंग टीम ने उसे 13 सितंबर को चेन्नई से गिरफ्तार किया था। एनआईए की टीम पिछले कुछ हफ्तों से उसे ट्रैक कर रही थी।

लंबे समय से फरार चल रहा नबील अहमद पिछले कई हफ्तों से कर्नाटक और तमिलनाडु के विभिन्न स्थानों पर छिपा हुआ था। उसने जाली दस्तावेजों की मदद से नेपाल के रास्ते विदेश भागने की योजना बनाई थी। एनआईए ने नबील के कब्जे से आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल उपकरण जब्त किए हैं। नबील इस मामले में गिरफ्तार होने वाला तीसरा आरोपी है। इस साल जुलाई में, एनआईए ने तमिलनाडु के सत्यमंगलम के पास उसके ठिकाने से आशिफ उर्फ मथिलाकथ कोदायिल अशरफ को ट्रैक किया और गिरफ्तार किया।

नुआखाई उत्सव के कारण ओडिशा सरकार ने विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव 22 सितंबर तक के लिए टाल दिया
विपक्षी भाजपा और कांग्रेस ने नुआखाई त्योहार के कारण 21 सितंबर को होने वाले ओडिशा विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव का बहिष्कार करने का फैसला किया है। इस सबको देखते हुए राज्य सरकार ने मतदान एक दिन के लिए टाल दिया है। इस बारे में बताया कि अध्यक्ष पद के लिए चुनाव 22 सितंबर को सुबह 9.30 बजे होगा। बता दें कि 22 सितंबर से ही विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होगा। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू होगी। बता दें कि बी के अरुखा के 12 मई को अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद से यह पद खाली है।

डीआरडीओ के पूर्व प्रमुख सतीश रेड्डी आईईटीई की मानद फेलोशिप से सम्मानित
इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियर्स (आईईटीई) इंडिया ने रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) के पूर्व अध्यक्ष जी सतीश रेड्डी को अपने सर्वोच्च पुरस्कार 'मानद फेलोशिप 2022-23' से सम्मानित किया।

सतीश रेड्डी को यह सम्मान यशदा, पुणे में आयोजित वार्षिक आईईटीई कन्वेंशन (एआईसी) 2023 के दौरान प्रदान किया। नेविगेशन सिस्टम, एवियोनिक्स, अन्य रक्षा प्रणालियों और प्रौद्योगिकी नेतृत्व के क्षेत्र में रेड्डी का का योगदान उल्लेखनीय है, इसके के लिए वे कई प्रतिष्ठित राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके हैं।
इस मौके पर पूर्व डीआरडीओ प्रमुख ने उपकरणों सेंसर, डिटेक्टरों और उपकरणों के देश में ही निर्माण और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं दूरसंचार में आत्मनिर्भरता की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा, आत्मनिर्भरता से इन उत्पादों का दुनिया के अन्य देशों में निर्यात का मार्ग प्रशस्त होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें