फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपडेट्स: एनआईए कोर्ट ने दाऊद के गुर्गे को जमानत देने से किसा इनकार; सात एमबीबीएस छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज

Mon, 18 Sep 2023 06:52 PM IST
कुमार विवेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विशेष एनआईए न्यायाधीश बीडी शेल्के ने दाऊद इब्राहिम गिरोह के प्रमुख सदस्य भगोड़े गैंगस्टर छोटा शकील के करीबी सहयोगी सलीम कुरैशी उर्फ सलीम 'फ्रूट' की जमानत याचिका खारिज कर दी।
विज्ञापन
NIA - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई की एक विशेष कोर्ट ने सोमवार को भगोड़े डॉन दाऊद इब्राहिम गिरोह के गुर्गे सलीम कुरैशी को जमानत देने से इनकार कर दिया है। उसे राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पिछले साल अगस्त में आतंकवादी गतिविधियों में सहायता करने के आरोप में  गिरफ्तार किया था। 

विज्ञापन


विशेष एनआईए न्यायाधीश बीडी शेल्के ने दाऊद इब्राहिम गिरोह के प्रमुख सदस्य भगोड़े गैंगस्टर छोटा शकील के करीबी सहयोगी सलीम कुरैशी उर्फ सलीम 'फ्रूट' की जमानत याचिका खारिज कर दी।  

संघीय जांच एजेंसी ने आरोप लगाया कि कुरैशी ने डी-कंपनी की आतंकवादी गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए फंड जुटाने के लिए संपत्ति लेनदेन और विवाद निपटान से शकील के नाम पर भारी मात्रा में धन निकालने में सक्रिय भूमिका निभाई।
विज्ञापन


वारंगल में रैगिंग पर मामला दर्ज
पुलिस ने तेलंगाना के इस शहर में सरकार संचालित काकतिया मेडिकल कॉलेज के एक जूनियर छात्र की रैगिंग और पिटाई के मामले में सात एमबीबीएस छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। रैगिंग की यह घटना 14 सितंबर को हुई थी।

पुलिस ने बताया कि रैगिंग के आरोपी तीसरे वर्ष के छात्र हैं और घटना का शिकार बना जूनियर दूसरे वर्ष का छात्र है। उसकी शिकायत पर ही पुलिस ने मामला दर्ज किया है। बताया गया है कि सीनियर छात्रों के कहने पर पानी न लाने पर जूनियर छात्र की पिटाई की गई थी। 

हैदराबाद स्थित गांधी मेडिकल कॉलेज में जूनियर छात्रों के साथ रैगिंग के आरोप में कॉलेज प्रशासन की तरफ से 10 छात्रों को निलंबित किए जाने के एक महीने के भीतर ही राज्य में यह दूसरी ऐसी घटना है।

मिजोरम में 30 करोड़ की मेथमफेटामाइन गोलियां जब्त
असम राइफल्स के जवानों ने सोमवार को मिजोरम के चम्फाई जिले से 30 करोड़ रुपये मूल्य की 10 किलोग्राम मेथमफेटामाइन गोलियां बरामद कीं। अर्धसैनिक बल ने एक बयान में कहा कि गुप्त सूचना के बाद जोकवथर इलाके में एक अभियान शुरू किया गया और मादक पदार्थ की जब्ती के सिलसिले में एक म्यांमार नागरिक को पकड़ा गया। आरोपी को आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए जोखावथर पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया।

ओडिशा में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में पांच की मौत
ओडिशा के कटक और पुरी जिलों में सोमवार को दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। कटक जिले में एक सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई, वहीं पुरी जिले में एक दुर्घटना में एक की मौत हुई।

पहली घटना के दौरान पांच दोस्त एक कार में यात्रा कर रहे थे। तभी उनकी कटक जिले के अथागढ़ क्षेत्र के नुआसड़क में विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से टक्कर हो गई। तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मौत हो गई। वहीं, पुरी-कोणार्क रोड पर राज्य परिवहन निगम की बस और एक कार के बीच आमने-सामने की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

ओडिशा में करंट लगने से एक की मौत
इस बीच ओडिशा के जाजपुर जिले के बारी इलाके में सोमवार को ट्रैक्टर पर एक विशाल गणेश मूर्ति ले जाते समय करंट लगने से 35 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

केजरीवाल, संजय सिंह हाईकोर्ट पहुंचे
आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह ने गुजरात उच्च न्यायालय का रुख किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शैक्षणिक योग्यता पर अपनी टिप्पणी को लेकर एक आपराधिक मानहानि के मामले में जारी समन रद्द करने से निचली अदालत के इनकार करने के आदेश को चुनौती दी है। इससे पहले निचली अदालत के समन के खिलाफ पुनरीक्षण अर्जी दाखिल की गई थी, जिसे 14 सितंबर को सत्र न्यायालय ने खारिज कर दिया था। इसके बाद दोनों नेताओं ने सत्र न्यायालय के फैसले को चुनौती देते हुए यह याचिका दायर की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें